Breaking Newsअपराधउत्तराखंड
Trending

शर्मनाक : नाबालिग बहन से दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने से खुला मामला, सगा भाई पुलिस हिरासत में

तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंची थी किशोरी, जांच में गर्भवती होने की पुष्टि, पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

पौड़ी। लैंसडौन क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर उसके 20 वर्षीय सगे भाई के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

मामला उस समय सामने आया जब नाबालिग की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जयहरीखाल स्थित प्राथमिक चिकित्सालय लेकर पहुंचे। चिकित्सकीय जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद चिकित्सालय प्रशासन ने लैंसडौन कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया। आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। वहीं नाबालिग को सुरक्षा और देखभाल के लिए नारी निकेतन भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और अन्य तथ्यों को भी जुटाया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा और चिंता का माहौल है। पुलिस ने कहा है कि जांच तथ्यों के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button