Breaking Newsउत्तराखंडधर्म
Trending

प्रेमनगर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम: मंदिर में सुंदरकांड, भजन संध्या में “छम-छम नाचे वीर हनुमाना”

विंग 6 में झांकियों और भजनों ने बांधा समां, विधायक सविता कपूर सहित कई गणमान्य रहे मौजूद

प्रेमनगर। ढोल-नगाड़ों, भक्ति की धुन और “छम-छम नाचे वीर हनुमाना” की गूंज के बीच प्रेमनगर विंग-6 में हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित भजन संध्या श्रद्धा और आस्था का भव्य उत्सव बन गई, वहीं दूसरी ओर सनातन धर्म मंदिर में हुए सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या ने पूरे क्षेत्र को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। “दुनिया चले ना श्री राम के बिना राम ना मिलेंगे हनुमान के बिना” की स्वर लहरियों के साथ पूरा प्रेमनगर “बजरंग बली की जय” के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे।

कार्यक्रम में कैंट विधायक सविता कपूर व आदित्य चौहान ने सम्मिलित होकर भगवान हनुमान के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

oppo_0

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण हनुमान जी की भव्य झांकी और राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी रही, राम जी के कीर्तन में नाचे बालाजी, जय हनुमान ज्ञान गुण सागर जय कपीस तिहुं लोक उजागर, करके इशारों बुलाई गई रे बरसाने की छोरी.. ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया और पूरे वातावरण को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।

भजन संध्या में विशेष रूप से सोमनाथ सीकरी ने मां भगवती, बालाजी और बांके बिहारी के भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। “चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है” और “मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे” जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे।

इसके अलावा “छम-छम नाचे वीर हनुमाना”, “राम ना मिलेंगे हनुमान के बिना” और अन्य भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं।

आयोजन समिति व प्रमुख उपस्थित जन:

नेहा बाली, कन्हैया ठाकुर, अभिषेक आहूजा, अमित मनुजा, सुमित मनुजा, सचिन कनोजिया, विशाल सीकरी, विकास वर्मा, अनिल शर्मा, दिलीप शर्मा, हैप्पी शर्मा,सत्यम, मोहित सेमवाल, मयंक सेमवाल, मोहित राजपूत, संजय सचदेवा, शुभम, फकीर चंद खेत्रपाल, ज्योति कनोजिया, आनंद प्रकाश अरोड़ा, संजय भाटिया, सुमित भाटिया, सरिता ठाकुर, केहर सिंह, चंद्रकांता आहूजा, प्रवेश शर्मा, बिंदु शर्मा, पूजा आहूजा, सुषमा आहूजा, कृष्णा सेमवाल, काजल,अनीता,अनिल बाली, कमलेश बाली, आरती वर्मा, चित्र मल्होत्रा, शांति देवी, डॉली सीकरी, शिवानी राजपूत, दीपा राजपूत, नीलिमा राठौर, अनीता कश्यप, कामिनी खंडूजा, दिव्या मनुजा, प्रीति चड्ढा, सोनिया चड्ढा, सुभाष मल्होत्रा, राजेश नेगी एवं भूषण भाटिया सहित अन्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को भव्य और यादगार बना दिया।

सनातन धर्म मंदिर में सुंदरकांड का हुआ पाठ

प्रेमनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में भी हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उपस्थित होकर पुण्य अर्जित किया और भक्तिमय वातावरण में भागीदारी निभाई। इस दौरान शिवानी भाटिया, अनीता मैनी, पूनम माटा, पूनम सैनी, पारुल बिश्नोई, उर्मिला तलवार, हरीश कोहली, कीमत गुलाटी, रविंदर माकीन, आनंद प्रकाश अरोड़ा, गिरधारी लाल पावा, मधु भाटिया, जगदीश गिरोटी, चंपा, दर्शना आहूजा, जतिन तलवार, सुजल एवं संजय भाटिया सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button