Breaking Newsअपराधउत्तराखंड
Trending

आउटिंग के बहाने युवती से हैवानियत, दो सहकर्मी नामजद

रामनगर के रिजॉर्ट में हुई घटना, कंपनी की आउटिंग के लिए उत्तराखंड आई थी दिल्ली की युवती, पुलिस ने शुरू की जांच

रामनगर। उत्तराखंड के रामनगर में कंपनी की आउटिंग के दौरान दिल्ली निवासी एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसके दो सहकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला रामनगर स्थित दि जंगल ट्रेल रिजॉर्ट का बताया जा रहा है। युवती एक निजी कंपनी में सेल्स गर्ल के तौर पर काम करती है और कंपनी के दस साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने रामनगर पहुंची थी।

शिकायत के मुताबिक, युवती के सहकर्मी शुभम भाटला ने उसे बातचीत के बहाने अपने कमरे में बुलाया। आरोप है कि वहां उस पर शराब पीने का दबाव बनाया गया और जबरन शराब पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने दूसरे सहकर्मी सौरभ ठाकुर पर भी उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश का आरोप लगाया है।

घटना के बाद युवती की तबीयत बिगड़ने की बात भी सामने आई है। सुबह उसने अपने अन्य सहकर्मियों को घटना की जानकारी दी और पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है और घटनाक्रम की पुष्टि के लिए रिजॉर्ट के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button