देश
Trending

वेगनआर में लगी आग, दीवान के परिवार सहित पांच की मौत, कई घायल

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर खड़ी वेगनआर में पीछे से घुस गई तेज रफ्तार ब्रेज़ा कार

बाराबंकी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। सुबेहा थाना क्षेत्र के अमितपुरवा और डिहे गांव के बीच खड़ी एक वेगानआर में पीछे से तेज रफ्तार ब्रेज़ा कार घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों में आग लग गई। वेगनआर पूरी तरह जलकर खाक हो गई और उसमें सवार यूपी पुलिस के दीवान जावेद अशरफ के परिवार के पाँच सदस्यों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुँची, लेकिन तब तक दोनों वाहन जलकर राख हो चुके थे। दुर्घटना के कारण एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने गाड़ियाँ हटवाकर करीब एक घंटे बाद नियंत्रित किया।

मृतक सभी वाराणसी के लोहता क्षेत्र के रहीमपुर निवासी बताए गए हैं। हादसे में जावेद अशरफ की पत्नी, तीन बेटियाँ, दस वर्षीय बेटा और कार चालक की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि जावेद अशरफ इस समय आज़मगढ़ के एक थाने में दीवान के पद पर तैनात हैं और उनका परिवार गोरखपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था।

मृतकों की सूची

1. गुलफ्शा उर्फ चांदनी, पत्नी जावेद — उम्र 30 वर्ष

2. समरीन, पुत्री जावेद — उम्र 12 वर्ष

3. इल्मा, पुत्री जावेद — उम्र 6 वर्ष

4. इजमा, पुत्री जावेद — उम्र 4 वर्ष

5. जियान, पुत्र जावेद — उम्र 10 वर्ष

घायल

1. जीशान, पुत्र गफ्फार — उम्र 24 वर्ष

2. तृप्ति मिश्रा, पुत्री अंजनी मिश्रा — उम्र 17 वर्ष

3. दीप्ति मिश्रा, पुत्री अंजनी मिश्रा — उम्र 16 वर्ष

4. प्रगति, पत्नी दीपांशु मिश्रा — उम्र 23 वर्ष

5. दीपांशु मिश्रा, पुत्र दीनदयाल — उम्र 24 वर्ष

निवासी: ब्लॉक 16, दक्षिणपुरी, दिल्ली

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि सड़क किनारे खड़ी वेगनआर को ब्रेज़ा चालक ने देर से देखा, जिससे यह भयावह दुर्घटना हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button