उत्तराखंड
Trending

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

कहीं बारिश, कहीं बर्फबारी के आसार; IMD ने तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी दी
देहरादून
उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन राज्य में मौसम अस्थिर बना रहेगा। इस दौरान कई जिलों में बारिश, आंधी और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के भी आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार पहले दो दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तेज हवाएं 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। खासकर उत्तरकाशी, चमोली और ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ज्यादा खराब रहने की संभावना है। कुछ स्थानों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

चार, पांच और छह अप्रैल को मौसम सक्रिय होने के संकेत हैं। इन दिनों बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम अधिक प्रतिकूल रह सकता है, जिससे यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

तापमान की बात करें तो मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 25 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 से 18 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 10 से 20 डिग्री और न्यूनतम 3 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button