Breaking News
Trending
मंगलवार को भी बंद रहेंगे स्कूल
भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए आज भी बंद रहेंगे स्कूल

देहरादून, 2 सितंबर: भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए उत्तराखंड के 6 जिलों में आज यानी मंगलवार को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिन जिलों में छुट्टी रहेगी उनमें देहरादून, नैनीताल, चंपावत, चमोली आदि शामिल हैं। जिलाधिकारियों ने यह आदेश मौसम विभाग की चेतावनी और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किए हैं। वहीं, प्रशासन ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि बच्चे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक घर से बाहर न निकलें।




