
जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे
दिन: गुरुवार
विक्रम संवत: 2083, सिद्धार्थी
शक संवत: 1948, पराभव
मास: कार्तिक (पूर्णिमांत), अश्विन (अमान्त)
पक्ष: कृष्ण पक्ष
तिथि: एकादशी सुबह 10:35 बजे तक, इसके बाद द्वादशी प्रारंभ।
व्रत एवं पर्व: रमा एकादशी, गोवत्स द्वादशी।
नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी, अगले दिन सुबह 3:55 बजे तक।
योग: वैधृति योग, अगले दिन सुबह 5:09 बजे तक।
करण: बालव सुबह 10:35 बजे तक, इसके बाद कौलव।
सूर्योदय: सुबह 6:35 बजे।
चंद्रोदय: अगले दिन सुबह 3:42 बजे।
चंद्रास्त: दोपहर 2:58 बजे।
चंद्र राशि: सिंह सुबह 9:34 बजे तक, इसके बाद कन्या राशि।
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:39 से दोपहर 12:23 बजे तक।
राहुकाल: दोपहर 1:23 से 2:44 बजे तक।
गुलिक काल: सुबह 9:18 से 10:40 बजे तक।
यमगंड: सुबह 6:35 से 7:57 बजे तक।
दिशाशूल: दक्षिण दिशा।
आज का राशिफल
♈ मेष राशि Aries
आज आपको कार्यक्षेत्र में अधिक सक्रिय रहने की जरूरत है। मेहनत के बावजूद अपेक्षित सफलता मिलने में कुछ देरी हो सकती है। अनावश्यक खर्च सामने आ सकते हैं। विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। मातृपक्ष के रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। पड़ोसियों के विवाद में पड़ने से बचें।
♉ वृषभ राशि Taurus
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान और सफलता लेकर आ सकता है। विदेशी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में लाभ मिलने के योग हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और किसी अप्रत्याशित सफलता से मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। पिता की ओर से सहयोग और परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
♊ मिथुन राशि Gemini
आज आपको कार्यक्षेत्र में लाभ और सहयोग मिलने के संकेत हैं। अपने पुराने अनुभव और तकनीकी ज्ञान का पूरा लाभ उठा पाएंगे। व्यापार में लाभ हो सकता है और किसी महत्वपूर्ण योजना में सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी। टीम के साथ मिलकर किए गए कार्य सफल होंगे। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। अटका हुआ पैसा वापस मिलने या खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना है।
♋ कर्क राशि Cancer
आज भाग्य आपका साथ देगा। आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के योग हैं। साहसिक निर्णय लेकर आप अपने काम को गति दे सकते हैं। गृह सज्जा और वस्त्रों के कारोबार से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। मित्रों से अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
♍ कन्या राशि Virgo
आज आर्थिक मामलों में परिस्थितियां आपके अनुकूल रह सकती हैं। खर्चों में वृद्धि के साथ लाभ के अवसर भी मिलेंगे। अपनी बातचीत और रचनात्मक क्षमता के बल पर कार्यक्षेत्र में पहचान बना सकते हैं। पहले किए गए काम के लिए प्रशंसा या पुरस्कार मिल सकता है। किसी सहयोगी का साथ मनोबल बढ़ाएगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और संतान पक्ष से प्रसन्नता मिलेगी।
♎ तुला राशि Libra
आज कामकाज की व्यस्तता बनी रह सकती है। आपको काम के साथ मनोरंजन का अवसर भी मिलेगा। व्यावसायिक कारणों से यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी और कुछ अतिरिक्त खर्च भी हो सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाना होगा। जीवनसाथी के साथ समय सुखद बीतेगा। किसी शुभ कार्य में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।
♏ वृश्चिक राशि Scorpio
आज आपको कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिल सकती है। किसी पुराने काम को दोबारा शुरू करने का अवसर मिलेगा। महत्वपूर्ण योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं। पुराने मित्र या सहकर्मी से अच्छी खबर मिल सकती है। काम की अधिकता से थकान महसूस हो सकती है। वाहन सुख के योग भी बन रहे हैं। पारिवारिक मामलों को धैर्य से सुलझाएं। गुस्से और जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें।
♐ धनु राशि Sagittarius
आज आपको कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिल सकती है। किसी पुराने काम को दोबारा शुरू करने का अवसर मिलेगा। महत्वपूर्ण योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं। पुराने मित्र या सहकर्मी से अच्छी खबर मिल सकती है। काम की अधिकता से थकान महसूस हो सकती है। वाहन सुख के योग भी बन रहे हैं। पारिवारिक मामलों को धैर्य से सुलझाएं। गुस्से और जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें।
♑ मकर राशि Capricorn
आज का दिन आपके लिए राहत और सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। अधिकारियों की ओर से नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। पुराने अनुभव और संपर्कों का लाभ मिलेगा तथा लंबित कार्य पूरे हो सकते हैं। परिवार में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
♒ कुंभ राशि Aquarius
आज आपको कार्यक्षेत्र में विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहने की जरूरत है। तकनीकी कार्यों में सफलता मिल सकती है। लंबे समय से अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। अचानक धन लाभ के योग भी बन सकते हैं, लेकिन स्वास्थ्य और घरेलू कार्यों पर खर्च बढ़ सकता है। पारिवारिक मामलों में क्रोध पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बातचीत में संयम बरतें।
♓ मीन राशि Pisces
आज कार्यक्षेत्र में नई सोच और योजनाओं के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। कुछ नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं और अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर काम करना जरूरी होगा। दिन का पहला भाग व्यस्तता में बीत सकता है, लेकिन दोपहर के बाद परिस्थितियां बेहतर होंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में आपसी समझ और सामंजस्य बनाए रखें।




