Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

कर्क, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन राशि के जातकों के लिए धन लाभ, मेष, सिंह, धनु राशि वाले बरतें सावधानी

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

11 अगस्त 2026, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

श्रावण कृष्ण पक्ष चतुर्दशी | सावन शिवरात्रि व्रत

आज का पंचांग

वार: मंगलवार

मास: श्रावण, कृष्ण पक्ष

तिथि: चतुर्दशी — रात्रि 01:54 बजे तक

नक्षत्र: पुनर्वसु — सुबह 10:09 बजे तक, इसके बाद पुष्य नक्षत्र

करण: विष्टि (भद्रा) — दोपहर 03:22 बजे तक

सूर्य राशि: कर्क

चंद्र राशि: कर्क

शुभ मुहूर्त: ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:22 से 05:05 बजे तक, अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:00 से 12:53 बजे तक, अमृत काल सुबह 07:59 से 09:25 बजे तक और विजय मुहूर्त दोपहर 02:39 से 03:32 बजे तक रहेगा।

अशुभ समय: राहुकाल दोपहर 03:45 से शाम 05:25 बजे तक रहेगा। यमगण्ड काल सुबह 09:07 से 10:47 बजे तक रहेगा। दिशा शूल: उत्तर दिशा।

आज का राशिफल

♈  मेष Aries — आज आपको कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है और आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी बड़ी परेशानी में फंसने की आशंका है। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। हालांकि, परिवार के लोगों के साथ रिश्ते सामान्य और अच्छे रहेंगे। नौकरी में सम्मान मिलने के योग हैं।

वृषभ Taurus — आज का दिन बहुत अनुकूल नहीं कहा जा सकता। काम को लेकर चिंता बनी रहेगी और आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अटक सकता है। इसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हालात सामान्य रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा और कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में संबंध मधुर बने रहेंगे।

मिथुन Gemini — आज आपके लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से अटके काम पूरे करने में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में लाभ के नए अवसर सामने आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में खुशहाली रहेगी तथा किसी मांगलिक आयोजन की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है।

कर्क Cancer — आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ के अवसर मिल सकते हैं और किसी नए बड़े काम की शुरुआत करना भी शुभ रहेगा। व्यापारियों के लिए दिन विशेष रूप से लाभदायक रहने वाला है। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और घर में किसी नए मेहमान के आने की संभावना है। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं।

सिंह Leo — आज आपको कुछ मामलों में सावधानी बरतनी होगी। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव पैदा हो सकता है। प्रॉपर्टी विवाद के चलते मतभेद होने की आशंका है। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा और नौकरी के क्षेत्र में भी विवाद की स्थिति बन सकती है।

कन्या Virgo — आज का दिन बहुत अनुकूल नहीं है। कार्यक्षेत्र में विवाद और तनाव आपका पीछा कर सकते हैं। व्यापार में नुकसान होने के संकेत हैं, जिससे आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। परिवार में भी माहौल अच्छा नहीं रहने की आशंका है। लंबी यात्रा के दौरान विशेष सावधानी रखें और वाहन चलाते समय सतर्क रहें। नौकरी में विवादों से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर होगा।

तुला Libra — आज आपका दिन सकारात्मक रहने वाला है। मन प्रसन्न रहेगा और स्वास्थ्य में भी सुधार महसूस होगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ सफलता मिलने के योग हैं। किसी बड़ी पार्टनरशिप में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। नौकरी में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। अपने लिए नया घर या आशियाना खरीदने के योग भी बन रहे हैं।

वृश्चिक Scorpio — आज आपके लिए सफलता और बदलाव का दिन रहेगा। जीवन में कुछ बड़े परिवर्तन होने के संकेत हैं। व्यापार-व्यवसाय में अच्छा लाभ मिल सकता है और आय के अतिरिक्त स्रोत भी बन सकते हैं। कर्ज से राहत मिलने की संभावना है। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकता है। नौकरी में सफलता मिलेगी और सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान प्राप्त होने के योग हैं।

धनु Sagittarius — आज का दिन विवादों से घिरा रह सकता है। संपत्ति से जुड़े मामले में बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। पड़ोसी के साथ किसी बात को लेकर विवाद होने की आशंका है। परिवार में भी मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां बदलती रहेंगी। व्यापार सामान्य रहेगा। नौकरी में अपनी वाणी पर संयम रखें और अनावश्यक विवादों से बचें।

मकर Capricorn — आज आपको हर कदम सोच-समझकर उठाने की जरूरत है। विशेष रूप से आर्थिक मामलों में कोई बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले सभी पहलुओं की अच्छी तरह जांच कर लें। परिवार से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा, लेकिन मित्रों का साथ बना रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा, जबकि नौकरी में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

कुंभ Aquarius — आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। काम को लेकर बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं। व्यापार में लाभ मिलने के साथ कार्यक्षेत्र को विस्तार देने का अवसर भी मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरीपेशा लोगों को सफलता प्राप्त होगी। करियर के लिहाज से भी आज का दिन नए अवसर और उपलब्धियां लेकर आ सकता है।

मीन Pisces — आज आपके सामाजिक दायरे में बढ़ोतरी होगी और नए मित्र बन सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर बड़ा निर्णय लेने का अवसर मिलेगा। परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। किसी जरूरी कार्य के सिलसिले में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार में लाभ के योग हैं। नौकरी से जुड़ा पुराना विवाद समाप्त होने की संभावना है। वाहन या प्रॉपर्टी में बड़ा निवेश करने के योग भी बन रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button