
गोवा स्थित घर में बिगड़ी तबीयत, कार्डियक अरेस्ट के बाद तोड़ा दम, फिल्म जगत में शोक की लहर
मुंबई। हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोवा स्थित उनके आवास पर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार नाना पाटेकर को गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था।
बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक सीपीआर दिया, लेकिन उन्हें होश में नहीं लाया जा सका। उनके निधन की खबर की पुष्टि उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने की है।
नाना पाटेकर की पत्नी का नाम नीलकांति पाटेकर है।वे दोनों काफी समय से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे, लेकिन उन्होंने आधिकारिक तौर पर कभी तलाक नहीं लिया। नीलकांति पाटेकर एक पूर्व बैंक अधिकारी, रंगमंच (थिएटर) कलाकार और मराठी लेखिका व अभिनेत्री हैं। दोनों की शादी साल 1978 में हुई थी।उनके दो बेटे हुए। बड़े बेटे दुर्वासा का महज ढाई साल की उम्र में बीमारी के कारण निधन हो गया था। छोटे बेटे का नाम मल्हार पाटेकर है, जो एक फिल्ममेकर हैं।
नाना पाटेकर अपने दमदार अभिनय और प्रभावशाली संवाद अदायगी के लिए जाने जाते थे। ‘क्रांतिवीर’, ‘परिंदा’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘खामोशी: द म्यूजिकल’, ‘अब तक छप्पन’, ‘वेलकम’ और ‘राजनीति’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था।
नाना पाटेकर के अचानक निधन की खबर से हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर प्रशंसक और फिल्म जगत से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।




