Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

कर्क, मिथुन और वृश्चिक राशि को करना होगा चुनौतियों का सामना, वृषभ और कन्या राशि लेन देन में बरतें सावधानी

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

मंगलवार, 24 फरवरी 2026 का पंचांग और राशिफल 

विक्रम संवत्: 2082

संवत्सर: सिद्धार्थ

शक संवत्: 1947

हिजरी सन्: 1447 (6 रमजान)

अयन: उत्तरायण

ऋतु: बसंत ऋतु

मास: फाल्गुन

पक्ष: शुक्ल पक्ष

🌅 तिथि

सप्तमी प्रातः 7:03 बजे तक,  तत्पश्चात अष्टमी अंतरात्रि 4:52 बजे तक,  उसके बाद नवमी तिथि प्रारंभ

नक्षत्र –  कृत्तिका दिन 3:07 बजे तक, तत्पश्चात रोहिणी नक्षत्र

योग-  ऐन्द्र योग प्रातः 7:24 बजे तक, तत्पश्चात वैधृति योग अंतरात्रि 4:26 बजे तक, उसके बाद विष्कुम्भ योग

करण-  वणिज करण प्रातः 7:03 बजे तक, तत्पश्चात विष्टि करण (भद्रा)

⭐ आज के श्रेष्ठ चौघड़िया

चर: सुबह 9:50 से 11:15 तक

लाभ एवं अमृत: 11:15 से 2:05 तक

शुभ: 3:30 से 4:55 तक

👉 इन समयों में शुभ कार्य प्रारंभ किए जा सकते हैं।

राहु काल –  दोपहर 3:00 से 4:30 तक

राहुकाल में शुभ कार्य टालें। आवश्यक होने पर मीठा पेय लेकर कार्य प्रारंभ करें।

दिशा शूल –  आज उत्तर दिशा में दिशा शूल है। उत्तर दिशा की यात्रा से बचें।

🌼 विशिष्ट योग

त्रिपुष्कर योग: सूर्योदय से प्रातः 7:03 तक

सर्वार्थसिद्धि योग: सूर्योदय से दिन 3:07 तक

ज्वालामुखी योग: प्रातः 7:03 से 3:07 तक, पुनः अंतरात्रि 4:52 से

भद्रा: प्रातः 7:03 से सायं 5:58 तक

🎉 व्रत / पर्व / विशेष दिन

दुर्गाष्टमी, भौमाष्टमी, होलाष्टक प्रारंभ, दादूदयाल जयंती, अष्टमी तिथि क्षय

चन्द्रमा की स्थिति – आज चन्द्रमा सम्पूर्ण दिन-रात्रि वृष राशि में स्थित रहेगा

 आज जन्म लेने वाले बच्चे

राशि: वृष

दिन 3:07 बजे तक जन्मे शिशुओं का कृत्तिका नक्षत्र, तत्पश्चात रोहिणी नक्षत्र,  स्वर्ण पाद, नामाक्षर: उ, ए, ओ, वा, वी।

🔔 धार्मिक कार्यों एवं शुभ आरंभ के लिए लाभ, अमृत एवं शुभ चौघड़िया विशेष फलदायी रहेंगे।

आज का राशिफल

आज का दिन कई राशियों के लिए उन्नति और शुभ समाचार लेकर आया है, वहीं कुछ राशियों को धैर्य और सावधानी से आगे बढ़ने की सलाह है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे बरतनी होगी सावधानी।

मेष (Aries):

आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और आपके प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभाएंगे। रुके हुए कार्य पूरे होने से राहत मिलेगी, हालांकि खर्चों में वृद्धि संभव है, इसलिए बजट बनाकर चलें। प्रेम जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और आपसी समझ मजबूत होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, नियमित व्यायाम लाभकारी रहेगा।

वृषभ (Taurus):

आज हर कार्य सोच-समझकर करें। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान दे सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें और धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। नौकरीपेशा लोगों को सम्मान या प्रशंसा मिल सकती है, जिससे मनोबल बढ़ेगा। नई जिम्मेदारियां आपके अनुभव में वृद्धि करेंगी। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और अपनी योजनाएं सीमित लोगों तक रखें। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा और घर का सहयोग मानसिक संतुलन देगा।

मिथुन (Gemini):

दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं, जिससे तनाव बढ़ेगा। पारिवारिक मामलों में मतभेद संभव हैं, इसलिए धैर्य रखें। मित्रों का सहयोग भावनात्मक मजबूती देगा। यात्रा के योग बन सकते हैं और नौकरीपेशा लोगों को नए प्रस्ताव या पदोन्नति के संकेत मिल सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियां मानसिक शांति देंगी।

कर्क (Cancer):

आज चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप अपनी समझदारी से उन्हें पार कर लेंगे। खर्च अचानक बढ़ सकते हैं, जिससे बजट गड़बड़ा सकता है। ऐसे में आपको शांत रहकर काम करना चाहिए। सुबह शिव का स्मरण करें और सफेद वस्तु का दान करें। अनावश्यक बहस से बचें और बड़े फैसले लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ संभव है। परिवार में किसी मुद्दे पर सहमति बनेगी और माहौल सुखद रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, विशेषकर पेट संबंधी समस्या से बचें। प्रेम संबंधों में संवाद बनाए रखना आवश्यक होगा।

सिंह (Leo):

दिन आत्मविश्वास और उत्साह से भरा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में नई डील सफल हो सकती है। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा और धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें।

कन्या (Virgo):

धैर्य और संयम से आगे बढ़ें। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें और लेन-देन में सावधानी रखें। अतिरिक्त आय के स्रोत मिल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पारिवारिक रिश्तों में थोड़ी गर्माहट रह सकती है, इसलिए समझदारी जरूरी है।किसी भी जरूरी कागज या समझौते को ध्यान से पढ़ें और बिना सोचे-समझे हस्ताक्षर न करें। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। आत्मसंयत रहें। स्वास्थ्य और दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें।

तुला (Libra):

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। मित्रों की मदद से नए प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक मामलों में संतुलित निर्णय लें।

वृश्चिक (Scorpio):

कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आय में कमी या धन अटकने से चिंता बढ़ सकती है, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति सुधरेगी। करियर में मिश्रित परिणाम मिलेंगे। परिवार का सहयोग मानसिक मजबूती देगा और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। धैर्य बनाए रखना जरूरी है।

धनु (Sagittarius):

दिन शुभ रहेगा। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के संकेत हैं। संपत्ति और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को लाभ होगा। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें।

मकर (Capricorn):

आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है। अचानक धन लाभ हो सकता है। व्यापार में नई डील से कामकाज में तेजी आएगी। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में तनाव से बचें और जीवनसाथी से संवाद बनाए रखें। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं।

कुंभ (Aquarius):

रुके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। शिक्षा और संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन (Pisces):

दिन सुखद और संतुलित रहेगा। आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और मेहनत रंग लाएगी। पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। वाहन या संपत्ति खरीदने का योग है। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button