कन्या राशि की टेंशन होगी दूर, कुंभ और वृष राशि वालों को मिलेगा मेहनत का फल
आज शाम 4 बजे से सवा पांच बजे तक राहुकाल, न करें कोई शुभ काम

आज 24 नवंबर 2025 (सोमवार) का पंचांग और राशिफल
आज चतुर्थी – 09:22 सायं तक, पंचमी है, आज सोमवार है। अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो राहुकाल का समय जरूर नोट कर लें, इस समय कोई शुभ कार्य न करें। आज राहुकाल 08:09 प्रात: से 09:28 प्रात: तक रहेगा। नक्षत्रों की बात करें तो आज उत्तराषाढा का योग है। चन्द्रमा आज मकर में संचार करेंगे। आज सूर्योदय 06:50 प्रात: और सूर्यास्त 05:24 सायं बजे होगा।
विक्रम संवत: 2082, कालयुक्त
शक संवत: 1947, विश्वावसु
मास: मार्गशीर्ष (पूर्णिमांत/अमांत दोनों)
तिथि, नक्षत्र, योग, करण
तिथि: शुक्ल पक्ष चतुर्थी — रात 21:24:09 तक
नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा — रात 21:54:21 तक
योग: शूल — दोपहर 12:36:36 तक
करण : वणिज — 08:27:51 तक
विष्टि — 21:24:09 तक
सूर्योदय: 06:50:28
सूर्यास्त: 17:24:40
चंद्र राशि: धनु — अगले दिन 28:27:39 तक
चंद्रोदय: 10:18:59
चंद्रास्त: 20:33:00
⏳ दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त
राहुकाल: 04:05 PM – 05:25 PM
यमगण्ड: 12:07 PM – 01:27 PM
अभिजित मुहूर्त: 11:46 AM – 12:29 PM
विजय मुहूर्त: 01:53 PM – 02:36 PM
आज का राशिफल
वृष राशि के जातकों को शाम तक अच्छी खबरें सुनने को मिलेगी। पुराने समय से चली आ रही कन्या राशि वालों की कोई बड़ी टेंशन खत्म हो जाएगी। वहीं, कुंभ राशि वालों को साथियों के साथ मिलकर काम करने से अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा।
♈ मेष (Aries)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। मेहनत करने वालों को सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार अच्छा रहेगा और नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। कार्यभार अधिक रहने से थकान हो सकती है। ऑफिस में प्रतिकूल स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए उच्च अधिकारियों से बात करते समय संयम रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिजनों-मित्रों के साथ यात्रा पर जाने के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
♉ वृषभ (Taurus)
आज दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ और नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कठिन परिश्रम के बावजूद अपने लिए समय निकाल पाएंगे और परिवार के साथ समय बिताएंगे। बच्चों के करियर को लेकर बुजुर्गों से सलाह करेंगे। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। किसी बड़े समारोह में जाने का अवसर मिल सकता है। दांपत्य जीवन में हल्की नोकझोंक संभव है, इसलिए अपनी बात जीवनसाथी से संभलकर करें।
♊ मिथुन (Gemini)
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य विस्तार के लिए नई योजना शुरू कर सकते हैं। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। रिश्तेदारों के कारण हल्का तनाव हो सकता है, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें। अस्थिर स्वभाव के कारण प्रियजन से मतभेद संभव हैं। व्यापारी ऐसी योजना के भागीदार बनेंगे जो करियर की दिशा बदल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
♋ कर्क (Cancer)
आज दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में बड़ी सफलता मिल सकती है। मन में उत्साह रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। मेहनत से किए गए प्रयास सफल होंगे। प्रॉपर्टी और शेयर बाज़ार में निवेश लाभ देगा। कार्यभार अधिक होने से थकान महसूस हो सकती है। क्रोध बढ़ने से परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और यात्रा से बचें।
♌ सिंह (Leo)
आज दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साहित्य और लेखन में रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों का साथ मिलेगा। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। नए विचारों से प्रगति होगी। अपने पार्टनर के लिए सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
♍ कन्या (Virgo)
आज दिन शुभ रहेगा। कारोबार में मुनाफा होगा। आर्थिक मामलों में ध्यान देंगे और सभी कार्य सफल होंगे। हालांकि कार्यभार ज्यादा रहेगा, लेकिन सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। शारीरिक व मानसिक थकान हो सकती है। परिवार और करियर में संतुलन बनाकर चलना होगा। नए बिजनेस की शुरुआत लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं।
♎ तुला (Libra)
आज दिन अच्छा रहेगा। व्यक्तिगत कार्यों में सफलता मिलेगी और कारोबार विस्तार की योजना बना सकते हैं। बेरोजगारों को नौकरी के अवसर मिलेंगे। सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे। निवेश से मुनाफा मिल सकता है। कार्य और धनलाभ के योग से दिन खुशनुमा रहेगा। परिवार का माहौल सुखद रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। परिजनों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
आज दिन सामान्य रहेगा। कारोबार विस्तार की नई योजनाएँ बनेंगी और सफल भी होंगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। ऑफिस व बिजनेस का अधिकतर काम निपट जाएगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। यात्रा भी हो सकती है। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♐ धनु (Sagittarius)
आज दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार में लाभ और नौकरी में तरक्की के योग हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ता रहेगा जिससे तनाव हो सकता है। ऑफिस के कार्यों में चुनौतियाँ रहेंगी, इसलिए धैर्य रखें। क्रोध और वाणी पर संयम रखकर विवादों से बचें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन खान-पान पर ध्यान दें।
♑ मकर (Capricorn)
आज दिन अच्छा रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। कार्य विस्तार की योजना बनाएंगे। टीम वर्क से सफलता मिलेगी। कार्यभार अधिक हो सकता है। परिवार में खुशियाँ रहेंगी। विद्यार्थियों और बेरोजगारों को नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। वाहन या आभूषण खरीद सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें।
♒ कुम्भ (Aquarius)
आज दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में मंदी हो सकती है, लेकिन भविष्य के लिए लाभदायक योजना बनाएंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में भाग लेकर सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में चुनौतियाँ रहेंगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। परिजनों के साथ यात्रा संभव है।
♓ मीन (Pisces)
आज दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा रहेगा, लेकिन कार्यभार ज्यादा होने से मन अशांत हो सकता है। मेहनत के आधार पर पदोन्नति की संभावना है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना विवाद हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है। फिजूलखर्ची से बचें। काम की अधिकता से थकान हो सकती है। यात्रा से बचें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।




