Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

वृष और मकर राशि को होगा धन लाभ, मिथुन और मीन राशि न बनाएं किसी यात्रा का कार्यक्रम, कर्क राशि पर रहेगा मानसिक दबाव

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

 3 April 2026 (शुक्रवार) का पंचांग और राशिफल 

विक्रम संवत् – 2083

संवत्सर नाम – रौद्र

शक संवत् – 1948

हिजरी सन् – 1447

मु. मास – 14 सव्वाल

अयन – उत्तरायण

ऋतु – बसंत ऋतु

मास – वैशाख

पक्ष – कृष्ण

दिशा शूल – आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा, इसलिए इस दिशा में यात्रा से बचें।

राहु काल – दिन 10:30 से 12:00 तक

तिथि – प्रतिपदा तिथि सुबह 8:43 तक, इसके बाद द्वितीया तिथि

नक्षत्र – चित्रा नक्षत्र रात 7:25 तक, फिर स्वाती नक्षत्र

योग – व्याघात योग दोपहर 2:08 तक, तत्पश्चात हर्षण योग

करण – कौलव करण सुबह 8:43 तक, फिर तैतिल करण

विशिष्ट योग – राजयोग प्रातः 8:43 से सायं 7:25 तक

व्रत / विशेष दिवस – एकलिंग जी पाटोत्सव (उदयपुर), गुड फ्राइडे

चंद्रमा – प्रातः 6:29 तक कन्या राशि में, इसके बाद तुला राशि में गोचर

आज का राशिफल (3 अप्रैल 2026)

मेष (Aries):

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, लेकिन मन में हल्की चिंता भी रह सकती है। पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। सरकारी कर्मचारियों का ट्रांसफर संभव है। धैर्य और संयम बनाए रखें, धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी।

वृषभ (Taurus):

आज आत्मविश्वास थोड़ा कमजोर रह सकता है। ऑफिस में बड़े प्रोजेक्ट लेने से बचें और बिजनेस में नए प्रयोग फिलहाल टालें। मन में बेचैनी रह सकती है, लेकिन आपकी संवाद शैली लोगों को प्रभावित करेगी। नौकरी में बदलाव या स्थानांतरण के संकेत हैं। जल्दबाजी से बचें और सोच-समझकर निर्णय लें।

मिथुन (Gemini):

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास मजबूत बना रहेगा। बिजनेस में नए प्लान शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। नौकरी में प्रमोशन या बदलाव के मौके मिल सकते हैं। सुबह का समय विशेष लाभदायक रहेगा। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं, इसलिए सही दिशा में प्रयास जारी रखें।

कर्क (Cancer):

आज आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। नए लोगों से मिलते समय अपनी बात संतुलित ढंग से रखें। नियंत्रण छोड़ना आज आपके लिए जरूरी होगा। आपको महसूस हो सकता है कि किसी चीज़ को बहुत मजबूती से पकड़कर रखना आपके तनाव को बढ़ा रहा है। जिम्मेदारियां तो रहेंगी, लेकिन जैसे ही आप फालतू का दबाव छोड़ेंगे, आपका नजरिया बदलने लगेगा और आप बेहतर महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और पार्टनर का सहयोग मिलेगा। विदेश से जुड़े कामों में भी सफलता मिल सकती है।

सिंह (Leo):

कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। मन में थोड़ी निराशा रह सकती है, लेकिन हालात जल्द ही सुधरेंगे। धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी से बचें। आत्मविश्वास बनाए रखना आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होगा।

कन्या (Virgo):

आज आत्मविश्वास अच्छा रहेगा, लेकिन काम पर फोकस बनाए रखना जरूरी है। आज काम करने के तरीकों पर अधिक ध्यान दें। गलत तरीकों या जोखिम उठाने की प्रवृत्ति से बचें। बिजनेस में लाभ मिलेगा, हालांकि भागदौड़ ज्यादा हो सकती है। मित्रों के सहयोग से नए अवसर मिलेंगे। नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ के योग बन रहे हैं।

तुला (Libra):

आज आज आप को बहुत सोच समझ कर आगे बढ़ने की जरूरत है, बिना वजह विवाद में उलझ सकते है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा जिससे प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। सीनियर्स के साथ संबंध अच्छे रखें और विवादों से दूर रहें। आय में वृद्धि के योग हैं और पढ़ाई या नई चीजें सीखने में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक (Scorpio):

मन में उतार-चढ़ाव रह सकता है और नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आत्मविश्वास थोड़ा कमजोर रहेगा, इसलिए खुद को प्रेरित रखें। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी जिससे मानसिक शांति मिलेगी। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। स्वाथ्य का ध्यान रखें, रिश्तों को लेकर अलगाव की स्थिती ना बन ने दें। वैचारिक मतभेद को शांत मन से दूर करें। जीवनसाथी के मनोभाव को महत्व दें ।

धनु (Sagittarius):

आज का दिन व्यस्त रह सकता है। अपने जरूरी काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लव लाइफ में धैर्य रखें और छोटी बातों को नजरअंदाज करें। किसी करीबी रिश्तेदार से मामूली बात पर कहा-सुनी हो सकती है। इसका असर पारिवारिक संबंधों पर भी पड़ सकता है। किसी भी जोखिम वाले काम को करने से पहले उसके हर पहलू पर सोच-विचार करना जरूरी है। सही खानपान और दिनचर्या बनाए रखें।

मकर (Capricorn):

बिजनेस में नए प्रोजेक्ट मिलने से आय में वृद्धि हो सकती है। दोस्तों या परिचितों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें और तनाव से बचें। किसी की मदद का वादा करते समय अपनी क्षमता का भी ध्यान रखें। युवाओं को विवादों से बचना होगा, वरना दोस्तों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं जो मन को प्रसन्न करेंगे।

कुंभ (Aquarius):

आज शांत रहना बेहद जरूरी है। गुस्से और विवाद से दूरी बनाए रखें। निवेश करने से पहले पूरी योजना बनाएं। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

मीन (Pisces):

प्रोफेशनल लाइफ में उतार-चढ़ाव संभव है। परिवार में हल्की अनबन हो सकती है, इसलिए समझदारी से काम लें। ऑफिस में दिन सामान्य रहेगा। अपने लिए समय निकालें और खानपान पर ध्यान दें। अच्छी सेहत ही सफलता की कुंजी बनेगी। रुपए-पैसे के लेनदेन अभी टालें, क्योंकि फायदा नहीं होगा। ध्यान रखें कि छोटी सी गलती भी बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। आर्थिक गतिविधियां आज कुछ धीमी रहेंगी। यात्रा न करें, तो बेहतर रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button