Breaking Newsउत्तराखंडपर्यावरण
Trending

विश्व पर्यावरण ने दिवस पर उत्तरांचल विश्वविद्यालय ने दिया हरित भविष्य का संदेश

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तरांचल विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर, लॉ कॉलेज देहरादून एवं साहित्यिक सभा के संयुक्त तत्वावधान में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत व्यापक पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और युवाओं को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराना था।

यह पहल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), शिक्षा मंत्रालय तथा भारत सरकार की पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने की परिकल्पना के अनुरूप आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उत्तरांचल विश्वविद्यालय की वाइस प्रेसिडेंट अंकिता जोशी ने छात्र-छात्राओं के साथ औषधीय पौधों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि सतत जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए।

इस अवसर पर उत्तरांचल यूनिवर्सिटी साहित्य सभा के चेयरपर्सन प्रो. अनिल कुमार दीक्षित ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्णयों का स्वागत करते हुए न्यायपालिका की सकारात्मक भूमिका की सराहना की। वहीं विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. राजेश बहुगुणा ने उत्तराखंड की ऐतिहासिक चिपको आंदोलन की विरासत को याद करते हुए वृक्ष संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर के निदेशक प्रो. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि पर्यावरण मानव जीवन का आधार है और इसकी सुरक्षा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर हरित पर्यावरण के निर्माण का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रो. सोनल शर्मा, निदेशक यूएससीएएस, प्रो. डॉ. अनीता गहलोत, निदेशक आईसीआईसी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

कार्यक्रम के दौरान साहित्य सभा के विद्यार्थियों ने एक प्रभावशाली लघु नाटिका प्रस्तुत कर पर्यावरणीय चुनौतियों और उनके समाधान में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता को रेखांकित किया। विद्यार्थियों ने लोगों से अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण-अनुकूल आदतें अपनाने का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने रोपित पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया तथा स्वच्छ, हरित और सतत भविष्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। लघु नाटिका एवं अन्य गतिविधियों में कृस्टिना पटेल, भूमिका रणौत, राहुल, अपूर्वा पुंडीर, रजत चौहान, आदर्श, ऋषिका वत्स और आस्था श्रीवास्तव सहित अन्य विद्यार्थियों की प्रस्तुति को विशेष सराहना मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button