Breaking Newsउत्तराखंडस्वास्थ्य
Trending

उत्तराखंड में फिर मिला कोरोना मरीज, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में कोरोना का मरीज मिला, रामपुर की बुजुर्ग महिला का इलाज जारी

हल्द्वानी। उत्तराखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शामिल डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में कोरोना संक्रमण का एक मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की 76 वर्षीय महिला की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे अस्पताल में आइसोलेशन में रखकर उपचार शुरू कर दिया गया है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार महिला रामपुर जिले के बिलासपुर क्षेत्र की निवासी है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट की आवश्यकता नहीं है। एहतियात के तौर पर उसे अस्पताल के वार्ड-सी में बनाए गए पृथक क्यूबिकल में भर्ती किया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

मामले की सूचना संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को भेज दी गई है। अस्पताल प्रशासन ने उत्तर प्रदेश के रामपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ ही नैनीताल जिले के स्वास्थ्य विभाग और संबंधित कंट्रोल रूम को भी जानकारी उपलब्ध करा दी है।

स्वास्थ्य विभाग ने मरीज के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सभी निर्धारित स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button