Daily horoscopeधर्म/संस्कृति
Trending

4 अक्टूबर रविवार का पंचांग और राशिफल 

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे 

मास: आश्विन, कृष्ण पक्ष

तिथि: नवमी तिथि (मातृ नवमी) — 5 अक्टूबर तड़के 3:54 बजे तक, इसके बाद दशमी तिथि

नक्षत्र: पुनर्वसु — रात 12:13 बजे तक, इसके बाद पुष्य नक्षत्र

योग: परिघ — दोपहर 12:31 बजे तक, इसके बाद शिव योग

करण: तैतिल — शाम 4:51 बजे तक, इसके बाद गर करण

चंद्र राशि: चंद्रमा शाम 6:31 बजे तक मिथुन राशि में, इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश करेगा।

शुभ मुहूर्त: अभिजित मुहूर्त सुबह 11:46 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक।

राहुकाल: शाम 4:39 बजे से 6:07 बजे तक। इस दौरान नए या शुभ कार्य करने से बचें।

विशेष: आज मातृ नवमी का श्राद्ध है और जितिया व्रत का पारण होगा।

राशिफल

♈ मेष Aries

आज चंद्रमा आपकी राशि से तीसरे भाव में रहेगा। मन बेचैन और भावनात्मक रह सकता है। किसी से वाद-विवाद में पड़ने से बचें, क्योंकि स्वजनों और दोस्तों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। अपना मान-सम्मान बनाए रखें और नए काम की शुरुआत आज न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। मित्रों से नुकसान होने की आशंका है। नौकरीपेशा लोगों को सहयोग न मिलने से मन दुखी हो सकता है।

♉ वृषभ Taurus

चंद्रमा आपकी राशि से दूसरे भाव में रहेगा। आर्थिक मामलों में कुछ अड़चन आ सकती है, लेकिन मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिल सकता है। विपरीत परिस्थिति में गुस्सा और आवेश बढ़ने न दें। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। फिलहाल नया निवेश टालना बेहतर होगा, क्योंकि पैसों से जुड़े नुकसान की स्थिति बन सकती है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नए कार्य शुरू कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहा मतभेद दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा।

♊ मिथुन Gemini

चंद्रमा आपकी राशि में ही रहेगा। दिन की शुरुआत प्रसन्नता और उत्साह के साथ होगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने की योजना है तो समय अनुकूल है। करीबी रिश्तेदारों के साथ चल रही गलतफहमियां भी दूर हो सकती हैं। परिजनों और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। आर्थिक लाभ के योग हैं, लेकिन दोपहर बाद निवेश करते समय सावधानी बरतें। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन विशेष रूप से लाभदायी रहेगा।

♋ कर्क Cancer

चंद्रमा आपकी राशि से बारहवें भाव में रहेगा। आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है। आंखों में दर्द और मानसिक चिंता परेशान कर सकती है। लोगों से सादगीपूर्ण व्यवहार करें और किसी तरह के भ्रम से बचें। दोपहर बाद परिस्थितियों में बदलाव आएगा। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायी रहेगा और पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। किसी विशेष काम में वरिष्ठों का सहयोग मिल सकता है।

♌ सिंह Leo

चंद्रमा आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में रहेगा। सुबह का समय अच्छा रहेगा और सामाजिक तथा व्यावसायिक क्षेत्र से लाभदायक समाचार मिल सकते हैं। मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। आय में वृद्धि और धन लाभ के योग हैं। हालांकि दोपहर बाद आपकी वाणी और व्यवहार से किसी को परेशानी हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। मानसिक चिंता बढ़ सकती है और परिजनों या संतान के साथ मनमुटाव हो सकता है।

♍ कन्या Virgo

चंद्रमा आपकी राशि से दसवें भाव में रहेगा। सुबह का समय आनंददायी और लाभदायक रहेगा। व्यवसाय में लाभ और सामाजिक क्षेत्र में प्रशंसा मिल सकती है। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। परिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा। दोपहर बाद परिस्थितियां बदल सकती हैं और किसी बात की चिंता हो सकती है। अनावश्यक खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं। आलस की वजह से जरूरी काम न टालें, वरना कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा रह सकता है। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। वाणी पर संयम रखें। आध्यात्मिक विचार और ईश्वर का ध्यान मन को शांति देंगे।

♎ तुला Libra

चंद्रमा आपकी राशि से नवें भाव में रहेगा। शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा। व्यापार में उत्साह के साथ काम करेंगे और पदोन्नति के योग बन सकते हैं। सरकारी काम आसानी से पूरे होंगे। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है। संतान और जीवनसाथी से आर्थिक लाभ मिल सकता है। मित्रों से उपहार मिलने की संभावना है। किसी नए रिश्ते में आगे बढ़ने की जल्दबाजी नुकसान दे सकती है।

♏ वृश्चिक Scorpio

चंद्रमा आपकी राशि से आठवें भाव में रहेगा। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों से वाद-विवाद करने से बचें। व्यवसाय में परिस्थितियां अनुकूल नहीं रहेंगी। संतान के साथ मतभेद हो सकता है। दोपहर बाद घर, कार्यालय या व्यापारिक स्थान पर अधिकारियों अथवा सहयोगियों का व्यवहार नकारात्मक रह सकता है। संतान को लेकर चिंता रहेगी। दांपत्य जीवन में रोमांस बना रहेगा। सरकारी काम पूरे हो सकते हैं और साझेदारी के काम में लाभ मिल सकता है।

♐ धनु Sagittarius

चंद्रमा आपकी राशि से सातवें भाव में रहेगा। आज हर मामले में सावधानी बरतनी होगी। क्रोध करने से नुकसान हो सकता है। शारीरिक अस्वस्थता रह सकती है और कारोबार में लोगों का व्यवहार नकारात्मक हो सकता है। संतान को लेकर चिंता रहेगी। विरोधियों से सतर्क रहें। महत्वपूर्ण मामलों में आज निर्णय लेने से बचें और नए काम की शुरुआत न करें। नौकरीपेशा लोग अपने काम पर ध्यान दें। प्रेम संबंध अच्छे बने रहेंगे।

♑ मकर Capricorn

चंद्रमा आपकी राशि से छठे भाव में रहेगा। बातचीत के दौरान क्रोध से बचें। परिवार में सुख-शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। मान-सम्मान मिलने की संभावना है। आर्थिक लाभ हो सकता है। दोपहर बाद मित्रों और स्वजनों के साथ सावधानी से समय बिताएं। वाहन सुख मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मनोरंजक स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय लाभकारी है, इसका सदुपयोग करें।

♒ कुंभ Aquarius

चंद्रमा आपकी राशि से पांचवें भाव में रहेगा। कला के प्रति रुचि बढ़ेगी। खर्च अधिक रहने से परेशानी हो सकती है। संतान से संबंधित चिंता रह सकती है, लेकिन दोपहर बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा और आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। व्यापार में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। परिजनों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे।

♓ मीन Pisces

चंद्रमा आपकी राशि से चौथे भाव में रहेगा। अधिक भावुक होने और ज्यादा सोच-विचार करने से बचें। जमीन-मकान से जुड़े कामों के लिए दिन अनुकूल नहीं है। पेट संबंधी परेशानी में राहत मिल सकती है। छात्रों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है। वाद-विवाद से नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नया काम मिल सकता है। आर्थिक निवेश से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button