
देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार को जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। इसी तरह बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में भी मंगलवार को स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।




