Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

वृश्चिक राशि वाले आज रहें मौन, वृषभ राशि वालों को आज सावधानी ही परेशानी से बचाएगी, धनु और मेष राशि को मिलेगा भाग्य का साथ

तृतीय नवरात्र है आज, मां चंद्रघंटा की होगी पूजा अर्चना, जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

शनिवार, 21 मार्च 2026 का पंचांग और रशिफल

तिथि – तृतीया – 11:56 पी एम तक उसके बाद चतुर्थी

पक्ष – शुक्ल पक्ष

वार- शनिवार

नक्षत्र – अश्विनी – 12:37 ए एम, मार्च 22 तक भरणी

योग-  इन्द्र – 07:01 पी एम तक

करण- तैतिल – 01:14 पी एम तक

गर – 11:56 पी एम तक

अमांत महीना- चैत्र

पूर्णिमांत महीना- चैत्र

अभिजित मुहूर्त

12:04 पी एम से 12:52 पी एम

राहुकाल- 09:26 ए एम से 10:57 ए एम

सूर्योदय- 06:24 ए एम

सूर्यास्त-  06:32 पी एम

चंद्रोदय- 07:35 ए एम

चन्द्रास्त – 09:05 पी एम

दिशा शूल – पूर्व

चंद्र राशि – मेष

सूर्य राशि – मीन

ब्रह्म मुहूर्त – 04:49 ए एम से 05:36 ए एम

गोधूलि मुहूर्त- 06:31 पी एम से 06:55 पी एम

🪔 व्रत / दिवस विशेष

गणगौर पूजन, मेला गणगौर प्रारंभ जयपुर (राज.) में, गौरी तृतीया, मनोरथ तृतीया व्रत, मत्स्य जयंती

👶 आज जन्मे बच्चे

आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मेष राशि होगी।आज रात्रि 12:38 तक जन्म लेने वाले बच्चों का अश्विनी नक्षत्र होगा, तदुपरान्त भरणी नक्षत्र होगा।आज जन्मे बच्चों का स्वर्ण पाद होगा।

आज का राशिफल

मेष (Aries):

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। थकान के कारण स्फूर्ति का अभाव रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बेवजह विवाद हो सकता है। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। कार्यों में सफलता से धनलाभ की स्थिति रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।

वृषभ (Taurus):

आज का दिन सतर्कता से चलने का है। यही सावधानी आपको किसी परेशानी से बचाएगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी और कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। कामकाज को लेकर छोटा प्रवास हो सकता है।भाई-बहनों के साथ किसी गलतफहमी से संबंधों में खटास आ सकती है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या सुलझाएं। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों का सहयोग भी मिलेगा, लेकिन ध्यान रखना होगा कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन (Gemini):

आज व्यवसाय-धंधा मध्यम रहेगा और कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी, लेकिन अपने प्रयासों और कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। फिर भी आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन व्यथित रहेगा। पति के साथ झगड़ा होने के कारण मूड खराब रहेगा। साथ ही पुरानी गलतियों को लेकर आपको कड़वी बातें सुनने को मिल सकती हैं। इसके अलावा आर्थिक हानि होने की भी संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें और पैसों का लेन-देन न करें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

कर्क (Cancer):

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में प्रगति होगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का विचार करेंगे, जो लाभदायक सिद्ध होगा। परिवार के साथ आनंदपूर्व दिन व्यतीत होगा। परिजनों-मित्रों के साथ पिकनिक या किसी धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। इस दिन लॉन्ग ड्राइव पर अकेले न जाएं, क्योंकि गंभीर चोट लगने की संभावना है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। क्रोध करने से बचें और सेहत का ध्यान रखें।

सिंह (Leo):

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक दृष्टि से स्थिति मजबूत होगी, लेकिन पारिवारिक समस्याएं आएंगी। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन कार्यभार की अधिकता से दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीकि रूप से थकान और अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रखें कि परिजनों-संबंधियों के साथ अनबन न हो। घर की कोई अहम बात बाहर जा सकती है। इसका असर घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है। नकारात्मक होने के बजाय हालात का सामना करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता है।

कन्या (Virgo):

आज विवादों से दूर रहेंगे तो खुश रहेंगे। पुरानी संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो वो बढ़ सकता है। हालांकि, फैसला आपके हक में आने की संभावना बहुत कम है।  कारोबार विस्तार की योजनाएं बना रहे हैं, तो नये कार्यों की शुरुआत से बचें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। दोस्तों के साथ किसी यात्रा का आयोजन भी हो सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें और खान-पान का ध्यान रखें।

तुला (Libra):

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। कारोबार विस्तार के लिए नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिलेंगे और आय में वृद्धि होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंध को विवाह में बदलने के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

वृश्चिक (Scorpio):

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। आज आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी प्रकार की बहस का हिस्सा न बनें। यदि कोई आपकी आलोचना भी करता है, तो उसे चुपचाप सुनकर अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना ही समझदारी होगी। आज आपकी चुप्पी ही आपकी सबसे बड़ी कूटनीति साबित होगी परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें और सेहत का ध्यान रखें। आध्यात्मिक एवं धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा और ईश्वर भक्ति से मन को शांति मिलेगी। बौद्धिक तथा लेखन के कार्यों में सक्रिय हो सकते हैं।

धनु (Sagittarius):

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधे में लाभ और नौकरी में आय में वृद्धि के योग रहेंगे, लेकिन नए कार्यों में शीघ्रता से बचें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्च बढ़ने की संभावना रहेगी। कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। बाहर जाने की योजना टल सकती है। मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। प्रेम संबंध में स्थिति अनुकूल न रहने के कारण परेशान रहेंगे। इस दिन किसी भी अनजान व्यक्ति से उलझने से बचें, नहीं तो कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखना होगा।

मकर (Capricorn):

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थितियां चुनौतीपूर्ण रह सकती हैं। नौकरी-व्यवस्था में उन्नति या वेतन वृद्धि का मामला टल सकता है। काम के प्रति सक्रिय रहें और सावधानी बरतें, क्योंकि अचानक असुविधाजनक स्थिति बन सकती है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। दाम्पत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश फायदेमंद हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। यात्रा को टालें।

कुम्भ (Aquarius):

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आकस्मिक धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं, जिससे अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। पैसों के लेन-देने में सावधानी बरतें। परिजनों और मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।

मीन (Pisces):

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। कार्यभार की अधिकता से परिश्रम अधिक करना पड़ेगा और भागदौड़ भी रहेगी, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी, जो लाभदायक रहेगी। जमीन-जायदाद और कोर्ट-कचहरी के कामों में सावधानी बरतें और लेन-देन से बचें। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार और कामकाज के बीच उलझन महसूस करेंगे। परिजनों से कलह हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button