Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

मेष और कुंभ राशि वालों को मिलेगा अचानक लाभ

आज 12  दिसंबर 2025, शनिवार का पंचांग और राशिफल

पंचांग के अनुसार, आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो कि 02:56 पीएम तक जारी रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:54 एएम से 12:36 पीएम तक है। इस दिन राहुकाल 10:57 एएम से 12:15 पीएम तक रहेगा।

🔹 तिथि व वार

तिथि: पौष कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि दोपहर 02:57 PM तक, उसके बाद नवमी

वार: शुक्रवार

माह: पौष मास

नक्षत्र : उत्तर फाल्गुनी सुबह 05:50 AM तक, उसके बाद हस्त

योग: प्रीति योग 11:11 AM तक, उसके बाद आयुष्मान योग

करण:  कौलव 02:57 PM तक, उसके बाद तैतिल 03:43 AM (14 दिसंबर) तक उसके बाद गर

आज का शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: 11:59 AM – 12:41 PM

अमृत काल: 10:03 PM – 11:47 PM

ब्रह्म मुहूर्त: 05:27 AM – 06:15 AM

निशिता काल: 11:17 PM – 12:09 AM (14 दिसंबर)

प्रदोष काल: 06:31 PM – 07:41 PM

सर्वार्थसिद्धि योग: 9 दिसंबर 07:00 AM – 10 दिसंबर 02:22 AM

आज का अशुभ समय

राहुकाल: 11:01 AM – 12:20 PM

(इस दौरान कोई नया या महत्वपूर्ण काम शुरू न करें)

यमगण्ड: 2:59 PM – 4:18 PM

कुलिक: 8:22 AM – 9:41 AM

दुर्मुहूर्त:

09:09 AM – 09:52 AM

12:41 PM – 01:24 PM

सूर्योदय व सूर्यास्त

सूर्योदय: 7:02 AM

सूर्यास्त: 5:38 PM

गण्डमूल नक्षत्र: नहींं

सूर्या राशि : सूर्य वृश्चिक राशि पर है

आज का राशिफल 

12 दिसंबर, शुक्रवार को मेष राशि के लोगों को अप्रत्याशित फायदा मिलने के योग हैं। वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। किसी को पैसा उधार दिया है तो वापस मिल सकता है। सिंह और मकर राशि वालों की नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। कुंभ राशि के लोगों को अचानक फायदा हो सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

♈︎ मेष (Aries): 

आज परिस्थितियां आपके लिए कुछ अप्रत्याशित लाभ उत्पन्न कर रही हैं। कोई कोर्ट केस संबंधी मामला चल रहा है, तो आज उसका फैसला आपके हक में हो सकता है। किसी राजनैतिक व्यक्ति द्वारा आपको उपलब्धि भी हासिल होने वाली है। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य बेहतरीन बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन मेहनत से सफलता और आर्थिक लाभ मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी और मानसिक अस्वस्थता संभव है। परिवार में अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अनावश्यक खर्च कम करें।

♉︎ वृषभ (Taurus):

आज का दिन शुभ रहेगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधी बातचीत हो सकती है। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारियां और तरक्की संभव है। परिवार का माहौल सुखद रहेगा। धार्मिक यात्रा का योग है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे।

♊︎ मिथुन (Gemini):

  1. आज का दिन सामान्य रहेगा। काम की अधिकता रहेगी और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन खर्च अधिक होंगे। थकान व चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। कभी-कभी अत्यधिक आत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे आपके सामाजिक व पारिवारिक संबंध भी खराब हो सकते हैं। परिवार में शांति बनाए रखने हेतु वाणी पर संयम रखें। धार्मिक कार्यों में खर्च संभव है। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी।

♋︎ कर्क (Cancer):

आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबार और नौकरी दोनों में लाभ के संकेत हैं। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और समय पर कार्य पूर्ण होंगे। आकस्मिक धनलाभ भी संभव है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार व प्रियजनों के साथ समय अच्छा बीतेगा। यात्रा का योग है।

♌︎ सिंह (Leo):

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च भी बढ़ेंगे। मन अशांत रह सकता है। धार्मिक व सामाजिक कार्यों में खर्च होगा। प्रियजनों से अनबन संभव है। गुस्से पर नियंत्रण रखें, अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं। आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। कानूनी मामलों में सावधानी रखें।

♍︎ कन्या (Virgo):

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यों में सफलता और आर्थिक लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में सम्मान बढ़ेगा। परिवार का माहौल सुखद रहेगा। मांगलिक कार्यक्रम संभव हैं। नए कार्य की शुरुआत शुभ रहेगी। यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य व वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

♎︎ तुला (Libra):

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार स्थिर रहेगा, लेकिन कुछ कार्यों में देरी संभव है। लेन-देन से बचें। बड़े भाई और पिता की ओर से लाभ मिलेगा। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

♏︎ वृश्चिक (Scorpio):

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यभार अधिक रहेगा और थकान हो सकती है। कारोबार मध्यम चलेगा। सहकर्मियों की भावनाओं का ख्याल रखें। क्रोध और वाणी पर संयम जरूरी है। धार्मिक कार्यों की ओर रुझान रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

♐︎ धनु (Sagittarius):

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में सुधार और विस्तार योजनाओं में लाभ होगा। कार्यभार अधिक रहेगा और मानसिक थकान महसूस होगी। खान-पान में लापरवाही न करें। यात्रा से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी।

♑︎ मकर (Capricorn):

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ और नौकरी में तरक्की के योग हैं। आकस्मिक धनलाभ भी संभव है। परिवार व मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। धार्मिक व सामाजिक कार्यों में सम्मान मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

♒︎ कुंभ (Aquarius):

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी और धनलाभ के योग हैं। कार्यभार अधिक रहेगा और खर्च बढ़ेंगे। मानसिक नकारात्मकता से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और नए कार्य शुरू करने से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

♓︎ मीन (Pisces):

आज का दिन शुभ रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा, लेकिन सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। परिवार में खुशी रहेगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक-परोपकार कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button