Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

तुला, वृश्चिक और मकर राशि को होगा अचानक धन लाभ, कुंभ राशि न करें किसी नए काम की शुरुआत, मेष राशि को करनी होगी भागदौड़

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

28 मार्च 2026, शनिवार का पंचांग और राशिफल

पंचांग :  विक्रम संवत 2083 सिद्धार्थी, शक संवत 1948 पराभव।

मास – चैत्र, पक्ष – शुक्ल पक्ष।

तिथि – दशमी प्रातः 08:46 बजे तक, तत्पश्चात एकादशी तिथि।

नक्षत्र – पुष्य दोपहर 02:50 बजे तक, इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र।

योग – सुकर्मा योग रात्रि 08:06 बजे तक, तत्पश्चात धृति योग।

करण – गर करण प्रातः 08:46 बजे तक, इसके बाद वणिज करण।

सूर्योदय – 06:16 प्रातः

सूर्यास्त – 06:37 सायं

चंद्रमा – कर्क राशि में स्थित रहेगा।

राहुकाल – प्रातः 09:21 से 10:54 बजे तक।

दिशा शूल – पूर्व दिशा।

विशेष – रवियोग दोपहर 02:50 बजे तक।

भद्रा रात्रि 08:16 बजे से प्रारंभ।

धर्मराज दशमी, नवरात्र व्रत पारणा, नवरात्रोत्थापन।

महावीर जी मेला प्रारंभ, गंडमूल प्रारंभ दोपहर 02:50 बजे से।

आज का राशिफल

मेष (Aries):

आज का दिन थोड़ा व्यस्त और चुनौतियों भरा रह सकता है. एक साथ कई काम सामने आ सकते हैं, जिससे भागदौड़ बढ़ेगी. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, लेकिन इसके लिए मेहनत करनी पड़ेगी. किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें, सोच-समझकर ही कदम उठाएं. बजट का ध्यान रखें और बढ़ते खर्चों पर काबू करें. किसी भी खास मुद्दे पर बातचीत करते समय अशिष्ट शब्दों का प्रयोग न करें, वरना मान-हानि हो सकती है. नौकरी करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं. निवेश करते समय लालच से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है.

वृषभ (Taurus):

आपको खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, वरना बजट बिगड़ सकता है. नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को कोई उपलब्धि मिल सकती है. व्यापार में लाभ के संकेत हैं. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और किसी शुभ कार्य में शामिल हो सकते हैं. अविवाहित लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं. दिन मौज-मस्ती में भी बीतेगा।

मिथुन (Gemini):

आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. नए लोगों से मुलाकात होगी, जिससे भविष्य में फायदा मिल सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अचानक लाभ के योग हैं. हालांकि छात्रों का मन पढ़ाई में कम लग सकता है. नौकरी में विरोधियों से सावधान रहें. शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

कर्क (Cancer):

आज छोटी-छोटी सफलताएं मिलेंगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. नौकरी के नए ऑफर मिल सकते हैं, लेकिन निर्णय लेना थोड़ा मुश्किल होगा. काम ज्यादा रहने से परिवार को समय कम दे पाएंगे. मन थोड़ा उलझा रह सकता है. निवेश करने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें. खर्च और आय का संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

सिंह (Leo):

आज समय पर निर्णय लेना बहुत जरूरी है, वरना मौका हाथ से निकल सकता है. नौकरी में लक्ष्य पूरा करने का दबाव रहेगा, लेकिन मेहनत का फल मिलेगा. गुस्से और अहंकार से बचें. परिवार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. व्यापार में नए काम शुरू करने का अच्छा समय है. खानपान का ध्यान रखें, सेहत प्रभावित हो सकती है।

कन्या (Virgo):

आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और रुके हुए काम पूरे होंगे. नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ के योग हैं. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. व्यापार में अच्छी डील से लाभ होगा. परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन छोटी-छोटी बातों पर मतभेद हो सकते हैं. जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें।

तुला (Libra):

आज आपको दूसरों के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा और काम में मन लगेगा. कोई बड़ा फैसला लेने से पहले परिवार की सलाह लें. नौकरी में आपकी तारीफ हो सकती है. अचानक धन लाभ के योग हैं. धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और किसी योजना में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक (Scorpio):

आज अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. काम के क्षेत्र में अच्छे अवसर मिलेंगे. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. छात्रों के लिए दिन अच्छा है, पढ़ाई में सफलता मिल सकती है. पैसों के मामले में सावधानी रखें।

धनु (Sagittarius):

आज भाग्य आपका साथ देगा और अच्छी खबर मिल सकती है. मन खुश रहेगा और नए काम की योजना बनेगी. निवेश से लाभ होगा, लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में सावधानी रखें. नौकरी में नया मौका मिल सकता है. आय के नए साधन बनेंगे. जमीन-जायदाद के मामलों में फायदा हो सकता है।

मकर (Capricorn):

आज जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और काम का दबाव रहेगा. इससे मानसिक तनाव हो सकता है. हालांकि आय के नए स्रोत भी मिलेंगे. पुराने विवाद फिर सामने आ सकते हैं, इसलिए समझदारी से काम लें. अचानक धन लाभ के योग हैं, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

कुंभ (Aquarius):

आज नए काम की शुरुआत सोच-समझकर करें. कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें. अचानक धन लाभ हो सकता है और भाग्य का साथ मिलेगा. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा होगा. परिवार का सहयोग मिलेगा. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और साथी के साथ समय बिताएंगे. वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मीन (Pisces):

आज खर्च ज्यादा हो सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें. नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. कुछ ऐसे मौके मिलेंगे जो भविष्य के लिए लाभदायक होंगे. सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. परिवार और जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. संतुलन बनाकर चलेंगे तो दिन बेहतर रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button