Breaking Newsअपराधउत्तराखंड
Trending

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला एएसआई

हरिद्वार में विजिलेंस ने बिछाया जाल, रानीपुर थाने में तैनात अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा

हरिद्वार। दो पक्षों के बीच लेनदेन का विवाद सुलझाने के बदले रिश्वत मांगने के मामले में विजिलेंस ने रानीपुर थाने में तैनात महिला एएसआई सोनिया को गिरफ्तार किया है। शनिवार को सतर्कता विभाग की टीम ने कथित तौर पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक, थाने में दो पक्षों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। शिकायत के अनुसार, मामले में एक पक्ष के पक्ष में फैसला कराने के नाम पर महिला एएसआई ने 10 हजार रुपये मांगे थे। रिश्वत की मांग से परेशान होकर संबंधित व्यक्ति ने विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान के देहरादून सेक्टर की टीम ने गोपनीय तरीके से जांच की। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद एसपी विजिलेंस के निर्देश पर ट्रैप टीम गठित की गई। शनिवार, 10 अक्टूबर को टीम ने रानीपुर थाने के आसपास निगरानी रखी। इसी दौरान जैसे ही महिला एएसआई ने शिकायतकर्ता से कथित रिश्वत की रकम ली, विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

मामले में आरोपी महिला एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विजिलेंस टीम उससे पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button