Breaking Newsउत्तराखंडशिक्षा
Trending

माया देवी विश्वविद्यालय को मिला अपना कुलगीत, दीपोत्सव पर हुआ भव्य लोकार्पण

डॉ. अनिल कुमार दीक्षित की रचना को रोहन दीक्षित ने सुरों से सजाया, विश्वविद्यालय के विजन

मिशन और मूल्यों को मिली संगीतमय अभिव्यक्ति

देहरादून। माया देवी विश्वविद्यालय के लिए दीपोत्सव का अवसर एक ऐतिहासिक उपलब्धि का साक्षी बना। विश्वविद्यालय के नवनिर्मित कुलगीत का भव्य लोकार्पण विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट मनोहर लाल जुयाल ने स्क्रीनिंग के माध्यम से किया। कुलगीत की रचना स्कूल ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज के डीन प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार दीक्षित ने की है, जबकि इसे संगीत और सुरों से रोहन दीक्षित ने सजाया है।

कुलगीत में विश्वविद्यालय के विजन, मिशन और कोर वैल्यूज को संगीतमय एवं भावपूर्ण अभिव्यक्ति दी गई है। विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित दीपोत्सव समारोह के दौरान कुलगीत का सामूहिक गायन किया गया और इसे औपचारिक रूप से विश्वविद्यालय को समर्पित किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर वरिष्ठ प्रोफेसर, संकायाध्यक्ष, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक और विभिन्न संस्थानों के शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की वाइस प्रेसिडेंट प्रो. (डॉ.) तृप्ति जुयाल सेमवाल ने कुलगीत के भाव और उसके आत्मबोध से सभागार में मौजूद शिक्षकों को परिचित कराया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक पल विश्वविद्यालय की पहचान, विचारधारा और सामूहिक संकल्प को नई अभिव्यक्ति देने के साथ ही सभी को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. (डॉ.) आशीष सेमवाल ने कुलगीत की विषयवस्तु पर प्रकाश डालते हुए विश्वविद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक की संकल्प यात्रा का वर्णन किया। इस अवसर पर माया देवी एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा जुयाल ने सभी उपस्थित लोगों को अपना आशीर्वचन प्रदान किया।

कार्यक्रम के समापन पर कुलगीत के रचयिता एवं स्कूल ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज के डीन प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार दीक्षित ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और गणमान्य लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कुलगीत का लोकार्पण विश्वविद्यालय की शैक्षणिक पहचान, संस्थागत मूल्यों और सामूहिक गौरव को एक नई सांस्कृतिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button