अपराधउत्तराखंड
Trending

रिश्तों को झकझोरने वाली घटना, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

पेट दर्द के बाद बच्ची ने दादी को बताई आपबीती, सौतेली मां की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई
रामनगर। उत्तराखंड के रामनगर क्षेत्र में एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की मर्यादा को झकझोर कर रख दिया है। एक व्यक्ति पर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, घटना 27 मार्च की बताई जा रही है। पीड़िता ने अपनी दादी को बताया कि घटना के समय उसकी सौतेली मां घर के बाहर थी, जबकि आरोपी पिता नशे की हालत में घर पर मौजूद था। इसी दौरान उसने बच्ची के साथ जबरदस्ती की और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
कुछ दिन बाद जब बच्ची के पेट में तेज दर्द हुआ, तो उसने अपनी दादी को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया और मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची।
कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पीड़िता की सौतेली मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मेडिकल जांच में भी दुष्कर्म की पुष्टि होने की बात सामने आई है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button