
जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितरे
आज का पंचांग
वार: शुक्रवार
विक्रम संवत: 2083, सिद्धार्थी
शक संवत: 1948, पराभव
मास: आश्विन
पक्ष: शुक्ल पक्ष
तिथि: द्वादशी दोपहर 2:36 बजे तक, इसके बाद त्रयोदशी।
नक्षत्र: पूर्व भाद्रपद रात 9:02 बजे तक, इसके बाद उत्तरा भाद्रपद।
योग: ध्रुव योग रात लगभग 10:06 बजे तक, इसके बाद व्याघात योग।
करण: बालव दोपहर 2:36 बजे तक, इसके बाद कौलव।
चंद्र राशि: कुंभ दोपहर 3:03 बजे तक, इसके बाद मीन।
सूर्य राशि: तुला।
सूर्योदय: सुबह 6:25 बजे।
सूर्यास्त: शाम 5:38 बजे।
चंद्रोदय: दोपहर 3:46 बजे।
चंद्रास्त: अगले दिन सुबह लगभग 3:17 बजे।
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:49 से 5:37 बजे तक।
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:39 बजे से दोपहर 12:24 बजे तक।
राहुकाल: सुबह 10:37 बजे से दोपहर 12:02 बजे तक।
गुलिक काल: सुबह 7:49 से 9:13 बजे तक।
यमगंड: दोपहर 2:50 से शाम 4:14 बजे तक।
प्रदोष काल: शाम 5:38 से 7:08 बजे तक।
व्रत-त्योहार: शुक्र प्रदोष व्रत, पापांकुशा एकादशी पारण और चतुर्थ चातुर्मास प्रारंभ।
आज का राशिफल
♈ मेष Aries
आज कामकाज में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में अपनों के साथ समय बिताने से खुशी मिल सकती है। नौकरी के लिए साक्षात्कार दे चुके लोगों को अच्छी खबर मिलने की उम्मीद रह सकती है।
♉ वृषभ Taurus
आपके लग्न के स्वामी शुक्रदेव अस्त हैं और छठे भाव में हैं, इसलिए ऊर्जा थोड़ी कम रहेगी। सेहत का ध्यान रखने पर दिन अच्छा बीतेगा। कामकाज से जुड़ी किसी मुलाकात से नए संपर्क बन सकते हैं। परिवार में बच्चों के बीच छोटी-मोटी बातों को लेकर असहजता हो सकती है, इसलिए धैर्य से काम लें। मेहनत करने वालों को प्रोत्साहन मिल सकता है। नए अनुबंधों में दस्तावेजी प्रक्रिया के कारण देरी संभव है।
♊ मिथुन Gemini
आज आत्मविश्वास बढ़ सकता है और कारोबार की नई योजनाओं पर काम करने का अवसर मिल सकता है। घरेलू जिम्मेदारियों के बीच समय का सही प्रबंधन जरूरी होगा। बातचीत में मधुरता बनाए रखें, ताकि रिश्तों में अनावश्यक तनाव न आए।
♋ कर्क Cancer
कर्क राशि के जातकों को सुबह मन में बेचैनी रह सकती है। आठवें भाव में चंद्रदेव के कारण बेवजह की घबराहट, शक या पुरानी बातों की चिंता सताएगी। मगर, राहु के अकेले रह जाने से धीरे धीरे मन साफ होने लगेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने की संभावना है। परिवार में बोलते समय शब्दों का ध्यान रखें। निजी संबंधों में भावनाओं को समझते हुए निर्णय लें और जल्दबाजी से बचें।
♌ सिंह Leo
आज उत्साह और सक्रियता बनी रह सकती है। परिवार के साथ बाहर जाने या समय बिताने का अवसर मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के लिए अपनी क्षमताओं का उपयोग करें। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार करना बेहतर रहेगा।
♍ कन्या Virgo
कामकाज में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद है। छठे भाव में चंद्रदेव की स्थिति है और राहु से उनका प्रभाव अब दूर हो रहा है। ऐसे में दफ्तर में जिन लोगों से अनबन चल रही थी, उनसे बातचीत के जरिए विवाद सुलझाना आसान हो सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति के संकेत मिल सकते हैं। दोपहर बाद चंद्रदेव सातवें भाव में शनिदेव के साथ विष योग बनाएंगे, इसलिए जीवनसाथी या कारोबारी साझेदार के साथ तनाव या ठंडापन महसूस हो सकता है। निजी संबंधों में मधुरता बनाए रखें और व्यस्त दिनचर्या के बीच सेहत की अनदेखी न करें।
♎ तुला Libra
आज नए लोगों से संपर्क लाभकारी साबित हो सकते हैं। पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को परिणाम या आगे की तैयारी पर ध्यान देना पड़ सकता है। पुराने कर्ज, किस्त या सेहत से जुड़ी चिंता उभर सकती है, इन्हें आज ही सुलझाने की जल्दी न करें। नौकरी और कारोबार में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखना जरूरी रहेगा।
♏ वृश्चिक Scorpio
कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ समय बिताने से मन को प्रसन्नता मिल सकती है। किसी भी विवाद में पड़ने के बजाय बातचीत से समाधान निकालने का प्रयास करें।
♐ धनु Sagittarius
आज कुछ कामों में भाग्य का साथ मिल सकता है। करियर और कारोबार में नए अवसरों पर विचार करने का मौका मिलेगा। दोपहर बाद चंद्रदेव चौथे भाव में शनिदेव के साथ विष योग बनाएंगे, इसलिए घर में माहौल कुछ भारी रह सकता है। माता जी की तबीयत या किसी पुरानी घरेलू बात की चिंता सताएगी। उनके साथ बैठकर बात करें, बहस नहीं। अविवाहित लोगों की किसी आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात संभव है।
♑ मकर Capricorn
कामकाज में धैर्य और व्यावहारिक सोच के साथ आगे बढ़ें। आपकी उदारता और सहयोगी रवैया लोगों को प्रभावित कर सकता है। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए नई योजना पर विचार करें। पुराने परिचित से मुलाकात भी संभव है।
♒ कुंभ Aquarius
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज मन पहले से ज्यादा साफ रहेगा। राहु के साथ चंद्रदेव की युति दोपहर बाद पूरी तरह खत्म हो जाएगी, इसलिए कल तक जो विचार उलझे थे, वे अब सुलझने लगेंगे। सुबह किसी जरूरी फैसले पर सोचना शुरू कर सकते हैं, मगर पक्का फैसला दोपहर बाद ही करें। दोपहर 3 बजे के बाद चंद्रदेव धन भाव में शनिदेव के साथ विष योग बनाएंगे, इसलिए पैसों की बात, उधार या निवेश में जल्दबाजी न करें और परिवार में बात करते समय जुबान संभालकर रखें। नौकरी और कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं। निजी जीवन में किसी गलतफहमी को दूर करने के लिए खुलकर बातचीत करें।
♓ मीन Pisces
आज कुछ समय अकेले बिताने और अपने विचारों को व्यवस्थित करने की इच्छा हो सकती है। अधूरे काम पूरे करने पर ध्यान दें। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें और अनावश्यक खर्चों से बचें। परिवार का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रह सकता है।



