Breaking Newsउत्तराखंड
Trending

बड़ी खबर: नंदा की चौकी का नया पुल फिर क्षतिग्रस्त, ट्रैफिक झाझरा मार्ग से डायवर्ट

16 करोड़ रुपये की लागत से तैयार पुल में भारी धंसाव, उठ रहे सवाल

पहली ही तेज बारिश में नंदा की चौकी का नया पुल क्षतिग्रस्त, यातायात डायवर्ट

सौंग नदी के तेज बहाव से पुल को नुकसान, लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर उठाए सवाल

देहरादून। सोमवार देर रात से हो रही भारी बारिश के बीच सौंग नदी में आए तेज बहाव से प्रेमनगर क्षेत्र के नंदा की चौकी स्थित नया पुल क्षतिग्रस्त हो गया। करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस पुल में भारी धंसाव हो गया है। हैरानी की बात यह है कि पुल को यातायात के लिए शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए थे और पहली बड़ी बारिश में ही इसमें गंभीर क्षति सामने आ गई। एहतियातन पुल पर यातायात रोकते हुए वाहनों को झाझरा मार्ग से डायवर्ट किया गया है। पुल क्षतिग्रस्त होने से देहरादून-विकासनगर मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ है और लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button