Breaking Newsतकनीकीदेश
Trending

एडवेंचर राइडर्स के लिए होंडा की नई पेशकश, XR300 L और Rally लॉन्च

ऑन-रोड और ऑफ-रोड राइडिंग के लिए तैयार दोनों मॉडल, बिगविंग डीलरशिप के जरिए मिलेंगे, देशभर में बुकिंग शुरू

देहरादून। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने अपनी एडवेंचर मोटरसाइकिल रेंज को विस्तार देते हुए Honda XR300 L और Honda XR300 Rally की कीमतों की घोषणा कर दी है। दोनों मोटरसाइकिलों की देशभर में बुकिंग भी शुरू हो गई है। जुलाई 2026 में कंपनी के विस्तारित 10-प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के तहत पेश किए गए इन मॉडलों को रोजमर्रा की राइडिंग से लेकर ऑफ-रोड एडवेंचर और लंबी दूरी की यात्राओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

XR300 L की कीमत ₹1.83 लाख

Honda XR300 L की कीमत ₹1,83,000 (बेंगलुरु एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह मॉडल शहर में रोजाना इस्तेमाल के साथ ट्रेल राइडिंग और अलग-अलग ऑफ-रोड परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया गया है। हल्के और फुर्तीले डिजाइन के साथ बाइक को कीचड़, बजरी, रेत और पथरीले रास्तों पर राइडिंग के लिए उपयुक्त बनाया गया है। यह एक्सट्रीम रेड और शास्ता व्हाइट रंगों में उपलब्ध होगी।

XR300 L में 293.5cc एयर-कूल्ड इंजन के साथ ऑयल कूलर, होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल, प्रो-लिंक रियर सस्पेंशन, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक, स्विचेबल डुअल-चैनल ABS और असिस्ट-स्लिपर क्लच जैसे फीचर्स मिलते हैं।

XR300 Rally की कीमत ₹2.08 लाख

वहीं, Honda XR300 Rally की कीमत ₹2,08,000 (बेंगलुरु एक्स-शोरूम) तय की गई है। होंडा की रैली रेसिंग विरासत से प्रेरित यह मॉडल लंबी दूरी की टूरिंग और अलग-अलग इलाकों में राइडिंग के लिए तैयार किया गया है। इसमें टूरिंग-केंद्रित आराम, बेहतर विंड प्रोटेक्शन और रैली से प्रेरित डिजाइन दिया गया है। यह एक्सट्रीम रेड और ट्रू ब्लैक रंगों में उपलब्ध होगी।

XR300 Rally में 293.5cc एयर-कूल्ड इंजन के साथ ऑयल कूलर, Honda RoadSync के साथ TFT मीटर, होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल, प्रो-लिंक रियर सस्पेंशन, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक, स्विचेबल डुअल-चैनल ABS और असिस्ट-स्लिपर क्लच दिया गया है।

₹5,000 में शुरू हुई बुकिंग

दोनों मोटरसाइकिलों की बुकिंग देशभर में अधिकृत Honda BigWing डीलरशिप के माध्यम से शुरू हो गई है। ग्राहक ₹5,000 की बुकिंग राशि के साथ अपनी बाइक बुक करा सकते हैं। बुकिंग एचएमएसआई की वेबसाइट और होंडा बिगविंग के अधिकृत डीलर नेटवर्क के जरिए की जा सकती है।

XR300 L और XR300 Rally के साथ होंडा ने भारत में अपने एडवेंचर मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो को और मजबूत किया है। कंपनी के मुताबिक, इन मॉडलों के जरिए भारतीय ग्राहकों को रोजमर्रा की राइडिंग, वीकेंड ट्रेल्स, लंबी दूरी की टूरिंग और अलग-अलग इलाकों की खोज के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button