Breaking News
Trending

देखिए किसको बनाया गया है शहर कोतवाल

देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

देहरादून पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल, दो निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दो निरीक्षकों के दायित्वों में बदलाव किया है। इस निर्णय के तहत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) में तैनात निरीक्षक हरिओमराज चौहान को अब शहर कोतवाली की कमान सौंपी गई है।

वहीं, अब तक शहर कोतवाली की जिम्मेदारी निभा रहे निरीक्षक प्रदीप पंत को एएचटीयू शाखा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह बदलाव कार्यक्षमता बढ़ाने और विभिन्न शाखाओं में बेहतर समन्वय स्थापित करने के दृष्टिकोण से किया गया है।

बताया जा रहा है कि नई तैनाती के बाद दोनों अधिकारी अपने-अपने नए दायित्वों का कार्यभार शीघ्र संभाल लेंगे और शहर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में काम करेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button