
आज 23 November 2025 का पंचांग और राशिफल
आज तृतीया – 07:24 सायं तक, चतुर्थी है, आज रविवार है। अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो राहुकाल का समय जरूर नोट कर लें, इस समय कोई शुभ कार्य न करें। आज राहुकाल 04:05 अपराह्न से 05:24 अपराह्न तक रहेगा। नक्षत्रों की बात करें तो आज पूर्वाषाढा का योग है। चन्द्रमा आज धनु में संचार करेंगे। आज सूर्योदय 06:49 प्रात: और सूर्यास्त 05:24 सायं बजे होगा।
आज का पंचांग
सूर्योदय : 06:49 प्रात:
सूर्यास्त : 05:24 सायं
चंद्रमा: धनु
तिथि : तृतीया – 07:24 सायं तक, चतुर्थी
नक्षत्र : पूर्वाषाढा
पक्ष : शुक्ल पक्ष
योग: धृति – 12:09 पी एम तक, शूल
वार: रविवार
राहुकाल: 04:05 अपराह्न से 05:24 अपराह्न
शक संवत: 1947 विश्वावसु
विक्रम संवत: 2082 कालयुक्त
सूर्य राशि: वृश्चिक
दिशाशूल: पश्चिम
चंद्र निवास: पूर्व
ऋतु: हेमंत
आयन : दक्षिणायन
आज का राशिफल
आज 23 नवंबर दिन रविवार है तिथि है मार्गशीर्ष मास की तृतीया तिथि। आज की देवी रहेंगी माता पार्वती जबकि कल के स्वामी ग्रह होंगे सूर्य। मार्गशीर्ष मास में शुक्ल पक्ष का पहला रविवार होने से इस दिन का विशेष महत्व भी रहेगा। इस पर चंद्रमा का गोचर धनु उपरांत मकर राशि में होगा। ऐसे में आज सूर्य से दूसरे भाव में चंद्रमा के होने से कल सम योग भी बनेगा। इस पर मूल नक्षत्र के संयोग में सर्वार्थ सिद्धि योग और रवियोग का भी संयोग बन रहा है। ऐसे में आज का दिन सूर्य देव की कृपा से वृषभ, कन्या, मकर और मीन राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है।
♈ मेष (Aries)
आज दिन परोपकार में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन संभव हैं, जिन्हें देखकर सहकर्मियों का मूड थोड़ा खराब हो सकता है, पर आप अपने व्यवहार से माहौल सामान्य कर लेंगे। रात्रि में प्रियजन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है।
♉ वृषभ (Taurus)
दिन पारिवारिक सुख में बीतेगा और भाग्य से दोपहर तक शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। शाम को प्रिय अतिथि के आगमन से घर में खुशी बढ़ेगी। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से मान-सम्मान मिलेगा।
♊ मिथुन (Gemini)
पिता के आशीर्वाद व उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति की इच्छा पूरी होगी। दिनभर व्यस्तता रहेगी, अतः अनावश्यक खर्चों से बचें। शाम से रात तक वाहन चलाते समय सावधानी रखें। महान व्यक्तियों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा और पत्नी पक्ष से भी वांछित सफलता संभव है।
♋ कर्क (Cancer)
राशि स्वामी की उत्तम स्थिति और बृहस्पति का प्रभाव अकस्मात धन प्राप्ति कराएगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी और मान-सम्मान बढ़ेगा। भावुकता व जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आगे नुकसान करा सकता है।
♌ सिंह (Leo)
राजनीतिक क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान से संबंधित दायित्व पूरे होंगे। प्रतियोगिता में बढ़त मिलेगी और रुका हुआ काम पूर्ण होगा। आंखों में समस्या हो सकती है, सावधानी रखें। शाम और रात्रि समय प्रियजनों के साथ हंसी-खुशी बीतेगा, खान-पान में संयम रखें।
♍ कन्या (Virgo)
आज कार्यक्षेत्र में आपकी तत्परता लाभ दिलाएगी। परिवार से सुख मिलेगा और रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति में क्रोध पर नियंत्रण रखें। घरेलू समस्याओं का समाधान होगा और राजकीय सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। सूर्यास्त के बाद अचानक लाभ के योग हैं।
♎ तुला (Libra)
शिक्षा व प्रतियोगिता क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे और आपकी अभिव्यक्ति क्षमता आपको सम्मान दिलाएगी। दिनभर की भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य पर मौसम का असर पड़ सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
आज किसी प्रियजन से विवाद होने के कारण दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी। अधिक परिश्रम के बाद भी लाभ कम होगा। वाणी पर संयम न रखने से परिस्थितियाँ प्रतिकूल हो सकती हैं। शाम प्रियजनों से भेंट और रात में मौज-मस्ती के अवसर मिलेंगे।
♐ धनु (Sagittarius)
गृह उपयोगी वस्तुओं पर खर्च बढ़ेगा और सांसारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। अधीनस्थों या संबंधियों के कारण तनाव संभव है। धन लेन-देन में सावधानी बरतें। कोर्ट-कचहरी संबंधी कार्यों में चक्कर लग सकते हैं, पर अंततः विजय मिलेगी। आपके विरुद्ध षड्यंत्र असफल होंगे।
♑ मकर (Capricorn)
व्यावसायिक क्षेत्र में मनोनुकूल लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के संकेत हैं और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूरे होंगे। सायंकाल धार्मिक यात्रा का योग बनकर टल सकता है। वाहन में अचानक खराबी के कारण खर्च बढ़ सकता है।
♒ कुंभ (Aquarius)
राशि स्वामी शनि की स्थिति के कारण पत्नी को अचानक स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है, जिससे भागदौड़ व खर्च बढ़ेगा। संपत्ति के लेन-देन में सभी वैधानिक पहलुओं की गहन जांच करें। शाम को पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार होगा, पर पूर्ण रूप से ठीक होने में समय लगेगा।
♓ मीन (Pisces)
वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। आज छोटी-बड़ी यात्रा संभव है। व्यवसाय में प्रगति देख मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। शाम को घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। मन शांत होगा। माता-पिता का आशीर्वाद लाभकारी रहेगा।



