
जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे
आज का पंचांग
वार: शनिवार
मास: आश्विन, कृष्ण पक्ष
तिथि: अमावस्या रात 9:19 बजे तक, इसके बाद प्रतिपदा
नक्षत्र: हस्त रात 9:42 बजे तक, इसके बाद चित्रा
योग: इन्द्र योग रात 10:02 बजे तक, इसके बाद वैधृति योग
करण: चतुष्पाद सुबह 9:24 बजे तक, इसके बाद नाग करण रात 9:19 बजे तक
सूर्य राशि: कन्या
चंद्र राशि: कन्या
विशेष पर्व: सर्वपितृ अमावस्या, शनिश्चरी अमावस्या। पितृ विसर्जन और महालय की समाप्ति।
सूर्योदय: सुबह 6:19 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:57 बजे
शुभ मुहूर्त: अभिजित मुहूर्त सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक।
राहुकाल: सुबह 9:13 बजे से 10:41 बजे तक। इस दौरान नए या शुभ कार्य करने से बचें।
दिशा शूल: पूर्व दिशा।
दैनिक राशिफल
♈ मेष Aries
आज का दिन आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक रहने की संभावना है। दीर्घकालिक निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। मित्रों और परिजनों से मुलाकात या उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। उनके साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी समारोह में शामिल होने या पर्यटन पर जाने की संभावना है। परोपकार के कार्यों से आंतरिक संतोष मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा।
♉ वृषभ Taurus
आज आपकी वाणी लाभ का माध्यम बन सकती है। मधुर व्यवहार से नए संबंध स्थापित करने में मदद मिलेगी। मन में शुभ कार्य करने की प्रेरणा जागेगी और पढ़ने-लिखने में रुचि बढ़ सकती है। मेहनत का अपेक्षित परिणाम तुरंत न मिलने पर भी आपकी प्रगति जारी रहेगी। विद्यार्थियों का प्रदर्शन अच्छा रहने की संभावना है। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। हालांकि, पेट से जुड़ी परेशानी आपको परेशान कर सकती है, इसलिए खानपान का ध्यान रखें।
♊ मिथुन Gemini
आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव के कारण मन विचलित रह सकता है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय पर पहुंचने में कठिनाई हो सकती है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। परिवार से जुड़े किसी अहम विषय पर चर्चा होने की संभावना है। संपत्ति या वाहन खरीदने-बेचने के मामले में आज सावधानी बरतें। पर्याप्त नींद न मिलने से शारीरिक अस्वस्थता महसूस हो सकती है। धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें।
♋ कर्क Cancer
आज भाइयों से लाभ मिलने की संभावना है। मित्रों से मुलाकात और परिजनों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। किसी सुंदर स्थान की यात्रा का योग बन सकता है। कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव बना रहेगा, जिससे आपसी रिश्ते सुखद होंगे। भाग्य का साथ मिलने से सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त हो सकता है।
♌ सिंह Leo
आज मित्रों और प्रियजनों के साथ बातचीत लाभदायक साबित हो सकती है। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने का अवसर मिलेगा और अपनी वाणी से दूसरों का दिल जीत सकेंगे। हालांकि, किसी महत्वपूर्ण काम में अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा हो सकती है। जरूरत से ज्यादा सोचने पर मानसिक उलझन बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर वातावरण अनुकूल रहने से कामकाज में सहूलियत होगी।
♍ कन्या Virgo
आज आपके विचार और बातचीत का तरीका लाभ दिला सकता है। किसी नए व्यक्ति से परिचय होने के साथ नया संबंध भी बन सकता है। व्यापार के लिहाज से दिन अनुकूल रहने की संभावना है। काम का दबाव ज्यादा होने से कभी-कभी खुद को फंसा हुआ महसूस करेंगे। हालांकि आज की मेहनत भविष्य में अच्छे नतीजे दे सकती है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहे तनाव को दूर करने का अवसर मिल सकता है।
♎ तुला Libra
आज अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखना जरूरी होगा। किसी व्यक्ति या परिजन के साथ विवाद होने की आशंका है। आमदनी की तुलना में खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। अनावश्यक खर्च मन को परेशान कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। मन में दुविधा और समस्याएं बढ़ने से मानसिक शांति प्रभावित हो सकती है। ऐसे में आध्यात्मिक गतिविधियों और ईश्वर के स्मरण से सुकून मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद की आशंका है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है।
♏ वृश्चिक Scorpio
आज व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। समय अनुकूल रहने से नए अवसरों का फायदा उठा सकते हैं। मित्रों, रिश्तेदारों और बुजुर्गों से सहयोग या लाभ मिल सकता है। लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और यात्रा का अवसर भी मिल सकता है। शरीर और मन में उत्साह बना रहेगा। आय के स्रोत बढ़ने की संभावना है। अविवाहित जातकों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। विवाहित जोड़ों के बीच प्रेम और रोमांस बना रहेगा।
♐ धनु Sagittarius
आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए व्यवसाय की योजना बनाने और विस्तार करने का समय अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के मामले में अधिकारी पदोन्नति पर विचार कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आनंद और संतोष बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा आर्थिक लाभ के योग हैं। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में चल रही नकारात्मकता दूर होगी और प्रिय व्यक्ति के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
♑ मकर Capricorn
आज का दिन मिले-जुले परिणाम देने वाला रह सकता है। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है और दिन व्यस्त रहेगा। भावुक होकर गलत फैसला लेने से बचें। आज कोई नया काम शुरू न करना बेहतर होगा। दूसरों के मामलों में बेवजह राय न दें। आप अपने व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में नए विचारों को लागू करने का प्रयास करेंगे। साहित्य के प्रति रुचि बढ़ सकती है। हालांकि, मानसिक बेचैनी और शारीरिक स्फूर्ति की कमी महसूस हो सकती है। संतान से जुड़ी चिंता बनी रह सकती है। कार्यालय में अधिकारियों के साथ किसी चर्चा या विवाद में पड़ने से बचें। दोपहर के बाद परिस्थितियों में सुधार आने की संभावना है और लोगों का सहयोग मिल सकता है।
♒ कुंभ Aquarius
आज नकारात्मक विचारों से दूर रहने का प्रयास करें। जरूरत से ज्यादा सोचने से मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। काम का अधिक बोझ थकान का कारण बन सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। नियमों के विरुद्ध किसी गतिविधि में शामिल होने से बचें। परिजनों के साथ विवाद होने की आशंका है। ध्यान और आध्यात्मिक गतिविधियों से मानसिक शांति मिल सकती है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है।
♓ मीन Pisces
आज व्यापार में आगे बढ़ने के कई अवसर मिल सकते हैं। साझेदारी में काम करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक लाभ होने से निवेश की योजना बना सकते हैं। कलाकारों और साहित्यकारों को अच्छी रचनात्मकता दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतिष्ठित लोगों से सम्मान प्राप्त हो सकता है। नए वस्त्र या वाहन खरीदने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य फल देने वाला रह सकता है।



