
जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे
तिथि: कृष्ण पक्ष द्वादशी (11:17 PM तक)
वार: बुधवार
पूर्णिमांत मास: अश्विन
अमांत मास: भाद्रपद
विक्रम संवत: 2083 (सिद्धार्थ)
शक संवत: 1948 (प्रभाउ)
ऋतु: शरद
अयन: दक्षिणायन
सूर्योदय: 05:53 बजे
सूर्यास्त: 17:40 बजे
चंद्रोदय: 02:28 बजे
चंद्रास्त: 15:36 बजे
नक्षत्र: मघा (9:42 PM तक)
योग: शुभ (2:53 AM तक)
करण: कौलव (11:55 AM तक)
शुभ मुहूर्त: 11:24 AM से 12:10 PM
राहुकाल: 11:47 AM से 1:15 PM
गुलिक काल: 10:18 AM से 11:47 AM
यमघण्टकाल: 7:22 AM से 8:50 AM
दिशाशूल: उत्तर
सूर्य राशि: कन्या
चंद्र राशि: सिंह
चंद्र निवास: पूर्व
आज का राशिफल
♈ मेष Aries
चंद्रमा राशि बदलकर आज 07 अक्टूबर, 2026 बुधवार को सिंह राशि में होगा। आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पांचवें भाव में होगी। आज आपको उग्र स्वभाव पर संयम रखने की जरूरत है। शारीरिक और मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा। अधिक परिश्रम के बावजूद अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। संतान के विषय में आपको चिंता हो सकती है। काम की भागदौड़ के चलते परिजनों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। नकारात्मक विचार, बोली या किसी घटना से दूर रहें। पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। बाहर जाने का कार्यक्रम आज टाल दें। सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
♉ वृषभ Taurus
आपके लिए चंद्रमा की स्थिति चौथे भाव में होगी। आज आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ काम कर सकेंगे। इस काम का फल भी आपको अपेक्षानुसार मिलेगा। पिता या माता से लाभदायी समाचार प्राप्त होंगे। अभ्यास में विद्यार्थियों की रुचि रहेगी। सरकारी क्षेत्र में लाभ होगा। आर्थिक व्यवहार करने में सफलता मिलेगी। संतान के पीछे खर्च होगा। जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना विवाद दूर हो सकेगा। प्रेम जीवन में संतुष्टि मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है।
♊ मिथुन Gemini
आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में होगी। दिन का आरंभ ताजगी से होगा। आपकी किस्मत आपका साथ देगी। हालांकि सतत बदलते विचार से निर्णय लेने में असहज महसूस कर सकते हैं। नए काम शुरू कर सकेंगे। मित्रों, सगे-सम्बंधियों और पड़ोसियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। आज कार्यस्थल पर आपको साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। किसी शॉपिंग के लिए बाहर जा सकते हैं।
♋ कर्क Cancer
आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दूसरे भाव में होगी। आज आपको कोई अज्ञात भय परेशान करेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद या मनमुटाव हो सकता है। आपका अभिमान किसी के दिल को चोट पहुंचा सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित नहीं कर सकेंगे। अत्यधिक खर्च हो सकता है। आपके मन में असंतोष की भावना रहेगी। आपको कोई गलत या नियम विरुद्ध काम में नहीं पड़ना चाहिए। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है।
♌ सिंह Leo
आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में होगी। आत्मविश्वास और निर्णयशक्ति में वृद्धि होने के कारण आप सही दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। समाज में आपकी ख्याति बढ़ेगी। बुजुर्गों से आपको सहयोग मिलेगा और उनका विशेष आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। गुस्से के चलते काम न बिगड़े, इसका ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होगा, हालांकि आपको बाहर खाने-पीने से बचना चाहिए।
♍ कन्या Virgo
आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी। आप शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई तकलीफ हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकता है। गुस्से और ईगो के कारण आपका मनमुटाव हो सकता है। अचानक बड़े खर्च होने की संभावना है। नौकरी करने वाले लोगों को अपने अधीनस्थ लोगों से काम करवाना मुश्किल रहेगा। आज कोर्ट-कचहरी के सभी कामों से दूर ही रहें। किसी भी तरह की यात्रा में आपको विशेष सावधानी रखना होगी।
♎ तुला Libra
आपके लिए चंद्रमा की स्थिति ग्यारहवें भाव में होगी। आपके वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी और आय में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल रहेगी। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। परिजनों और मित्रों के साथ खुशी के पल गुजार सकेंगे। प्रवास आनंददायक रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। आज आर्थिक लाभ होने के योग दिख रहे हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। भाग्य आपके साथ है। जीवनसाथी के साथ आपका दिन खुशी से गुजरेगा।
♏ वृश्चिक Scorpio
आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दसवें भाव में होगी। आपके सभी काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन में संतोष और खुशी का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बड़े अधिकारी और बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। किसी के मार्गदर्शन में कठिन काम भी आसानी से पूरा कर सकेंगे। संतान की प्रगति से आपको संतोष और आनंद मिलेगा। किसी को दिया उधार भी आपको वापस मिल सकता है।
♐ धनु Sagittarius
आपके लिए चंद्रमा की स्थिति नवें भाव में होगी। आज आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। काम करने में उत्साह का अभाव रहेगा। मन में किसी बात की चिंता रहेगी। संतान की समस्या इसका कारण हो सकती है। व्यवसाय और नौकरी में तकलीफ आ सकती है। किसी से नया रिश्ता शुरू करने से पहले विचार करने की आवश्यकता है। किसी भी कार्य में सफलता मिलने में विलंब आ सकता है। विरोधी या उच्च अधिकारियों के साथ विवाद में न पड़ें। आज जोखिम लेने से बचें।
♑ मकर Capricorn
आपके लिए चंद्रमा की स्थिति आठवें भाव में होगी। आज आपको नकारात्मकता से दूर रहने की सलाह दी जाती है। अचानक कोई अनावश्यक खर्च आ सकता है या बीमारी के उपचार पर धन खर्च हो सकता है। व्यापार में भागीदारों के साथ मतभेद हो सकता है। अपने उग्र स्वभाव को आपको काबू में रखना पड़ेगा। किसी सामाजिक प्रसंग में उपस्थित रह सकते हैं। ऑफिस में आपकी प्रशासनिक कुशलता से सभी काम आसानी से पूरे कर सकेंगे।
♒ कुंभ Aquarius
आपके लिए चंद्रमा की स्थिति सातवें भाव में होगी। आज का दिन आप घूमने-फिरने और मनोरंजन में व्यतीत करेंगे। परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ कहीं स्वादिष्ट भोजन करने का अवसर मिलेगा। आपको अच्छे वस्त्र, आभूषण और वाहन की प्राप्ति हो सकती है। व्यवसाय में पार्टनरशिप में अच्छा मेल-जोल रहेगा। लोगों से आपको सम्मान प्राप्त होगा। आपके कार्यों में आपको दृढ़ आत्मविश्वास से सफलता मिल सकेगी। भाग्य आपके साथ रहेगा।
♓ मीन Pisces
आपके लिए चंद्रमा की स्थिति छठे भाव में होगी। आपके दैनिक कार्य निर्विघ्न रूप से पूरे हो जाएंगे। आपके घर का माहौल सुख और शांति वाला रहेगा। आपको अपने क्रोधी स्वभाव पर अंकुश रखना पड़ेगा। आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। सहकर्मियों की मदद से आपका कार्य सरल बन जाएगा। ननिहाल से भी लाभ होने की उम्मीद है। आपको आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।




