Breaking NewsDaily horoscopeधर्म/संस्कृति
Trending

शनिवार, 31 अक्टूबर का पंचांग और राशिफल

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे 

दैनिक पंचांग – देहरादून

दिन: शनिवार

विक्रम संवत: 2083

अयन: दक्षिणायन

ऋतु: शरद ऋतु

मास (पूर्णिमांत): कार्तिक

मास (अमान्त): आश्विन

पक्ष: कृष्ण पक्ष

तिथि: षष्ठी शाम 4:57 बजे तक, इसके बाद सप्तमी प्रारंभ।

नक्षत्र: आर्द्रा सुबह 7:12 बजे तक, इसके बाद पुनर्वसु।

योग: सिद्ध योग शाम 5:31 बजे तक, इसके बाद साध्य योग।

करण: वणिज शाम 4:57 बजे तक, इसके बाद विष्टि (भद्रा)।

सूर्य एवं चंद्रमा का समय

सूर्योदय: सुबह 6:31 बजे

सूर्यास्त: शाम 5:31 बजे

चंद्रोदय: रात 10:18 बजे

चंद्रास्त: दोपहर 12:01 बजे

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:47 से 5:39 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:39 से दोपहर 12:23 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:07 से 5:55 बजे तक

प्रदोष काल: शाम 5:31 से 7:01 बजे तक

अशुभ समय

राहुकाल: सुबह 9:16 से 10:38 बजे तक

गुलिक काल: सुबह 6:31 से 7:53 बजे तक

यमगंड: दोपहर 1:23 से 2:46 बजे तक

दिशाशूल: पूर्व दिशा।

दैनिक राशिफल

♈ मेष Aries

आज चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से तीसरे भाव में रहेगा। कार्यक्षेत्र में उत्साह तो बना रहेगा, लेकिन किसी भी जोखिम भरे काम में जल्दबाजी करने से बचें। आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकता है। परिवार के मामलों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में साथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें।

♉ वृषभ Taurus

आज कार्यक्षेत्र में आपकी प्रबंधन क्षमता और बुद्धिमत्ता का लाभ मिलेगा। तकनीकी ज्ञान और अनुभव से कामकाज में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। परिवार में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी करीबी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है। घर में सुख-सुविधाओं से जुड़ी कोई नई वस्तु आने के योग बन रहे हैं।

♊ मिथुन Gemini

आज आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें और पुराने लेनदेन निपटाने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें। अचानक कोई काम आने से आपकी योजनाएं बदल सकती हैं। परिवार में माता के साथ संबंध मधुर बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है। तकनीकी समस्या के कारण समय और धन खर्च होने की आशंका है।

♋ कर्क Cancer

आज आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें और पुराने लेनदेन निपटाने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें। अचानक कोई काम आने से आपकी योजनाएं बदल सकती हैं। परिवार में माता के साथ संबंध मधुर बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है। तकनीकी समस्या के कारण समय और धन खर्च होने की आशंका है।

♌ सिंह Leo

आज आर्थिक लाभ के साथ खर्च बढ़ने की भी संभावना है। किसी आकर्षक प्रस्ताव या डील के लालच में आकर जल्दबाजी में फैसला न करें। कार्यक्षेत्र में कुछ मानसिक उलझनें सामने आ सकती हैं। पारिवारिक कारोबार में सहयोग की कमी महसूस हो सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा और ससुराल पक्ष से भी लाभ मिल सकता है। संतान की सेहत और करियर को लेकर चिंता रह सकती है। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

♍ कन्या Virgo

आज करियर के लिहाज से कुछ नए अवसर सामने आ सकते हैं। लंबे समय से अटके कामों को पूरा करने के लिए दिन अनुकूल है। कारोबार में लाभ मिलने की संभावना है, हालांकि कुछ तकनीकी परेशानियां आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन में दूसरों की भावनाओं का ध्यान रखें। घर के बड़े-बुजुर्गों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं। दिन के दूसरे हिस्से में जीवनसाथी के साथ मतभेद से बचने का प्रयास करें।

♎ तुला Libra

आज का दिन आपके लिए सुखद रहने की संभावना है। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा और कहीं से अप्रत्याशित धन प्राप्त हो सकता है। हालांकि सुख-सुविधाओं पर खर्च भी बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके तकनीकी अनुभव और ज्ञान का लाभ मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए लोगों से संपर्क बनेंगे। परिवार में बड़े-बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर घरेलू काम पूरे कर पाएंगे। संतान के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और कोई सुखद समाचार भी मिल सकता है।

♏ वृश्चिक Scorpio

आज आपको अपने काम पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बनते हुए काम में भी रुकावट आ सकती है और विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। मानसिक तनाव और अनचाहे खर्च परेशान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में धैर्य और समझदारी से काम लें। पारिवारिक जीवन में संयम बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है, इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। वाहन और घर की सुख-सुविधाओं पर खर्च होने की संभावना है।

♐ धनु Sagittarius

आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक लाभ के अवसर बन सकते हैं। किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना भी बना सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में आप परंपराओं और जिम्मेदारियों को महत्व देंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ सकता है। घर की सजावट और सुख-सुविधाओं से जुड़े कामों में समय व्यतीत होगा।

♑ मकर Capricorn

आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में मानसिक तनाव बढ़ सकता है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें, अन्यथा आपके काम में रुकावट आ सकती है। वाहन से संबंधित खर्च सामने आ सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको अधिक सक्रिय रहना होगा और घर के कई जरूरी काम निपटाने पड़ सकते हैं। किसी रिश्तेदार की मदद करनी पड़ सकती है। पुराने मित्र या परिचित से मुलाकात संभव है। घरेलू काम करते समय सावधानी बरतें।

♒ कुंभ Aquarius

आज मेहनत और लगन से सफलता मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया करने का प्रयास कर सकते हैं और जोखिम उठाने के लिए भी तैयार रहेंगे। आर्थिक लाभ के साथ खर्च भी बना रहेगा। मोबाइल या किसी अन्य तकनीकी वस्तु पर धन खर्च हो सकता है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दूसरों की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा करने के बजाय सोच-समझकर निर्णय लें। पड़ोसियों का सहयोग मिल सकता है। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। संतान की ओर से खुशी मिल सकती है।

♓ मीन Pisces

आज दिन के पहले हिस्से में परिस्थितियां सामान्य रहेंगी, लेकिन दूसरे भाग में अधिक सतर्क रहने की जरूरत होगी। जोखिम वाले निवेश से बचें। राजनीतिक संपर्कों का लाभ मिल सकता है और कूटनीतिक मामलों में आपकी समझदारी काम आएगी। बिजली या अन्य उपकरणों पर खर्च होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में माता और बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलें, अन्यथा मतभेद हो सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें और किसी पुरानी परेशानी को नजरअंदाज न करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button