मेष, सिंह और मकर राशि वाले दिखाएंगे दम, मिथुन, तुला और कुंभ राशि वाले बनाएंगे भविष्य की योजनाएं
जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

को1 अप्रैल 2026, बुधवार का पंचांग और राशिफल
आज का पंचांग (1 अप्रैल 2026)
विक्रम संवत् – 2083
संवत्सर नाम – रौद्र
शक संवत् – 1948
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 12 सव्वाल
अयन – उत्तरायण
ऋतु – बसंत ऋतु
मास – चैत्र
पक्ष – शुक्ल
तिथि – चतुर्दशी तिथि प्रातः 7:07 तक, तत्पश्चात पूर्णिमा
नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शाम 4:18 तक, इसके बाद हस्त नक्षत्र
योग – वृद्धि योग दोपहर 2:51 तक, फिर ध्रुव योग
करण – वणिज करण प्रातः 7:07 तक, तत्पश्चात विष्टि करण
विशिष्ट योग – रवियोग सायं 4:18 तक, सर्वार्थसिद्धि योग सायं 4:18 से अगले दिन सूर्योदय तक
राहु काल – दोपहर 12:00 से 1:30 तक
दिशा शूल – उत्तर दिशा में (यात्रा वर्जित)
व्रत / विशेष दिन – भद्रा (सुबह 7:07 से रात्रि 7:25 तक), चांद्र पूर्णिमा व्रत, मन्वादि, अप्रैल फूल दिवस, बैंकों की वार्षिक खाताबंदी, गुरु हरकिशन पुण्य दिवस
चन्द्रमा – पूरे दिन कन्या राशि में
ग्रह परिवर्तन – बुध का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश रात्रि 8:02 बजे
आज का राशिफल
मेष (Aries)
आज का दिन सकारात्मक और सुकून भरा रहेगा। आत्मविश्वास के साथ काम पूरे करेंगे और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी और अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। जल्दबाजी से बचें, वरना काम बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और धन लाभ के योग हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन आराम जरूर करें।
वृषभ (Taurus)
आज का दिन अवसरों से भरा रहेगा। नौकरी में नए ऑफर मिल सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी संभव है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। उधार देने से पहले सोचें। परिवार में सामंजस्य रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन खानपान पर ध्यान दें।
मिथुन (Gemini)
करियर में प्रगति के संकेत हैं। प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभदायक रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। पैसों के मामले में राहत मिल सकती है, कहीं से अतिरिक्त आय भी आ सकती है। घर का माहौल अच्छा रहेगा और लव लाइफ में भी स्थिति सामान्य रहेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सेहत के प्रति सावधानी रखें।
कर्क (Cancer)
धैर्य और समझदारी से काम लें। जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। नौकरी में यात्रा हो सकती है। परिवार में आपकी सलाह महत्वपूर्ण रहेगी। निवेश सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह (Leo)
आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा। नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। व्यापार में लाभ के योग हैं। काम का दबाव रह सकता है, संतुलन बनाए रखें। परिवार के साथ समय बिताने से सुकून मिलेगा।
कन्या (Virgo)
भाग्य का साथ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी के अच्छे अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम जीवन मधुर रहेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें।
तुला (Libra)
नई संभावनाओं और खुशियों का दिन है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्थान परिवर्तन के योग हैं। निवेश लाभदायक रहेगा, लेकिन भरोसा सोच-समझकर करें।
वृश्चिक (Scorpio)
सतर्क रहने की जरूरत है। कीमती वस्तु खो सकती है। गोपनीय बातें साझा न करें। कार्यस्थल पर विरोधियों से सावधान रहें। परिवार में संतुलन बनाए रखें। सेहत का ध्यान रखें।
धनु (Sagittarius)
दिन संतोषजनक रहेगा। रुके काम पूरे होंगे। शिक्षा और व्यापार में लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। खर्च बढ़ सकते हैं। दिन के अंत में आराम जरूरी है।
मकर (Capricorn)
इच्छाओं की पूर्ति का दिन है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। रुका धन वापस मिल सकता है। परिवार में खुशियां रहेंगी। सेहत अच्छी रहेगी।
कुंभ (Aquarius)
मिश्रित परिणाम मिलेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें। नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं। व्यापार में मित्र का सहयोग मिलेगा। निवेश से पहले सोचें। जरूरी कामों को प्राथमिकता दें और बड़े निवेश से पहले पूरी जानकारी हासिल करें। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें।
मीन (Pisces)
दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मन उदास रह सकता है। जरूरी काम समय पर पूरे करें। किसी पर ज्यादा भरोसा करने से बचें और लेन-देन में सावधानी रखें, वरना रिश्तों में तनाव आ सकता है। यात्रा की योजना फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। दिन के अंत में राहत मिल सकती है।



