मिथुन, तुला और मकर राशि बिना सोचे समझे ना करें खर्च, कर्क राशि वाले स्वास्थ्य का रखें ध्यान
जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

24 जुलाई 2026 शुक्रवार का पंचांग एवं राशिफल
आज का पंचांग
सूर्योदय: 05:38 प्रातः
सूर्यास्त: 07:17 सायं
चंद्रमा: वृश्चिक राशि में
तिथि: शुक्ल पक्ष दशमी – प्रातः 09:12 बजे तक, तत्पश्चात एकादशी
नक्षत्र: अनुराधा – 25 जुलाई प्रातः 04:36 बजे तक
योग: शुक्ल – रात्रि 08:11 बजे तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: शुक्रवार
राहुकाल: प्रातः 10:45 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक
शक संवत: 1948 पराभव
विक्रम संवत: 2083 सिद्धार्थी
आज का राशिफल (24 जुलाई 2026)
♈ मेष (Aries)
आज धन के लेन-देन में सावधानी और समझदारी बरतें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता और विश्वास बढ़ेगा तथा साथी के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।
♉ वृषभ (Taurus)
प्रेम जीवन में छोटी-छोटी गलतफहमियां हो सकती हैं, जिन्हें समय रहते सुलझा लेना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में सतर्कता बनाए रखें ताकि आपका प्रदर्शन प्रभावित न हो। स्वास्थ्य संबंधी छोटी परेशानियां उभर सकती हैं।
♊ मिथुन (Gemini)
रिश्तों में सकारात्मक सोच बनाए रखें। कार्यस्थल पर अहंकार से बचें और अपने लक्ष्यों पर पूरा ध्यान दें।कोर्ट केस से जुड़ा कोई मामला चल रहा है, तो शुभचिंतक से सलाह लेकर ही अगला कदम उठाएं। इलेक्ट्रॉनिक सामान या वाहन खराब होने से बड़ा खर्च सामने आ सकता है। पड़ोसियों के साथ छोटी बात पर विवाद होने की आशंका है। आज विलासिता या पसंदीदा वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं।
♋ कर्क (Cancer)
कार्यक्षेत्र की राजनीति से दूरी बनाकर रखें, इससे आपको लाभ मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। लेनदेन में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। अपनी सेहत और रिश्तों को बेहतर बनाने पर भी ध्यान दें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें, छोटी-मोटी परेशानियां रह सकती हैं।
♌ सिंह (Leo)
जीवनसाथी या प्रेमी के साथ अधिक समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता का श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। लोन लेने की योजना बन रही है, तो अपनी आर्थिक क्षमता का ध्यान जरूर रखें। कानूनी मामलों को आज टालना बेहतर रहेगा। पड़ोसियों से विवाद होने की स्थिति में समझदारी से काम लें। गुस्सा करने से मामला बिगड़ सकता है।
♍ कन्या (Virgo)
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और किसी बड़ी बीमारी की आशंका नहीं है। किसी रिश्तेदार के निजी जीवन में चल रही परेशानी से चिंता हो सकती है। आपके सुझाव और सहयोग से उसका समाधान भी निकल सकता है।प्रेम जीवन में सुखद पल बिताने का अवसर मिलेगा। करियर में नई चुनौतियों को स्वीकार करना भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा।
♎ तुला (Libra)
आर्थिक मामलों में संयम रखें और अनावश्यक खर्च से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। करियर में नए कार्यों की जिम्मेदारी मिल सकती है। रिश्तों में निष्पक्षता और ईमानदारी बनाए रखें।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
प्रेम जीवन की पुरानी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों के बावजूद बेहतर प्रदर्शन करना होगा। कुछ चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं। विपरीत परिस्थिति आने पर घबराने के बजाय समाधान खोजें। अपनी वाणी और गुस्से पर काबू रखें, क्योंकि किसी दोस्त या पड़ोसी के साथ बहस हो सकती है। निवेश सोच-समझकर करें और जल्दबाजी से बचें।
♐ धनु (Sagittarius)
धन और स्वास्थ्य दोनों पक्ष मजबूत रहेंगे। साथी के साथ अनावश्यक बहस से बचें। कार्यक्षेत्र में अपनी उत्पादकता और कार्यकुशलता बनाए रखने पर ध्यान दें।
♑ मकर (Capricorn)
बिना योजना के खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों की पुरानी गलतफहमियों को दूर करने का समय है। करियर में नए अवसरों को आत्मविश्वास के साथ स्वीकार करें।
♒ कुंभ (Aquarius)
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और प्रदर्शन की सराहना होगी। पेशेवर जीवन को अधिक उत्पादक बनाने का प्रयास करें। युवाओं को खास सावधानी रखने की जरूरत है। किसी गलत गतिविधि के कारण सामाजिक छवि खराब हो सकती है। पड़ोसियों के साथ संबंध न बिगाड़ें और बेकार के कामों में समय न लगाएं। किसी भी तरह का लेनदेन अभी न करें। प्रेम संबंधों में साथी को पर्याप्त समय दें, इससे रिश्ते और मजबूत होंगे।
♓ मीन (Pisces)
प्रेम जीवन में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखें। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियों को पूरी पेशेवर क्षमता के साथ निभाएं। प्रभावशाली और अनुभवी लोगों से मुलाकात का मौका मिलेगा। ये संपर्क आगे चलकर फायदेमंद रहेंगे। आर्थिक मामलों में खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।




