धर्म/संस्कृति

वृद्धावस्था से युवावस्था में प्रवेश कर गया राहु

राहु ने बदली चाल, तीन राशियों की पलटेगी किस्मत

महाबली ग्रह राहु ने 10 सितंबर से चाल बदल ली है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु इस समय युवावस्था में प्रवेश कर महाबली कहलाता है। वैसे तो राहु पापी ग्रह है लेकिन जो इसके अनुसार चलता है उसको यह सफलता भी दिलाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर आपका राहु बली है तो आप अति धार्मिक होंगे जब कि वह राक्षसी ग्रह है। कुंडली में राहु अगर अच्छी स्थिति में बैठे हैं तो इसका प्रभाव सूर्य और बृहस्पति की किरणों पर पड़ता है जिससे राहु जीवन में लाभ की स्थिति बनाते हैं। इस समय राहु के बदले हुए गोचर का सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा, लेकिन खासकर तीन राशियों की किस्मत बदलने वाली है। राहु के इस गोचर से जहां अचानक नौकरी और धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, वहीं कुछ लोगों को मानसिक तनाव और बाधाओं का सामना भी करना पड़ सकता है।

इन राशियों की चमकेगी किस्मत

मकर राशि (Capricorn)

राहु के युवावस्था में प्रवेश से मकर राशि वालों को करियर और धन से जुड़े मामलों में बड़ा लाभ मिलेगा। लंबे समय से रुके प्रमोशन या ट्रांसफर की संभावना है। व्यापारियों के लिए यह समय नए कॉन्ट्रैक्ट और अचानक लाभ लेकर आएगा। घर-परिवार में भी खुशियाँ बढ़ेंगी। हालाँकि स्वास्थ्य को लेकर सावधानी ज़रूरी है, खासकर हड्डियों और जोड़ों की समस्या से बचें।

भाग्यशाली रंग: भूरा/ग्रे

भाग्यशाली अंक: 8

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए राहु की बदली चाल जीवन में नए अवसर लेकर आई है। विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा और व्यापार विस्तार में शुभ परिणाम मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। रिश्तों में भी मधुरता आएगी। हालाँकि जल्दबाजी में लिए गए निर्णय परेशानी दे सकते हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखें।

भाग्यशाली रंग: केसरिया/सुनहरा

भाग्यशाली अंक : 3

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए राहु का यह गोचर बहुत ही शुभ है। अचानक धन लाभ, नई नौकरी या इनकम का नया स्रोत बनने के प्रबल योग हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और करियर में उन्नति की संभावना है। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे। ध्यान रखें कि अनावश्यक खर्च और मानसिक तनाव से बचें, तभी राहु का पूर्ण लाभ मिलेगा।

भाग्यशाली रंग: नीला

भाग्यशाली अंक : 8

यदि आपकी कुंडली में हैं राहु के अशुभ प्रभाव

ज्‍योतिष में राहु को एक क्रूर और मायावी ग्रह माना गया है। अगर आपकी कुंडली में इसकी अशुभ दशा है तो आपका जीवन तनाव में बीतेगा। अचानक से आपके सामने ऐसी समस्‍याएं आ जाएंगी जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। अच्‍छा खासी नौकरी चलते हुए अचानक से बड़ी समस्‍याओं से घिर जाएगी। जमे जमाए कारोबार में अचानक से भारी नुकसान होने लगता है । व्यक्ति को मानसिक तनाव, भ्रम, पारिवारिक कलह और आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। राहु दोष वाले जातक अक्सर अचानक समस्याओं और विवादों में फँस जाते हैं। ऐसे समय में राहु की शांति के उपाय करना बहुत ज़रूरी माना गया है।

राहु की महादशा और उसके प्रभाव में यह देखा गया है कि राहु की अपनी कोई राशि नहीं होती और वह जिस ग्रह के साथ बैठता है, वहाँ तीन कार्य करता है। पहला, वह उस ग्रह की सारी शक्ति समाप्त कर देता है। दूसरा, यदि कोई व्यक्ति अपने गुरु या अपने धर्म का अपमान करता है, तो राहु ग्रह अवश्य बुरा फल देता है। साथ ही उस जातक से अत्यधिक श्रम करवाता है।

राहु के बुरे प्रभाव देने वाले कारण:

  • यदि कोई व्यक्ति शराब का सेवन नियमित करता है, या फिर पराई स्त्री के साथ सम्बन्ध बनाने की इच्छा रखता है, तो उसका राहु ग्रह अवश्य बुरा फल देता है।
  • यदि कोई व्यक्ति ब्याज वाले पैसों का प्रयोग घर में करता है तो, उस व्यक्ति का राहु ग्रह अवश्य बुरा फल देता है।
  • यदि कोई व्यक्ति चतुराई से किसी को धोखा देता है, और झूठ बोलने की आदत को नहीं छोड़ता तो उस व्यक्ति का राहु ग्रह बुरा फल देता है।
  • यदि कोई व्यक्ति हमेशा तामसिक भोजन करता है तो, उस व्यक्ति का राहु ग्रह बुरा फल देता है।
  • यदि कोई व्यक्ति खाना हमेशा घर से बाहर खाता है, या बाहर का खाना हमेशा खाता है तो, उस व्यक्ति का राहु ग्रह बुरा फल देने लगता है।

राहु के अशुभ  प्रभाव से बचने के 10 आसान उपाय

  • शिव पूजा करें – राहु को भगवान शिव का प्रिय और उपासक ग्रह माना गया है। राहु से जुड़ी सभी नकारात्मकताओं को दूर करने हेतु प्रतिदिन शिव की पूजा करें। सोमवार को शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र चढ़ाएँ। “ॐ नमः शिवाय” का जप करें।
  • काले तिल चढ़ाएँ – शनिवार को शिवलिंग पर काले तिल और जल अर्पित करें।
  •  राहु मंत्र जाप करें – रोज़ाना 108 बार “ॐ रां राहवे नमः” का जप करें। इसका जप रुद्राक्ष की माला से करें और शाम को सूर्यास्त के बाद करें।
  • शनिवार का व्रत रखें – लगातार 18 शनिवार फलाहार व्रत करें और राहु मंत्र का जाप करें।
  • सात्विक भोजन करें – शराब, मांस और नशे से परहेज़ करें।
  •  काले वस्त्र धारण करें – शनिवार को काले/नीले वस्त्र पहनें और जरूरतमंद को दान करें।
  • जौ का दान करें – शनिवार को जौ गरीब या ब्राह्मण को दान करें।
  • बरगद पूजा करें – शनिवार को बरगद की सात परिक्रमा करें और तेल का दीपक जलाएँ।
  • काले कुत्ते को रोटी खिलाएँ – शनिवार को तेल लगी रोटी खिलाने से राहु और शनि दोनों के दोष कम होते हैं।
  • ससुराल पक्ष से रखें अच्छे संबंध – यदि विवाहित हैं तो ससुराल पक्ष के लोगों के साथ अच्छे संबंध रखना भी राहु को प्रसन्न करता है.

इस तरह राहु महाबली का गोचर तीन राशियों के लिए सौभाग्यशाली बन चुका है। बाकी राशियों पर भी इसके नकारात्मक प्रभाव को इन उपायों से कम किया जा सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button