सिंह, कन्या और मकर राशि को मिलेगा मेहनत का फल, कर्क राशि वालों की आज कड़ी परीक्षा संभलकर लें फैसले
जानिए 30 जनवरी को किसकी चमकेगी किस्मत , क्या कहते हैं सितारे

शुक्रवार 30 जनवरी का पंचांग और राशिफल
आज 30 जनवरी को माघ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। ऐसे में आज शुभ समय में जया एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। इसके अलावा आज तिल द्वादशी है। त्रयोदशी तिथि होने के कारण आज शुक्र प्रदोष व्रत भी रखा जा रहा है, जो भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। शिव भक्तों में इस व्रत का काफी महत्व है। आज शाम 4 बजकर 59 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 28 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा।
30 जनवरी 2026 का शुभ मुहूर्त
- माघ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि- 30 जनवरी को दोपहर पहले 11 बजकर 10 मिनट तक
- आर्द्रा नक्षत्र – 30 जनवरी को देर रात 3 बजकर 28 मिनट तक
- वैधृति योग – 30 जनवरी को शाम 4 बजकर 59 मिनट तक
30 जनवरी 2026 व्रत-त्योहार– जया एकादशी व्रत पारण, शुक्र प्रदोष व्रत, तिल द्वादशी
दिशा शूल – आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
राहु काल – (मध्यमान से) दिन 10.30 से 12.00 तक रहेगा
करण – बालव करण दिन 11.10 तक रहेगा तदुपरान्त कौलव करण रहेगा।
विशिष्ट योग – सर्वार्थसिद्धि योग रात्रि 3-27 से सूर्योंदय तक, रवियोग रात्रि 3- 27 से प्रारम्भ।
चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि मिथुन राशि में होगा
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मिथुन होगी ।
आज रात्रि 3.27 तक जन्म लेने वाले बच्चों का आर्द्रा नक्षत्र होगा तदुपरान्त पुनर्वसु नक्षत्र होगा। आज जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा। आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर कु, घ, ङ, छ, के पर रखे जा सकते हैं।
आज का राशिफल
30 जनवरी 2026 का राशिफल बताता है कि कई राशियों को धन लाभ और करियर में तरक्की के संकेत मिलेंगे। मेष, सिंह और कन्या राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता और नए अवसर मिल सकते हैं। वृषभ और तुला राशि के लिए दिन सुखद और लाभकारी रहेगा, लेकिन सेहत को लेकर सावधानी जरूरी होगी।
मेष (Aries):
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं और आपके खाते में अच्छी रकम जमा हो सकती है। दिन का समय अनुकूल रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको कुछ बड़े और अहम फैसले लेने पड़ सकते हैं। जो लोग नौकरी में बदलाव का मन बना रहे हैं, उन्हें बेहतर अवसर मिल सकते हैं। मित्र या परिजनों की मदद से कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और प्रेम जीवन में रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा।
वृषभ (Taurus):
वृषभ राशि वालों के लिए दिन सुखद और लाभकारी रहेगा। कुछ नया और अलग करने का अवसर आपको मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। साहसिक फैसलों से लाभ मिलने के संकेत हैं, लेकिन अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर समझ बनी रहेगी। लव लाइफ में प्रेम और सामंजस्य रहेगा। संतान की ओर से शाम तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है और सेहत भी अच्छी रहेगी।
मिथुन (Gemini):
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चों से भरा रह सकता है। बेवजह के खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव महसूस होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बनाए रखना जरूरी रहेगा। पब्लिक प्लेस पर किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। बातचीत करते समय सही शब्दों का चयन करें। किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना आपको धैर्य और साहस के साथ करना होगा। खानपान पर नियंत्रण रखें। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा और धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी।
कर्क (Cancer):
कर्क राशि वालों को आज कुछ परेशानियों के साथ अच्छे मौके भी मिलेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा और मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है। रुके हुए या अधूरे काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझदारी बनाए रखें। कानूनी मामलों में लापरवाही से बचें। जमीन या मकान से जुड़ी कोई अच्छी डील मिल सकती है। समय के साथ चलने से सफलता मिलेगी।
सिंह (Leo):
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही बेहतरीन और लाभदायक रहेगा। नौकरी में मान-सम्मान बढ़ेगा और नए अवसर मिल सकते हैं। कहीं फंसा हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। सुख-साधनों में वृद्धि होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। अधूरे काम पूरे होंगे और अप्रत्याशित स्रोतों से लाभ मिलेगा। घर में मेहमानों का आना-जाना रहेगा। खानपान और सेहत का विशेष ध्यान रखें।
कन्या (Virgo):
कन्या राशि वालों के लिए दिन लाभ से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बेहतर अवसर मिलेंगे और नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा और कमाई बढ़ेगी। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। लव लाइफ में संतुलन बनाए रखें। शाम को परिवार और बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
तुला (Libra):
तुला राशि वालों के लिए दिन सुखद और लाभकारी रहेगा। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे और कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। दोस्तों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। नया काम शुरू करने में मदद मिलेगी। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। सेहत के मामलों में अतिरिक्त सावधानी जरूरी होगी।
वृश्चिक (Scorpio):
वृश्चिक राशि वालों को आज ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। शुरुआत में कामों में रुकावट और असफलता से निराशा होगी, लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में अच्छा लाभ मिलेगा। राजनीतिक या सामाजिक संपर्कों से फायदा हो सकता है। नौकरी में बदलाव की कोशिश सफल हो सकती है। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा।
धनु (Sagittarius):
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा। अधूरे काम पूरे होंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ उलझनें और मानसिक तनाव रह सकता है। परिवार से प्यार और सहयोग मिलेगा। दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करके अपनी क्षमताओं पर ही विश्वास रखें। ध्यान रखें कि आपका कोई नजदीकी संबंधी आपके खिलाफ गलतफहमियां उत्पन्न कर सकता है। इस समय पैसे से जुड़े किसी भी प्रकार के लेनदेन से बचें। प्रेम संबंधों में साथी के साथ मतभेद हो सकता है, इसलिए बातचीत से समाधान निकालें। बड़ों का आशीर्वाद और समर्थन मिलेगा।
मकर (Capricorn):
मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आय के एक से अधिक स्रोतों से कमाई के अवसर मिल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी और भाग्य का साथ मिलेगा। जिम्मेदारियों से भागने के बजाय उन्हें पूरी ईमानदारी से निभाएं।
कुंभ (Aquarius):
कुंभ राशि वालों को आज राजनीति या दूसरों के मामलों में बोलने से बचना चाहिए। किसी भी परिस्थिति में अपने ऊपर तनाव न हावी होने दें तथा अपना मनोबल बनाए रखें। इस बात का भी ध्यान रखें, कि आपका गुस्सा या कटु वाणी दूसरों को चोट पहुंचा सकती है। वैवाहिक जीवन में पारिवारिक समस्याओं से राहत मिल सकती है। नौकरी में मनपसंद काम और सफलता मिलने के योग हैं। कोई इच्छा पूरी हो सकती है। लव लाइफ में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। व्यापारियों को अच्छे मौके मिलेंगे।
मीन (Pisces):
मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा और लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रॉपर्टी या रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। बुद्धि और कौशल के बल पर बड़ी डील हासिल हो सकती है। करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के योग हैं। व्यापार में अच्छी कमाई होगी। समाज में मान-सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा।




