Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

आज चमकेगी कर्क और मीन राशि की किस्मत, मेष राशि वाले रहें सावधान, न करें अंधा विश्वास

कामिका एकादशी है आज, जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

9 अगस्त 2026, रविवार का पंचांग और राशिफल

आज का पंचांग

दिनांक: 9 अगस्त 2026

वार: रविवार

विक्रमी संवत: 2083

शक संवत: 1948

अयन: दक्षिणायन

ऋतु: वर्षा ऋतु

मास: श्रावण

तिथि, नक्षत्र, योग एवं करण

तिथि: एकादशी (सुबह 11:04 AM तक, इसके बाद द्वादशी)

नक्षत्र: आद्रा

योग: शुक्ल

करण: बालव और कौलव

सूर्योदय और सूर्यास्त

सूर्योदय: सुबह 5:45 बजे

सूर्यास्त: शाम 7:05 बजे

चन्द्रोदय: रात 10:30 बजे के बाद

चन्द्रास्त: अगले दिन सुबह 11:15 बजे

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:22 से 5:04 बजे तक

अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 12:53 बजे तक

विजय मुहूर्त: दोपहर 2:40 से 3:33 बजे तक

अमृत काल: रात 8:15 से 9:50 बजे तक

अशुभ समय

राहुकाल: शाम 5:15 से 6:50 बजे तक

यमगण्ड: दोपहर 12:25 से 2:05 बजे तक

गुलिक काल: दोपहर 3:45 से 5:25 बजे तक

आज का राशिफल

मेष Aries

दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से रुका कोई काम पूरा हो सकता है। पैसों को लेकर चल रही चिंता कम हो सकती है। निजी और पारिवारिक मामलों में बाहरी लोगों का दखल न होने दें, वरना काम में रुकावट और तनाव बढ़ सकता है। आज यात्रा करना नुकसानदायक हो सकता है। नौकरी और कारोबार में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा और मन खुश रहेगा।

वृषभ Taurus

दिन अच्छा रह सकता है। नौकरी और कारोबार में नए मौके मिल सकते हैं। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिलने से खुशी होगी और तनाव कम होगा। किसी अनुभवी आध्यात्मिक व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है । पैसों की स्थिति मजबूत बनी रहेगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। घर का माहौल सुखद रहेगा। सेहत भी सामान्य रहेगी।

मिथुन Gemini

दिन संभलकर चलने का है। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। पैसों से जुड़ा फैसला सोच-समझकर लें। दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल न दें। अतिरिक्त जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। यात्रा फिलहाल टालें। आपकी किसी बात से घर के बड़े लोग नाराज हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क Cancer

आज का दिन आपके लिए कुछ नए मौके लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को फायदा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। नया काम शुरू करने से पहले उस पर दोबारा विचार करें। जरूरत से ज्यादा सख्त व्यवहार दूसरों को परेशान कर सकता है। समय के अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव लाएं। खर्चों पर भी नियंत्रण रखें। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कहीं आने-जाने की योजना भी बन सकती है।

सिंह Leo

दिन अच्छा रहने वाला है। मेहनत का फायदा मिल सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ होने के आसार हैं। निजी या पारिवारिक परेशानी के कारण मन बेचैन रह सकता है। किसी समस्या का समाधान न मिलने से तनाव बढ़ेगा। नया निवेश अभी न करें।  किसी पुराने विवाद का हल निकल सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

कन्या Virgo

कामकाज थोड़ा ज्यादा रह सकता है। दिनभर भागदौड़ बनी रह सकती है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। लंबे समय से रुके और अटके काम पूरे होंगे। नए और फायदेमंद संपर्क बनेंगे। इस समय अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान रखें। नया वाहन खरीदने की योजना है, तो समय अच्छा है। पैसों से जुड़ा कोई फैसला सोच-समझकर लें। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखना जरूरी रहेगा।

तुला Libra

दिन राहत देने वाला रह सकता है। कोई रुका हुआ काम पूरा होने से मन खुश रहेगा। नौकरी और कारोबार में स्थिति ठीक रहेगी। रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है या बंद पड़ा इनकम का कोई जरिया दोबारा शुरू हो सकता है। नई योजना पर काम शुरू करने का विचार बना सकते हैं। रिश्तों में अपनापन बना रहेगा। सेहत भी साथ देगी।

वृश्चिक Scorpio

दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। काम में मन लगेगा और कुछ रुके हुए काम भी आगे बढ़ सकते हैं।बिजनेस की स्थिति फिलहाल सामान्य रहेगी और ज्यादा मेहनत करनी होगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कारोबार में अच्छा फायदा हो सकता है। किसी बड़े अधिकारी या अनुभवी व्यक्ति से विवाद होने की आशंका है। नौकरीपेशा लोग खास तौर पर सावधान रहें। किसी करीबी से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखना बेहतर रहेगा। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। सेहत भी ठीक रहेगी।

धनु Sagittarius

दिन सामान्य रहेगा। रोज के काम समय पर पूरे हो जाएंगे। किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है। पैसों के मामलों में लापरवाही न करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।

मकर Capricorn

आपके लिए अच्छा दिन साबित हो सकता है। नौकरी और कारोबार में कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने की भी संभावना है। करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों से संबंध खराब न होने दें। अचानक ऐसे खर्च सामने आएंगे जिन्हें टालना मुश्किल होगा। बिजनेस में प्रतिस्पर्धा और चुनौतियां रहेंगी। अपनी योग्यता साबित करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। अतिउत्साह और जोखिम से बचें। आर्थिक लेनदेन में जल्दबाजी न करें। राजनीति से जुड़े किसी व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

कुंभ Aquarius

दिन मिला-जुला रह सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर ज्यादा परेशान न हों। कामकाज में स्थिति ठीक रहेगी। कोई ऐसा काम हो सकता है जिसकी उम्मीद आपने छोड़ दी थी। परिवार के साथ भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए पैसे संभालकर खर्च करें। रिश्तों में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। सेहत सामान्य रहेगी।

मीन Pisces

दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। कोई पुराना काम पूरा हो सकता है, जिससे राहत मिलेगी। नौकरी और कारोबार में मेहनत का फायदा मिलने के आसार हैं। पैसों के मामले में जल्दबाजी करने से बचें। घर-परिवार के लोगों के साथ समय अच्छा बीतेगा। सेहत भी सामान्य रहेगी।

आज के विशेष उपाय

  • एकादशी और रविवार के संयोग में भगवान विष्णु और सूर्य देव की पूजा करना शुभ माना जाता है।
  • भगवान विष्णु को तुलसी दल और पीले फूल अर्पित करें।
  • “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें।
  • सुबह सूर्य देव को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें।
  • सामर्थ्य के अनुसार एकादशी व्रत रखें।
  • जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न, फल या पीली वस्तुओं का दान करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button