Breaking Newsअपराधउत्तराखंड
Trending

अंश को निशाना बनाने पहुंचे थे हमलावर, बीच में आई युवती को लगी गोली

मायापुर की वाल्मीकि बस्ती में शुक्रवार रात वारदात, घायल युवती एम्स ऋषिकेश में भर्ती, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी

हरिद्वार के मायापुर क्षेत्र की वाल्मीकि बस्ती में शुक्रवार रात गोली चलने से हड़कंप मच गया। यहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावर युवती के साथ रह रहे अंश नाम के युवक को निशाना बनाकर पहुंचे थे। इसी दौरान युवती बीच में आ गई और गोली उसे लग गई।

घायल युवती की पहचान केशर के रूप में हुई है। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। फिलहाल उसका उपचार चल रहा है और चिकित्सकों के मुताबिक उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जिम में रिसेप्शनिस्ट का काम करती है युवती

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार केशर हरिद्वार के खन्नानगर स्थित एक जिम में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती है। वह मायापुर की वाल्मीकि बस्ती में अंश के साथ रह रही थी। पुलिस को यह भी पता चला है कि अंश के खिलाफ पहले से कुछ मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि, पुराने मामलों और शुक्रवार रात हुए गोलीकांड के बीच क्या संबंध है, इसकी अभी जांच की जा रही है।

घर पहुंचकर चलाई गोली

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात कुछ युवक अंश को निशाना बनाने के इरादे से उसके घर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां अंश पर गोली चलाई गई। इसी दौरान केशर बीच में आ गई और गोली लगने से घायल हो गई। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जानकारी जुटाई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ हमलावरों की पहचान में जुटी है। घटना के पीछे की वजह और अंश को निशाना बनाए जाने के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।

नगर कोतवाली के शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि गोली लगने से युवती घायल हुई है और उसका एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। पुलिस हमलावरों की पहचान और वारदात के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button