देशधर्म
Trending

कर्क , वृश्चिक और कुंभ राशि वाले जातकों को वाणी पर रखना होगा संयम

आज 25 अक्टूबर 2025 (शनिवार) का पंचांग और राशिफल 

आज  25 अक्तूबर 2025 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस तिथि पर अनुराधा नक्षत्र और शोभन योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त 11:42-12:27 हैं। राहुकाल सुबह 09:17-10:41 तक रहेगा।

तिथि: चतुर्थी – 03:48 ए.एम. (26 अक्टूबर) तक, उसके बाद पंचमी।

वार: शनिवार

नक्षत्र: अनुराधा 07:51 ए.एम. तक, उपरांत ज्येष्ठा

पक्ष: शुक्ल पक्ष

योग: शोभन – पूर्ण रात्रि तक

चंद्रमा: वृश्चिक राशि में

सूर्योदय: 06:27 ए.एम.

सूर्यास्त: 05:41 पी.एम.

राहुकाल: प्रातः 09:16 से 10:40 तक

शक संवत: 1947 (विश्वावसु)

विक्रम संवत: 2082 (कालयुक्त)

आज का राशिफल

आज का दिन मेष, सिंह, धनु, और मकर राशि वालों के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। इन राशियों को करियर और धन लाभ के योग प्राप्त होंगे। कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि वाले जातकों को स्वास्थ्य और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। प्रेम और पारिवारिक मामलों में मिथुन व कन्या राशि के लिए दिन आनंददायक रहेगा।

♈️ मेष राशि: आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठ आपके प्रयासों की सराहना करेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा तथा पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, उपाय—हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं।

♉️ वृषभ राशि: आज भावनाओं पर नियंत्रण रखें।पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच जो शिकायतें चल रही थी, उनका समाधान निकालने का प्रयास करें, नहीं तो स्थिति और बिगड़ सकती है। इस समय उधारी या लेनदेन करना नुकसान में डाल सकता है। दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचें। अनावश्यक खर्चों से बचें और आर्थिक योजना पर ध्यान दें। सेहत सामान्य रहेगी। शुभ अंक 6, शुभ रंग सफेद, उपाय—मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।

♊️ मिथुन राशि: आज आप शरारती मूड में रहेंगे और परिवार का माहौल खुशनुमा बनाए रखेंगे। जिन्होंने कठिन समय में आपकी मदद की, उनके प्रति आभार जताएंगे। जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने के लिए कुछ काम टाल सकते हैं। सावधान रहें, फाइनेंस संबंधी गतिविधियों को लेकर आपके साथ कोई धोखाधड़ी हो सकती है। आपके अपने मित्र ही आपकी परेशानी का कारण बनेंगे। यह समय बहुत ही सावधानी और शांति से बिताने का है। दूसरों पर ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा और प्रेमी के साथ यादगार पल बिताएंगे। शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, उपाय—गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और लड्डू का भोग लगाएं।

♋️ कर्क राशि: आज सेहत को लेकर सतर्क रहें, शरीर में दर्द और थकान महसूस हो सकती है। आर्थिक मामलों में कुछ अनचाहे खर्च होंगे और किसी की मदद करनी पड़ सकती है। किसी नजदीकी संबंधी के हस्तक्षेप की वजह से आपकी पारिवारिक समस्याएँ बढ़ सकती हैं। आपस में बैठकर ही मामले सुलझाना बेहतर होगा। प्रेमी अपनी भावनाएं खुलकर नहीं जता पाएगा, जिससे मन उदास रह सकता है। पुराने शौक और बचपन की यादें ताज़ा करने का मन बनेगा। शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद, उपाय—चंद्रदेव को दूध में मिश्री मिलाकर अर्पित करें।

♌️ सिंह राशि: स्वास्थ्य के मामले में रक्तचाप और तनाव से संबंधित दिक्कत हो सकती है, इसलिए ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति सुधरेगी और कमाई के नए अवसर मिलेंगे। समूह गतिविधियों में शामिल होकर नए मित्र बनेंगे। आपकी समझदारी और निर्णय क्षमता से करियर में प्रगति होगी। शुभ अंक 1, शुभ रंग सुनहरा, उपाय—सूर्य देव को जल अर्पित करें और तांबे का सिक्का पानी में डालें।

♍️ कन्या राशि: मानसिक दबाव के बावजूद आज आप जीवन का आनंद लेंगे। आर्थिक मामलों में संयम रखें और लालच से बचें। परिवार के साथ सुखद और रोमांटिक शाम बिताने का अवसर मिलेगा। मित्र या रिश्तेदार घर आ सकते हैं। शुभ अंक 7, शुभ रंग हल्का हरा, उपाय—माता दुर्गा को इत्र और मीठे पान का भोग लगाएं।

♎️ तुला राशि: आज का दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। कभी-कभी काम की अधिकता की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। भावुकता में रहकर कोई भी निर्णय न लें। किसी नजदीकी व्यक्ति की आर्थिक मदद करने की वजह से आपका हाथ कुछ तंग हो जाएगा, बजट का ध्यान रखें। धन लेन-देन में सतर्क रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक कार्य तथा यात्रा के योग बन रहे हैं। शुभ अंक 3, शुभ रंग गुलाबी, उपाय—मां लक्ष्मी को सफेद पुष्प अर्पित करें।

♏️ वृश्चिक राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। मन अशांत और शरीर थोड़ा थकान से भरा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। वाणी पर संयम रखें और क्रोध से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा या सेवा कार्य से मन को शांति मिलेगी। शुभ अंक 4, शुभ रंग मरून, उपाय—शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाएं।

♐️ धनु राशि: आज का दिन अच्छा बीतेगा। आकस्मिक धनलाभ संभव है। नौकरीपेशा लोगों को लाभ होगा और सहकर्मी सहयोग करेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और खान-पान पर ध्यान दें। शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला, उपाय—भगवान विष्णु को तुलसी पत्र अर्पित करें।

♑️ मकर राशि: आज का दिन शुभ रहेगा। पूरा दिन उत्साह और उमंग से भरा रहेगा। अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। मित्रों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। नए वाहन का योग है। संगीत या कला में रुचि बढ़ेगी। शुभ अंक 5, शुभ रंग नीला, उपाय—शनि देव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

♒️ कुंभ राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। लेनदेन संबंधी गतिविधियों में बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। ध्यान रखें कि किसी पड़ोसी के साथ वाद-विवाद होने से आपकी परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। दूसरों की जिम्मेदारियाँ अपने ऊपर लेने से पहले अपने सामर्थ्य का भी ध्यान रखें। गुस्से पर नियंत्रण रखें।आर्थिक लाभ के योग रहेंगे, लेकिन परिश्रम की अधिकता रहेगी। परिवार में मतभेद संभव हैं, अतः वाणी में संयम रखें। मानसिक तनाव से बचें। शुभ अंक 2, शुभ रंग आसमानी, उपाय—शिव चालीसा का पाठ करें।

♓️ मीन राशि: आज का दिन शुभ रहेगा। आकस्मिक धनलाभ संभव है। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात आनंदायक रहेगी। छात्रों को सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। अनावश्यक खर्चों से बचें। शुभ अंक 7, शुभ रंग गुलाबी, उपाय—भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button