Breaking NewsDaily horoscopeधर्म/संस्कृति
Trending

सोमवार 2 नवंबर 2026 का पंचांग और राशिफल 

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे 

आज का पंचांग

सोमवार 2 नवंबर 2026 का पंचांग और राशिफल 

तिथि: कार्तिक कृष्ण पक्ष अष्टमी दोपहर 1:11 बजे तक, इसके बाद नवमी तिथि प्रारंभ।

मास: कार्तिक (पूर्णिमांत), आश्विन (अमान्त)।

विक्रम संवत: 2083, सिद्धार्थी।

शक संवत: 1948।

ऋतु: शरद ऋतु।

अयन: दक्षिणायन।

नक्षत्र: आश्लेषा नक्षत्र अगले दिन 3 नवंबर को तड़के 3:47 बजे तक, इसके बाद मघा नक्षत्र।

योग: शुभ योग दोपहर 12:07 बजे तक, इसके बाद शुक्ल योग।

करण: कौलव दोपहर 1:11 बजे तक, इसके बाद तैतिल करण।

सूर्योदय: सुबह 6:33 बजे।

सूर्यास्त: शाम 5:30 बजे।

चंद्रोदय: रात्रि 12:40 बजे (3 नवंबर)।

चंद्रास्त: दोपहर 1:23 बजे।

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:39 से दोपहर 12:23 बजे तक।

राहुकाल: सुबह 7:55 से 9:17 बजे तक।

गुलिक काल: दोपहर 1:23 से 2:46 बजे तक।

यमगण्ड: सुबह 10:39 से दोपहर 12:01 बजे तक।

दिशाशूल: पूर्व दिशा।

विशेष: आज सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए विशेष माना जाता है।

आज का राशिफल

♈ मेष Aries

आज कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। धन के मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं और अनावश्यक खर्चों से बचें। किसी गैरकानूनी काम से पूरी तरह दूर रहें, वरना बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान रखें।

♉ वृषभ Taurus

आज भाग्य का साथ मिलने से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी और कारोबार में नए अवसर मिलने के संकेत हैं । किसी कर्मचारी की लापरवाही से कार्यस्थल पर बड़ा नुकसान होने की आशंका है। महत्वपूर्ण फैसले खुद लेना बेहतर होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है।

♊ मिथुन Gemini

आज धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। कारोबार में कोई नया फैसला जल्दबाजी में न लें। किसी रिश्तेदार को पहले दिए गए उधार की वापसी की बात छिड़ सकती है। मगर, बोलने का अंदाज नरम रखें, वरना रकम अटकने के साथ रिश्ता भी बिगड़ सकता है। जुबान से निकली एक तीखी बात पूरे दिन का माहौल बिगाड़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। महिलाओं के लिए दिन बहुत अच्छा और फलदायक रहेगा। पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। सोच-समझकर योजनाओं को आगे बढ़ाएं।

♋ कर्क Cancer

चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आत्मविश्वास और मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।परिवार या किसी रिश्तेदार से जुड़ा मामला आज सुलझ सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार और जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। कोई कीमती सामान या जरूरी दस्तावेज खोने से समस्या हो सकती है। जल्दबाजी में किसी से कोई वादा न करें। भावनाओं में बहकर लिया गया फैसला गलत साबित हो सकता है।

♌ सिंह Leo

आज खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। जल्दी सफलता पाने की कोशिश में लिया गया जल्दबाजी का फैसला गलत साबित हो सकता है। पति-पत्नी के बीच तालमेल की कमी रह सकती है। बाहरी लोगों को पारिवारिक मामलों में दखल न देने दें। विवाहेतर संबंधों से दूरी रखना जरूरी होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए अनावश्यक चिंताओं से दूर रहें।

♍ कन्या Virgo

आज किसी रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों के ऑफिस में राजनीति जैसा माहौल रह सकता है, इसलिए सतर्क रहना होगा। कोई जल्दी पैसा दोगुना करने वाली स्कीम के झांसे में न आएं। नीच मंगलदेव जल्दबाजी में नुकसान करा सकते हैं। आपके लग्न के स्वामी बुधदेव अस्त हैं, इसलिए कोई भी बात दो बार पूछकर ही आगे बढ़ाएं।

♎ तुला Libra

आज कामकाज में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में धैर्य से काम लें और विवादों से दूर रहें। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संयम और समझदारी से परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करें।

♏ वृश्चिक Scorpio

आज आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी और कारोबार में लाभ मिलने के योग हैं। किसी को उधार दिया पैसा वापस पाने के लिए भी आज समय अनुकूल है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत और सूझबूझ से बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं।

♐ धनु Sagittarius

आज रिश्तों को संभालकर रखें, क्योंकि मामा पक्ष से संबंधों में खटास आ सकती है। चोट-चपेट लग सकती है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल दिख रही हैं। आज मन में दबी बातें ऊपर आ सकती हैं। चंद्रदेव और मंगलदेव आठवें घर में हैं, इसलिए कोई पुराना विवाद फिर से सामने आ सकता है या पुरानी शिकायत को लेकर फिर बहस छिड़ सकती है। किसी की गोपनीय बात आपके पास है, तो उसे राज ही रखें, वर्ना संबंध बिगड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने काम पर पूरा ध्यान बनाए रखें।

♑ मकर Capricorn

आज भाग्य का साथ मिलने से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।कारोबार से जुड़े पुराने पेमेंट की याद दिलाना हो तो विनम्र संदेश भेजें। कड़वा लहजा रुकी रकम को और रोक देगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी और आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को सराहना मिल सकती है।

♒ कुंभ Aquarius

दूसरों की परेशानी में मदद करना आपका खास गुण रहेगा और इससे आत्मसंतोष भी मिलेगा। आज आपको कामकाज में सावधानी बरतनी होगी। किसी को उधार देने से बचें और निवेश सोच-समझकर करें। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। बातचीत और समझदारी से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें।

♓ मीन Pisces

आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। कारोबार में नए अवसर मिलेंगे और नौकरी में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कहीं पेमेंट फंसी हुई है तो आज उसके लिए प्रयास करना फायदेमंद हो सकता है। भावनाओं में बहने के बजाय व्यावहारिक तरीके से काम करेंगे तो अच्छे फैसले ले पाएंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। धन लाभ के योग बन सकते हैं। अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए दिन अनुकूल रह सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button