शुक्रवार 6 नवम्बर का पंचांग और राशिफल
वृषभ राशि जल्दबाजी में न लें कोई फैसला, सिंह राशि गुस्से पर रखें काबू

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे
वार : शुक्रवार
तिथि : कार्तिक कृष्ण द्वादशी सुबह 10:31 बजे तक, इसके बाद त्रयोदशी तिथि प्रारंभ।
पक्ष : कृष्ण पक्ष
मास : अमांत – आश्विन, पूर्णिमांत – कार्तिक
विक्रम संवत : 2083 सिद्धार्थी
शक संवत : 1948
ऋतु : शरद ऋतु
नक्षत्र : हस्त सुबह 4:43 बजे तक, इसके बाद चित्रा।
योग : विष्कंभ सुबह 4:09 बजे तक, इसके बाद प्रीति योग।
करण : तैतिल सुबह 10:31 बजे तक।
सूर्योदय : सुबह 6:35 बजे
सूर्यास्त : शाम 5:26 बजे
चंद्रोदय : सुबह 3:37 बजे
चंद्रास्त : दोपहर 3:31 बजे
अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:39 से दोपहर 12:22 बजे तक।
राहुकाल : सुबह 10:39 से दोपहर 12:01 बजे तक।
गुलिक काल : सुबह 7:57 से 9:18 बजे तक।
यमगंड : दोपहर 2:43 से शाम 4:05 बजे तक।
व्रत एवं पर्व : धनतेरस, यमदीपदान और शुक्र प्रदोष व्रत।
विशेष : धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा का विधान है। शाम को प्रदोष काल में दीपदान करना शुभ माना जाता है।
आज का राशिफल
♈ मेष राशि Aries
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने के संकेत दे रहा है। सुबह से ही कामकाज में तेजी बनी रहेगी। पिछले कुछ दिनों से अटके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को राहत मिलेगी और कार्यस्थल पर आपकी बातों को महत्व दिया जा सकता है। अधिकारियों के साथ बातचीत सकारात्मक रहने की उम्मीद है। आर्थिक मामलों में भी स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। परिवार में सामान्य माहौल रहेगा और किसी जरूरी काम में अपनों का सहयोग मिलेगा। अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें।
♉ वृषभ राशि Taurus
आज आपको धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला बाद में परेशानी का कारण बन सकता है। कार्यस्थल पर काम का दबाव अधिक रह सकता है, हालांकि दिन समाप्त होने तक परिस्थितियां संभलने लगेंगी। परिवार के किसी सदस्य के साथ महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ने के संकेत हैं, इसलिए धन का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। किसी भी बड़े निवेश या खरीदारी से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार करना बेहतर रहेगा।
♊ मिथुन राशि Gemini
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रह सकता है। आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें, कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है । कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलने की संभावना है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो उसमें आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। कारोबार करने वालों को छोटी लेकिन अच्छी सफलता मिल सकती है। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा और किसी पुराने मित्र या परिचित से बातचीत होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अपनी योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाएं।
♋ कर्क राशि Cancer
आज घर-परिवार की जिम्मेदारियां अधिक रह सकती हैं। मन थोड़ा भावुक हो सकता है और छोटी-छोटी बातें भी आपको प्रभावित कर सकती हैं। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ने की संभावना है, लेकिन आपकी मेहनत और लगन का अच्छा परिणाम मिल सकता है। आर्थिक मामलों में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें। परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में संयम बनाए रखें। दिन के दूसरे हिस्से में परिस्थितियां पहले से बेहतर महसूस हो सकती हैं और मन को राहत मिलेगी।
♌ सिंह राशि Leo
आज का दिन मेहनत और जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है। कामकाज अधिक रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। धैर्य बनाए रखें। गुस्से में आकर किसी से ऐसी बात न कहें, जिससे रिश्ते खराब हों। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक रह सकता है और पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी पुराने काम को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। व्यस्तता के बीच अपने स्वास्थ्य और आराम का भी ध्यान रखें।
♍ कन्या राशि Virgo
आज का दिन मेहनत और जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है। कामकाज अधिक रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक रह सकता है और पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी पुराने काम को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। व्यस्तता के बीच अपने स्वास्थ्य और आराम का भी ध्यान रखें।
♎ तुला राशि Libra
आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में संतुलन बना रहेगा और किसी नई जिम्मेदारी की पेशकश हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में स्थिति सामान्य रह सकती है, लेकिन खर्च थोड़ा बढ़ने की संभावना है। इसलिए खरीदारी और अन्य जरूरी खर्चों के लिए बजट बनाकर चलें। पारिवारिक मामलों में बातचीत से समस्याओं का समाधान निकल सकता है।
♏ वृश्चिक राशि Scorpio
आज का दिन व्यस्तता भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन आप अपनी समझदारी से परिस्थितियों को संभाल सकते हैं। कारोबार करने वालों को लाभ मिलने के संकेत हैं। किसी नए व्यावसायिक संपर्क से भविष्य में फायदा हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। दिनभर की भागदौड़ के बाद शाम को थकान महसूस हो सकती है। इसलिए जरूरी कामों के साथ आराम के लिए भी समय निकालें।
♐ धनु राशि Sagittarius
आज भाग्य आपका साथ दे सकता है। लंबे समय से जिस काम के पूरा होने का इंतजार कर रहे थे, उसमें प्रगति होने की संभावना है। नौकरी और कारोबार से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। किसी यात्रा की योजना बन सकती है, जो आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। आर्थिक मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। पुराने संपर्कों से भी लाभ मिलने की संभावना है।
♑ मकर राशि Capricorn
आज का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत का सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छी तरह निभाने में सफल रहेंगे। कारोबार करने वालों को लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में सामान्य और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। किसी पुराने अटके हुए काम के पूरा होने से राहत मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
♒ कुंभ राशि Aquarius
आज आपके सामने नए अवसर आ सकते हैं। नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी को लेकर बातचीत होने की संभावना है। कारोबार में लाभ के संकेत हैं और कोई नई योजना आगे बढ़ सकती है। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात या बातचीत हो सकती है। हालांकि, आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा। अनावश्यक खर्चों से बचें और किसी भी नए काम में आगे बढ़ने से पहले उसकी पूरी जानकारी प्राप्त करें।
♓ मीन राशि Pisces
आज का दिन आपके लिए राहत भरा रह सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। नौकरी और कारोबार में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में बनने लगेंगी और पुराने प्रयासों का परिणाम मिल सकता है। परिवार में शांति और सामंजस्य बना रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर चल रही चिंता कम हो सकती है। आर्थिक मामलों में भी स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है। सकारात्मक सोच के साथ अपने काम आगे बढ़ाएं।




