Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

कर्क राशि वाले रहें सावधान विरोधी रचेंगे साजिश, मेष, वृषभ, मिथुन और वृश्चिक को होगा आर्थिक लाभ

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

गुरुवार 26 फरवरी का पंचांग और राशिफल 

विक्रम संवत् – 2082

संवत्सर नाम – सिद्धार्थ

शक संवत् – 1947

हिजरी सन् – 1447

मुस्लिम मास – 8 रमजान

अयन – उत्तरायण

ऋतु – बसंत ऋतु

मास – फाल्गुन

पक्ष – शुक्ल

तिथि- दशमी तिथि रात्रि 12:34 तक रहेगी, तत्पश्चात एकादशी तिथि प्रारंभ होगी।

नक्षत्र – मृगशिरा नक्षत्र दिन 12:11 तक रहेगा, इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र प्रारंभ होगा।

योग-  प्रीति योग रात्रि 10:33 तक रहेगा, तत्पश्चात आयुष्मान योग लगेगा।

करण –  तैतिल करण दिन 1:37 तक रहेगा, इसके बाद गर करण रहेगा।

विशिष्ट योग –  रवियोग संपूर्ण दिन-रात्रि रहेगा।

आज का चौघड़िया

शुभ – सूर्योदय से 8:24 तक

चर – 11:15 से 12:40 तक

लाभ व अमृत – 12:40 से 3:31 तक

शुभ – 4:56 से सूर्यास्त तक

इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारंभ किए जा सकते हैं।

राहु काल – दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक (मध्यमान से)।

दिशा शूल –  आज दक्षिण दिशा में दिशा शूल है। दक्षिण दिशा की यात्रा टालना शुभ रहेगा।

आज जन्म लेने वाले बच्चों के लिए विशेष

राशि – मिथुन, नक्षत्र – 12:11 तक मृगशिरा, तत्पश्चात आर्द्रा

पाद – 12:11 तक स्वर्ण पाद, इसके बाद रजत पाद

नामाक्षर – कि, कु, घ, ङ, छ

दैनिक राशिफल

मेष (Aries):

26 फरवरी के दिन विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभदायक रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा और आप अच्छे मुनाफे की भी उम्मीद कर सकते हैं। अगर पिछले कुछ समय से आप पैसों की तंगी, रिश्तों में अनबन या किसी नाकामी से परेशान थे, तो अब वह बुरा दौर खत्म हो रहा है। राहत की शुरुआत हो चुकी है, बस धीरे-धीरे सब कुछ ठीक होने लगेगा। आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके बहुत काम आएगी। सब कुछ एक साथ ठीक करने की जल्दबाजी न करें, बल्कि धीरे-धीरे कदम बढ़ाएं।आपकी कड़ी मेहनत आपको प्रमोशन दिला सकती है। नया कार्यभार मिलने की भी बड़ी संभावना है।

वृषभ (Taurus):

26 फरवरी के दिन करियर के नए अवसर आपके सामने आएंगे। आज आपको प्रशंसा मिल सकती है। इंकम बढ़ाने और प्रमोशन पाने के लिए आपको पूरे लगन के साथ ऑफिस के टास्क कंप्लीट करने चाहिए।

मिथुन (Gemini):

26 फरवरी का दिन आर्थिक रूप से एक अच्छा दिन है। केवल वही जिम्मेदारियां लें, जिनके बारे में आप आश्वस्त महसूस करते हैं। व्यवसायियों को दिन की शुरुआत में कुछ असफलताओं का सामना करना पड़ेगा लेकिन जैसे-जैसे दिन गुजरेगा चीजें बेहतर होंगी।

कर्क (Cancer):

26 फरवरी के दिन अपने करियर में कुछ असफलताओं का अनुभव हो सकता है। आज के दिन आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र तो रचेंगे, लेकिन वह उसमें खुद ही फंस जाएंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद आज आपको परेशान तो करेगा,लेकिन उसका समाधान भी आप जल्दी खोज सकते हैं। कुछ योजनाएं गलत साबित हो सकती हैं और इसका भार आप पर भी आ सकता है। एडवाइस यह रहेगी कि सावधान रहें।

सिंह (Leo):

26 फरवरी के दिन दफ्तर में टिके रहने के लिए बहुत कड़ी मेहनत करनी होगी। रोजमर्रा के उपयोग की कोई वस्तु खराब होने से मरम्मत में खर्च हो सकता है। इसके कारण निजी खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। अपरिचित लोगों से अपनी निजी बातें साझा न करें, वरना कोई उसका गलत फायदा उठा सकता है। धैर्य रखने की कोशिश करें और कठोर शब्दों का प्रयोग न करें। व्यवसायियों को स्टाफ संकट का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या (Virgo):

आज के दिन कारोबार से जुड़े लोगों को आज सावधान रहने की जरूरत है। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको घर परिवार में जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है। जल्दबाजी और अति उत्साह में बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। इसका असर पारिवारिक सुख-शांति पर भी पड़ सकता है।  हेल्थ आज अच्छी रहेगी। कॉन्फिडेंस में आपके कमी आ सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ बॉन्ड को स्ट्रांग बनाने के लिए आप डेट प्लान कर सकते हैं।

तुला (Libra):

26 फरवरी के दिन वित्त औसत रहेगा और उम्मीद से कम रहेगा। हो सकता है कि आपके सहकर्मी सहयोगात्मक न हों और आपको अपने सहकर्मियों से कही गई बातों में सावधानी बरतने की जरूरत है।

वृश्चिक (Scorpio):

26 फरवरी का दिन धन और वित्त के मामले में अच्छा रहेगा। अपनी एक्सपर्टीज बढ़ाने और कुछ नई स्किल्स सीखने में निवेश करने के लिए यह अच्छा दिन होगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की और लाभ देखने को मिल सकता है।

धनु (Sagittarius):

26 फरवरी के दिन की शुरुआत में अपने करियर को लेकर आप स्ट्रगल करेंगे। काम का प्रेशर ज्यादा महसूस होगा। नौकरी में बदलाव की भी बड़ी संभावना है। व्यवसायी लोग अपना कार्यक्षेत्र बदलना चाह रहे होंगे।

मकर (Capricorn):

26 फरवरी के दिन आज आपको अपनी मेंटल हेल्थ का खास ख्याल रखना चाहिए। आपको साझेदारी में किसी व्यापार को करने से बचना होगा,नहीं तो पार्टनर आपके साथ कोई धोखा करने की कोशिश कर सकता है। लाइफ में प्रॉब्लम आना नॉर्मल है। इसलिए हिम्मत न हारें और पॉजिटिव रहने की कोशिश करें।आपको आज किसी पेट संबंधित समस्या होने के कारण परेशानी होगी, इसलिए आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा व लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

कुंभ (Aquarius):

26 फरवरी के दिन प्रोडक्टिविटी आज रोज के मुकाबले नॉर्मल से स्लो रहेगी और यह आपको बेचैन कर देगी। कुछ अप्रत्याशित समस्याएं सामने आ सकती हैं, जिससे आपकी प्लानिंग पूरी होने में देरी हो सकती है।

मीन (Pisces):

26 फरवरी के दिन व्यवसायियों को अपने खर्चों के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए। आज का दिन आपके लिए धन के मामले में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, इसलिए आज आपको बिना सोचे समझे किसी से भी धन संबंधित कोई डील करने से बचना होगा, नहीं तो कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बहस करने से बचें क्योंकि मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। घूमने-फिरने का प्लान भी बन सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button