Daily horoscopeधर्म/संस्कृति
Trending

9 अक्टूबर शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे 

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार

विक्रम संवत: 2083

शक संवत: 1948

मास: आश्विन

पक्ष: कृष्ण पक्ष

ऋतु: शरद ऋतु

अयन: दक्षिणायन

नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी रात 9:19 बजे तक, इसके बाद हस्त नक्षत्र।

योग: ब्रह्म योग रात 11:21 बजे तक।

करण: विष्टि (भद्रा) सुबह 9:52 बजे तक, इसके बाद शकुनि करण रात 9:35 बजे तक।

सूर्योदय: सुबह 6:15 बजे

सूर्यास्त: शाम 5:53 बजे

चंद्रोदय: सुबह 4:45 बजे

चंद्रास्त: शाम 5:00 बजे

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:36 बजे से 5:25 बजे तक।

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:41 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक।

राहुकाल: सुबह 10:37 बजे से दोपहर 12:04 बजे तक।

गुलिक काल: सुबह 7:42 बजे से 9:09 बजे तक।

यमगंड काल: दोपहर 2:58 बजे से शाम 4:26 बजे तक।

दुर्मुहूर्त: सुबह 8:34 बजे से 9:21 बजे तक।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा।

धार्मिक महत्व: चतुर्दशी श्राद्ध।

आज का राशिफल

♈ मेष राशि (Aries)

आज शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। साहित्य और कला के प्रति रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा और घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। हालांकि दैनिक कार्यों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं।पुरानी नकारात्मक बात सामने आने से किसी करीबी व्यक्ति से विवाद भी हो सकता है। अपने विचारों और व्यवहार पर ध्यान दें। व्यापार और नौकरी में बातचीत करते समय सावधानी बरतें। अधिक परिश्रम के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने से मन उदास हो सकता है।

♉ वृषभ राशि (Taurus)

आज वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। पानी वाली जगहों से दूर रहें और जमीन व संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते समय सावधानी बरतें।कोई सरकारी मामला चल रहा है तो उससे जुड़ी कार्रवाई आज टालना बेहतर होगा। इससे किसी परेशानी से बच सकते हैं। करीबी रिश्तेदार से अप्रिय समाचार मिलने पर मन परेशान हो सकता है। दोपहर बाद परिस्थितियों में सुधार होगा। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा और मन में नए विचार आएंगे, जिनसे कुछ नया अनुभव करने का अवसर मिलेगा।

♊ मिथुन राशि (Gemini)

आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कठिनाई महसूस हो सकती है। बिजनेस के लिए समय बहुत अनुकूल नहीं है, लेकिन कुछ समस्याओं का समाधान जरूर मिलेगा।माता और महिलाओं के प्रति आप अधिक भावुक रहेंगे। जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नींद पूरी नहीं होने से थकान रहेगी और काम समय पर पूरे करने में परेशानी हो सकती है। यदि यात्रा की योजना बनाई है, तो उसे टालने का प्रयास करें। जमीन या संपत्ति से जुड़े मामलों पर बातचीत करने से आज बचें।

♋ कर्क राशि (Cancer)

आज काम में सफलता मिलने और नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। मित्रों और स्वजनों से मुलाकात करके मन प्रसन्न रहेगा। छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं। भाई-बंधुओं के साथ मेलजोल बढ़ेगा और प्रिय व्यक्ति के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक लाभ के साथ आदर-सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। विरोधियों पर विजय मिलेगी। प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगी।

♌ सिंह राशि (Leo)

आज योजनाओं से जुड़े विचार बार-बार मन में आने से दुविधा की स्थिति बन सकती है। हालांकि परिजनों का साथ मिलने से प्रसन्नता बढ़ेगी। दूर रहने वाले किसी व्यक्ति या संस्था के साथ संबंध मजबूत होंगे, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं। अनावश्यक खर्चों से बचें। निर्धारित कार्यों में अपेक्षा से कम सफलता मिल सकती है। कुल मिलाकर दिन मध्यम फलदायी रहेगा।

♍ कन्या राशि (Virgo)

आज आपकी वैचारिक क्षमता में वृद्धि होगी। मधुर वाणी से लाभदायक और सौहार्दपूर्ण संबंध विकसित कर सकेंगे। अच्छे भोजन के साथ उपहार और वस्त्र मिलने के योग हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलने और यात्रा-पर्यटन से दिन खुशहाल बनेगा। आप अपने काम समय पर पूरे कर पाएंगे। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है, इसका सदुपयोग करें।

♎ तुला राशि (Libra)

आज व्यापार में लाभ मिलने के योग हैं। संतान के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। हालांकि दोपहर बाद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। किसी बात को लेकर जरूरत से ज्यादा भावुक होने से बचें। मन में चल रहा असमंजस दूर हो सकता है। कानूनी मामलों में विशेष सावधानी बरतें। कार्यस्थल पर काम पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज परिजनों का साथ मिलने से आनंद और संतोष की अनुभूति होगी। पत्नी और पुत्र की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। किसी शुभ कार्य में शामिल होने का अवसर मिलेगा। विवाह के इच्छुक जातकों का रिश्ता तय हो सकता है। नौकरी और व्यवसाय में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे तथा आय में वृद्धि के योग हैं। मित्रों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है, जिससे लाभ मिलेगा। बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा और प्रगति के रास्ते खुलेंगे।

♐ धनु राशि (Sagittarius)

आज आपकी यश, कीर्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे, जिससे पदोन्नति की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और परिवार में आनंद का माहौल बना रहेगा। पिता और सरकार की ओर से लाभ मिलने के योग हैं। आर्थिक योजनाएं अच्छी तरह पूरी होंगी। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए किसी बैठक में शामिल होने का कार्यक्रम बन सकता है। आप दूसरों की मदद करने का प्रयास करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

♑ मकर राशि (Capricorn)

आज व्यापार में काम करने की नई शैली अपनाने से लाभ मिल सकता है। लेखन और साहित्य से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। हालांकि थकान और अनजाने भय के कारण परेशानी महसूस हो सकती है। संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है। लंबी यात्रा के योग हैं। किसी के साथ प्रतिस्पर्धा में उतरने से बचें। अचानक खर्च सामने आ सकता है। जीवनसाथी के विचारों को भी महत्व दें। प्रेम जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रयास करने पड़ सकते हैं।

♒ कुंभ राशि (Aquarius)

आज अनैतिक कार्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। जरूरत से ज्यादा सोचने और क्रोध करने से मानसिक शांति प्रभावित हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में मतभेद होने की आशंका है। खर्च बढ़ने से आर्थिक परेशानी महसूस हो सकती है। इष्टदेव की आराधना से मन को शांति मिलेगी। हालांकि दोपहर बाद का समय अनुकूल रहेगा और कार्य करने के लिए ऊर्जा बनी रहेगी।

♓ मीन राशि (Pisces)

आज मनोरंजन और आनंद-प्रमोद में समय बीतेगा। कलाकारों और लेखकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। साझेदारी में किए गए कार्यों से लाभ हो सकता है। स्वजनों और मित्रों के साथ घूमने-फिरने का आनंद मिलेगा। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता बढ़ेगी। समाज में प्रतिष्ठा और ख्याति में वृद्धि हो सकती है। प्रिय व्यक्ति के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने जाने का अवसर मिलेगा। कारोबार में भी लाभ की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button