Breaking News
Trending

देहरादून : समर्पण आश्रय गृह से 11 वर्षीय बालक लापता

देहरादून। शहर के लक्खीबाग चौकी क्षेत्र से एक 11 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, देवरिया (उत्तर प्रदेश) निवासी मो. रहमान पुत्र नसीम अहमद को जिला बाल कल्याण समिति के निर्देश पर 27 अगस्त को समर्पण आश्रय गृह, में आश्रय दिया गया था।

मंगलवार 2 सितंबर को सुबह करीब 11:15 बजे साधू राम इंटर कॉलेज से सूचना मिली कि बालक पानी पीने के बहाने विद्यालय परिसर से बाहर चला गया और वापस नहीं लौटा। विद्यालय प्रशासन एवं आश्रय गृह की टीम ने तुरंत उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिला।

लापता बालक का नाम: मो. रहमान, उम्र: लगभग 11 वर्ष, रंग: गोरा, कद: करीब 4 फुट, परिधान: लाल टी-शर्ट और काली जीन्स बताया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही आश्रय गृह की समन्वयक मानसी मिश्रा ने चौकी इंचार्ज लक्खीबाग को तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button