Breaking Newsउत्तराखंडपर्यावरण
Trending

आज रात 8:30 से 9:30 तक अंधेरा, ‘अर्थ आवर’ को लेकर सरकार की अपील

ऊर्जा बचाओ, पर्यावरण सजाओ : गैर-जरूरी बिजली उपकरण बंद रखने का आह्वान

देहरादून में ‘अर्थ आवर’ का आह्वान, 28 मार्च को एक घंटे बंद रहेंगी गैर-जरूरी लाइटे, पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों से सहयोग की अपील

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम पहल करते हुए 28 मार्च, 2026 को ‘अर्थ आवर’ मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक प्रदेशभर में लोगों से गैर-जरूरी लाइट और विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है।

सरकार का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य ऊर्जा की बचत के साथ-साथ लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराना है।

यह पहल एक वैश्विक अभियान का हिस्सा है, जिसे WWF India के सहयोग से आगे बढ़ाया जा रहा है। हर साल आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में दुनियाभर के लोग एक घंटे के लिए लाइट बंद कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं।

प्रदेश सरकार ने सभी नागरिकों, संस्थानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और गैर-जरूरी बिजली उपकरणों को बंद कर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button