मेष और मिथुन राशि को होगा धन लाभ , कर्क राशि वालों को करीबी पहुंचा सकता है नुकसान

मंगलवार 10 फरवरी 2026 का पंचांग और राशिफल
तिथि: अष्टमी
पक्ष: कृष्ण पक्ष
मास: फाल्गुन
वार: मंगलवार
नक्षत्र: विशाखा (दोपहर 03:19 तक), उसके बाद अनुराधा नक्षत्र।
योग: वृद्धि (दोपहर 05:08 तक), उसके बाद ध्रुव योग।
करण: तैतिल (दोपहर 02:26 तक), फिर गर।
चंद्र राशि: वृश्चिक (पूरा दिन और रात)
शुभ और अशुभ मुहूर्त
शुभ समय
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:13 से 12:57 तक (सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त)
अमृत काल: रात्रि 11:20 से 01:08 तक (11 फरवरी तड़के)
ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 05:19 से 06:11 तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:31 से 03:14 तक
अशुभ समय
राहुकाल: दोपहर 03:21 से सायं 04:44 तक (शुभ कार्यों में वर्जित)
यमगण्ड: सुबह 09:49 से 11:12 तक
गुलिक काल: दोपहर 12:35 से 01:58 तक
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि वृश्चिक होगी ।
आज प्रातः 7.55 तक जन्म लेने वाले बच्चों का विशाखा नक्षत्र होगा तदुपरान्त अनुराधा नक्षत्र होगा ।आज जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा । आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर तो, न, नी, नू, ने पर रखे जा सकते हैं।
आज का राशिफल
मंगलवार को मेष राशि वालों की बिजनेस डील फाइनल होने की संभावना है। मिथुन राशि के लोगों को रुका पैसा मिल सकता है और निवेश से फायदा होने के योग हैं। तुला राशि के लोगों को प्रॉपर्टी के काम और कारोबार में बदलाव से फायदा होगा। मकर राशि के लोगों को सरकारी काम में फायदा होने की संभावना है।
मेष (Aries):
आज का दिन मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। सरकारी कामों में आपकी साख मजबूत होगी और आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा और आपको किसी ऐसे स्रोत से धन का लाभ मिल सकता है जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं होगी। वाणी की मधुरता से नए संबंध बनेंगे, लेकिन किसी से कड़वी बात कहने से बचें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता और भागदौड़ रह सकती है।
वृषभ (Taurus):
आज शौक और मौज-मस्ती पर खर्च बढ़ सकता है। दिखावे के कारण बजट बिगड़ने की संभावना है। रुकी हुई आय सामने आ सकती है। जीवनसाथी के लिए नया बिजनेस शुरू करने का विचार बनेगा। कोई डील फाइनल हो सकती है। ईर्ष्या से दूर रहें और अपने काम के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें।
मिथुन (Gemini):
आज आय के नए स्रोत बनेंगे, लेकिन खर्च भी बढ़े रहेंगे। दोस्तों के साथ वेकेशन की योजना बन सकती है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। अगर आप किसी काम के लिए बैंक से लोन लेने का प्रयास करेंगे तो वहां भी आपको थोड़े प्रयास में सफलता मिल सकती है। सिंगल लोगों की खास मुलाकात संभव है। बिजनेस में आगे बढ़ने से पहले सही जानकारी लेना जरूरी होगा। बड़ों से बहस करने से बचें।
कर्क (Cancer):
दिन लाभदायक रहेगा। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। लगातार खुशखबरी मिलेगी। सेहत पर भी ध्यान देना जरूरी है। कोई करीबी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है, सतर्क रहें। परिवार में नए मेहमान का आगमन संभव है।
सिंह (Leo):
आज मेहनत अधिक रहेगी। सामाजिक कार्यों में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। किसी परिजन की बात बुरी लग सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने की योजना बनेगी। हर काम योजना बनाकर करें। कोई सहयोगी परेशानी खड़ी कर सकता है।
कन्या (Virgo):
दिन सामान्य रहेगा। फंसा हुआ धन मिलने की संभावना है। कारोबार में लाभ होगा और सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। बड़ों का पूरा सहयोग मिलेगा। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में फोकस करना होगा। विरोधियों की चालों को समझकर आगे बढ़ें।
तुला (Libra):
विदेश से जुड़े व्यापार के लिए दिन शुभ रहेगा। पार्टनरशिप में काम सोच-समझकर करें। पिछले समय में आपने किसी बड़े संकट को बहुत समझदारी से टाला है। हालांकि इससे मन में थोड़ी बेचैनी रही, पर अब शांति का समय है। लेनदेन बहुत सावधानी से करें या आज टाल दें। वरिष्ठों से सलाह लाभदायक रहेगी। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। सिंगल लोगों की किसी खास से मुलाकात हो सकती है।
वृश्चिक (Scorpio):
दिन सामान्य रहेगा। किसी काम में निराशा मन को परेशान कर सकती है। रुका कार्य किसी मार्गदर्शन से पूरा होगा। फैसला लेते समय जल्दबाजी न करें, हर पहलू पर सोचें। वैवाहिक जीवन की समस्याओं को सुलझाने की कोशिश सफल होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। कर्ज काफी हद तक उतर सकता है। ध्यान भटकने से काम प्रभावित हो सकता है।
धनु (Sagittarius):
दिन मिला-जुला रहेगा। माता-पिता के साथ समय बिताएंगे। बिजनेस में गति आएगी, लेकिन बढ़ते खर्च चिंता बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी कोई फरमाइश कर सकते हैं। दिखावे से बचें। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।
मकर (Capricorn):
भागदौड़ भरा दिन रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी डील फाइनल हो सकती है। नौकरी के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है। लोन आसानी से मिल सकता है। मेहनत अधिक होगी, लेकिन अपेक्षित फल न मिलने से निराशा संभव है। परिवार में विवाह की बात पक्की हो सकती है।
कुंभ (Aquarius):
बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रयास सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग का प्लान बनेगा। महिला मित्रों से सतर्क रहें। पुरानी समस्या का समाधान मिलेगा। नई नौकरी के योग हैं। बॉस से सराहना मिलेगी, लेकिन मां की सेहत का ध्यान रखें।
मीन (Pisces):
भाग्य आपका पूरा साथ देगा। बिजनेस में अप्रत्याशित लाभ होगा। आय बढ़ाने के नए साधनों पर ध्यान देंगे। दिमाग तेज़ी से काम करेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ नई चुनौतियां आ सकती हैं। संतान को लेकर चिंता रहेगी, लेकिन माता-पिता का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिल सकती है। बिजनेस करने वाले जातकों की कमाई में वृद्धि होगी। छोटी अवधि के निवेश से बचना चाहिए। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन लाभदायक होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।




