उत्तराखंड
Trending

भाजपा को झटका : अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद कांग्रेस के खाते में

देहरादून जिला पंचायत चुनाव

देहरादून, 14 अगस्त: राजधानी देहरादून में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मार ली। दोनों पदों पर जीत दर्ज करते हुए पार्टी ने भाजपा को करारा झटका दिया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव नतीजों में कांग्रेस ने भाजपा को करारा झटका दिया है। महिला आरक्षित रहे अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की सुखविंदर कौर ने जीत दर्ज की, जबकि भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी और दो बार की जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी मधु चौहान को हार का सामना करना पड़ा। उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस के विधायक प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक सिंह ने बाजी मार ली। घोषित नतीजों के अनुसार, कांग्रेस की सुखविंदर कौर ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर 17 मत पाकर जीत हासिल की। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर पार्टी के अभिषेक सिंह ने 18 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। इस परिणाम के साथ जिला पंचायत में कांग्रेस की पकड़ और मजबूत हो गई है, जबकि भाजपा को राजनीतिक समीकरणों में नुकसान उठाना पड़ा है।

Related Articles

Back to top button