कन्या, मकर और कुंभ राशि वालों को आज होगा धन लाभ
आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि होगी मकर

आज 23 दिसम्बर का पंचांग और राशिफल
23 दिसंबर 2025 को पौष माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस तिथि पर श्रावण नक्षत्र और व्याघात योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:59 − 12:40 मिनट तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 14:52 − 16:09 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मकर राशि में संचरण करेंगे।
विक्रम संवत्: 2082
संवत्सर नाम: सिद्धार्थ
शक संवत्: 1947
हिजरी सन्: 1447
हिजरी माह: 2 रज्जब
अयन: दक्षिणायन
ऋतु: शिशिर ऋतु
मास: पौष
पक्ष: शुक्ल पक्ष
🔔 तिथि
तृतिया तिथि – दिन में 12:13 बजे तक,
इसके बाद चतुर्थी तिथि प्रारंभ होगी।
🧭 दिशा शूल
आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा।
इसलिए उत्तर दिशा की यात्रा से बचना शुभ रहेगा।
⏰ राहु काल
दोपहर 3:00 बजे से 4:30 बजे तक
🌙 नक्षत्र
श्रवण नक्षत्र – सायं 7:08 बजे तक,
तदुपरान्त धनिष्ठा नक्षत्र प्रारंभ होगा।
🔯 योग
व्याघात योग – दिन में 4:30 बजे तक,
इसके बाद हर्षण योग रहेगा।
⚙️ करण
गर करण – दिन में 12:13 बजे तक,
तदुपरान्त वणिज करण रहेगा।
✨ विशिष्ट योग
रवियोग – सायं 7:08 बजे तक
🌕 चन्द्र स्थिति
चन्द्रमा आज संपूर्ण दिन-रात्रि मकर राशि में स्थित रहेगा।
👶 आज जन्म लेने वाले बच्चे
आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मकर होगी।
सायं 7:08 बजे तक जन्मे बच्चों का श्रवण नक्षत्र,
इसके बाद जन्मे बच्चों का धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा।
पाद: ताम्र
नामाक्षर: खी, खू, खे, खो, ग
♑ मकर राशि का स्वभाव
मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। इस राशि के जातक सामान्यतः शांत, धैर्यवान और सहनशील होते हैं, हालांकि कभी-कभी लोभ भी इनमें देखा जाता है।इनका स्वभाव गंभीर, विचारशील और क्षमाशील होता है। व्यापार और सेवा क्षेत्र में ये अच्छा प्रदर्शन करते हैं।चर राशि होने के कारण ये लंबे समय तक एक ही स्थान पर टिककर काम नहीं कर पाते। मकर राशि के जातक एकांतप्रिय, तपस्वी, भावुक, संवेदनशील, उच्चाभिलाषी, धार्मिक एवं सेवाभावी प्रवृत्ति के होते हैं।
आज का राशिफल
दिसंबर, मंगलवार को मेष, वृष और वृश्चिक राशि के लोगों को बिजनेस में दूना फायदा होने की प्रबल संभावना है। मिथुन और तुला राशि वालों को नौकरी में नई पहचान और पदोन्नति के मौके मिलेंगे। कन्या, मकर और कुंभ राशि वालों को आर्थिक फायदा मिलेगा।
मेष (Aries):
आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में विजय के संकेत हैं। पैतृक संपत्ति में बढ़ोतरी संभव है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी और राजनीति से लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही क्षेत्रों में स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। नीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
वृषभ (Taurus):
भाग्य आपका साथ देगा और यात्रा के योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मान-सम्मान को लेकर सावधानी रखें। आपको अपने कामों को थोड़ा ध्यान रखना होगा और आप अपने गुस्से को कंट्रोल करने की पूरी कोशिश करें। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। नीली वस्तु पास रखना लाभकारी होगा।
मिथुन (Gemini):
चोट-चपेट या किसी परेशानी में पड़ने की आशंका है। परिस्थितियां प्रतिकूल रह सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। काली जी को प्रणाम करें और नीली वस्तु पास रखें।
कर्क (Cancer):
नौकरी-चाकरी की स्थिति मजबूत होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। विवाहित लोगों को जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। जीवन आनंददायक रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।
सिंह (Leo):
थोड़ा मानसिक डिस्टर्बेंस रह सकता है। शत्रु सक्रिय रहेंगे और नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन अंततः जीत आपकी ही होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान और व्यापार में सहयोग मिलेगा। नीली वस्तु का दान करें।
कन्या (Virgo):
भावुकता पर नियंत्रण रखना जरूरी है। लेखन-पठन में समय बिताना लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रह सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
तुला (Libra):
गृह कलह के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। नीली वस्तु पास रखें।
वृश्चिक (Scorpio):
पराक्रम रंग लाएगा और रोजी-रोजगार में तरक्की होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान और व्यापार सभी क्षेत्रों में स्थिति अच्छी रहेगी। शुभ संकेत प्राप्त होंगे। पीली वस्तु का दान करें।
धनु (Sagittarius):
परिवार में वृद्धि के योग हैं और धन का आवक बढ़ेगा। जुआ, सट्टा और लॉटरी से दूर रहें। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर हो चुकी है। स्वास्थ्य और व्यापार भी अच्छे रहेंगे। नीली वस्तु का दान करें।
मकर (Capricorn):
आप सौम्यता और आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। आवश्यकता के अनुसार जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान से थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है। व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ (Aquarius):
चिंताकारी परिस्थितियां बन सकती हैं, मन परेशान रहेगा और खर्च अधिक हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, सिरदर्द और नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। हरी वस्तु पास रखें।
मीन (Pisces):
यात्रा के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही क्षेत्रों में स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। नीली वस्तु का दान करें।




