Daily horoscopeधर्म/संस्कृति
Trending

6 अक्टूबर मंगलवार का पंचांग और राशिफल 

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे 

आज का पंचांग : आज के दिन चंद्रमा कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में रहेगा। इसके देवता सर्प हैं और नक्षत्र स्वामी बुध है। इस नक्षत्र को अच्छा नक्षत्र नहीं माना जाता है। किसी भी तरह का शुभ कार्य करने से इस नक्षत्र में बचना चाहिए। आज एकादशी तिथि रात 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। आज इंदिरा एकादशी का व्रत किया जायेगा। साथ ही आज एकादशी तिथि वालों का श्राद्ध किया।

तिथि: आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि (इंदिरा एकादशी)

नक्षत्र: अश्लेषा नक्षत्र रात 10:17 बजे तक, इसके बाद मघा नक्षत्र

करण: बव

योग: सिद्ध योग, तदुपरांत साध्य योग

पक्ष: कृष्ण पक्ष

मास: आश्विन मास

वार: मंगलवार

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति

सूर्य राशि: कन्या राशि

चंद्र राशि: कर्क राशि रात 10:18 बजे तक, इसके बाद सिंह राशि

अयन: दक्षिणायन

ऋतु: शरद ऋतु

शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:45 बजे से 12:32 बजे तक

अमृत काल: रात 8:44 बजे से 10:17 बजे तक

अशुभ काल

राहुकाल: दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक

दिशा शूल: उत्तर दिशा

दैनिक राशिफल

♈ मेष Aries

आज चंद्रमा कर्क राशि में आपकी राशि से चौथे भाव में रहेगा। दिन मानसिक चिंता से भरा रह सकता है और आप भावनाओं के प्रवाह में बह सकते हैं। कार्यस्थल पर मन नहीं लगेगा। वाणी पर संयम नहीं रहने से बाद में ग्लानि हो सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्थायी संपत्ति से जुड़ी चर्चा आज टालना बेहतर होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है। प्रेम जीवन में साथी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है।

♉ वृषभ Taurus

आज चंद्रमा आपकी राशि से तीसरे भाव में रहेगा। आप तन और मन से हल्कापन महसूस करेंगे और उत्साह बढ़ेगा। मन संवेदनशील रहेगा तथा कल्पनाशक्ति से कोई अच्छा काम कर सकते हैं। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए लोगों से मुलाकात होगी। पारिवारिक विषयों में रुचि रहेगी। छोटी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आर्थिक उन्नति पर ध्यान देंगे। रुचिकर भोजन मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है।

♊ मिथुन Gemini

आज चंद्रमा आपकी राशि से दूसरे भाव में रहेगा। काम में सफलता मिलने के योग हैं, हालांकि इसमें कुछ विलंब हो सकता है। प्रयत्न जारी रखें। आर्थिक योजनाओं में थोड़े विघ्न आएंगे, लेकिन बाद में काम आसानी से बनेंगे। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। विवाद जैसी स्थिति भी बन सकती है। ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है। अविवाहितों का रिश्ता पक्का हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मध्यम रहेगा।

♋ कर्क Cancer

आज चंद्रमा आपकी राशि में यानी पहले भाव में रहेगा। आप भावनाओं के प्रवाह में सराबोर रहेंगे और परिजन, मित्र तथा सगे-संबंधी भी इसमें सहभागी बनेंगे। दूसरी गतिविधियों में व्यस्त रहने से निजी काम अधूरे रह सकते हैं। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता होगी। आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते की आप आगे बढ़ें इसलिए उनसे सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात वालों से भी सावधान रहें। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। धन लाभ होगा। दांपत्य जीवन में घनिष्ठता का अनुभव करेंगे।

♌ सिंह Leo

आज चंद्रमा आपकी राशि से बारहवें भाव में रहेगा। चिंता के कारण शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता महसूस हो सकती है। गलत दलील और वाद-विवाद परेशानी बढ़ा सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। वाणी और व्यवहार में संयम जरूरी है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक हो सकता है। गलतफहमी से बचें। कार्यस्थल पर काम में विलंब होने की संभावना है।

♍ कन्या Virgo

आज चंद्रमा आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में रहेगा। लाभ का दिन है। व्यापार में विकास के साथ आय भी बढ़ेगी। अतीत के सभी अच्छे और बुरे अनुभवों को पीछे छोड़कर एक नई शुरुआत करने का अवसर है।  पिछली गलतियों से सीखें और आगे बढ़ते हुए हर चीज़ को बेहतर बनाने की कोशिश करें। अपने व्यवहार में बदलाव लाएं। लोगों पर गुस्सा करने के बजाय, परिस्थितियों को समझने की कोशिश करें। नौकरीपेशा लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में सुख और संतोष रहेगा। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। हालांकि स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

♎ तुला Libra

आज चंद्रमा आपकी राशि से दसवें भाव में रहेगा। परिवार में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में आय वृद्धि के योग हैं। मां से आर्थिक लाभ हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न कि दूसरों को बदलने की कोशिश करें।  ऑफिस में उच्च पदाधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। काम करने का उत्साह बढ़ेगा और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन सकारात्मक है, हालांकि नए रिश्तों को लेकर ज्यादा उत्साहित होने से बचें।

♏ वृश्चिक Scorpio

आज चंद्रमा आपकी राशि से नवें भाव में रहेगा। कई विषयों के नकारात्मक पहलुओं का अनुभव हो सकता है। थकान और आलस के कारण स्फूर्ति की कमी रहेगी। मन में किसी बात की चिंता रह सकती है। नौकरी और व्यवसाय में विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। उच्च पदाधिकारियों के साथ विवाद से बचें। विदेश जाने के इच्छुक लोग आज से तैयारी शुरू कर सकते हैं। विदेश में रहने वाले निकट संबंधियों से समाचार मिल सकते हैं। संतान को लेकर चिंता रहेगी।

♐ धनु Sagittarius

आज चंद्रमा आपकी राशि से आठवें भाव में रहेगा। नए काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल नहीं है। सर्दी, खांसी या पेट की तकलीफ हो सकती है। ऑपरेशन कराने के लिए भी आज का दिन अनुकूल नहीं है। मन में चिंता और बेचैनी रह सकती है। अचानक कोई समस्या खड़ी हो सकती है। खर्च बढ़ेगा। बोलते समय सावधानी रखें। कार्यस्थल पर काम का दबाव आपको चिड़चिड़ा बना सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है।

♑ मकर Capricorn

आज चंद्रमा आपकी राशि से सातवें भाव में रहेगा। आप कुछ भावुक रहेंगे, लेकिन परिजनों और मित्रों के साथ खुशी से दिन बिताएंगे। तन और मन में ताजगी और प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में वृद्धि होगी और आय बढ़ेगी। साझेदारी में लाभ हो सकता है। सार्वजनिक जीवन में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा की संभावना है। किसी नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

♒ कुंभ Aquarius

आज चंद्रमा आपकी राशि से छठे भाव में रहेगा। आज किए गए काम में यश, कीर्ति और सफलता मिलने के योग हैं। अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आप का ही है। सुख-सुविधा की वस्तुओं और धन पर खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारी नए ग्राहकों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। व्यापार बढ़ाने की नई योजना पर काम कर सकते हैं। नौकरीपेशा वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ मिल सकता है। जरूरी काम में धन खर्च होगा। विरोधियों की पराजय होगी।

♓ मीन Pisces

आज चंद्रमा आपकी राशि से पांचवें भाव में रहेगा। आपकी कल्पनाशक्ति में निखार आएगा और साहित्य सृजन कर सकेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। स्वभाव में प्रेम की भावना अधिक रहेगी। पेट की तकलीफ और मानसिक अस्वस्थता महसूस हो सकती है। मन को स्थिर रखना जरूरी होगा। प्रेमीजनों के लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी के साथ विचारों का मतभेद दूर हो सकता है। कुछ नया करने के बारे में विचार कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button