Breaking Newsउत्तराखंड
Trending

साइक्लिंग को बनाया मुहिम, हरिसिमरन सिंह को मिला दून आइकॉन अवॉर्ड

जनस्वास्थ्य और युवा सशक्तिकरण में योगदान को मिली पहचान

देहरादून। देहरादून साइक्लिंग क्लब के संस्थापक एवं अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह को जनस्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘दून आइकॉन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। एक नवंबर को YKM रिसॉर्ट्स एंड होटल्स में आयोजित समारोह में देहरादून के महापौर सौरभ भारद्वाज ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

इस अवसर पर क्लब के सचिव हरविंदर सिंह, युवा साइक्लिस्ट प्रणय पंत, कम्युनिटी राइडर आदर्श रावत और अवेयरनेस राइडर चित्रांग राघव भी मौजूद रहे।

देहरादून साइक्लिंग क्लब वर्ष 2013 से शहर में साइक्लिंग को बढ़ावा देने के साथ ही स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने में जुटा है। क्लब की ओर से प्रत्येक सप्ताहांत सामुदायिक साइक्लिंग राइड आयोजित की जाती है, जिनके माध्यम से लोगों को नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है।

क्लब अब तक नशामुक्त देहरादून, प्लास्टिक मुक्त देहरादून, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विभिन्न जागरूकता अभियान चला चुका है। इसके साथ ही युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का प्रयास भी किया जा रहा है।

सम्मान मिलने पर हरिसिमरन सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि क्लब से जुड़े सभी सदस्यों, युवा साइक्लिस्ट और सामाजिक कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि क्लब आगे भी स्वस्थ, स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल देहरादून के निर्माण के लिए काम करता रहेगा।

उन्होंने कहा कि साइकिल केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज, स्वच्छ पर्यावरण और सकारात्मक युवा शक्ति के निर्माण का प्रभावी माध्यम भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button