गुरुवार 29 अक्टूबर का पंचांग और राशिफल
करवाचौथ है आज

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे
दिनांक: 29 अक्टूबर 2026
दिन: गुरुवार
विक्रम संवत: 2083, सिद्धार्थी
शक संवत: 1948, पराभव
मास (पूर्णिमांत): कार्तिक
मास (अमान्त): आश्विन
ऋतु: शरद
अयन: दक्षिणायन
पक्ष: कृष्ण पक्ष
तिथि: कृष्ण चतुर्थी रात्रि 10:10 बजे तक, इसके बाद पंचमी
नक्षत्र: रोहिणी पूर्वाह्न 11:11 बजे तक, इसके बाद मृगशिरा
योग: परिघ योग रात्रि 12:06 बजे तक
करण: बव पूर्वाह्न 11:37 बजे तक, इसके बाद बालव रात्रि 10:10 बजे तक
सूर्योदय: सुबह 6:29 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:33 बजे
चंद्रोदय: रात लगभग 8:03 बजे
चंद्र राशि: वृषभ, रात्रि लगभग 10:06 बजे तक; इसके बाद मिथुन
सूर्य राशि: तुला
शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:46 से 5:38 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:39 से दोपहर 12:23 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम लगभग 5:09 से 5:57 बजे तक
अशुभ समय
राहुकाल: दोपहर 1:24 से 2:47 बजे तक
गुलिक काल: सुबह 9:15 से 10:38 बजे तक
यमगंड: सुबह 6:29 से 7:52 बजे तक
दिशाशूल: दक्षिण दिशा
व्रत एवं पर्व: करवा चौथ और संकष्टी चतुर्थी।
दैनिक राशिफल
♈ मेष Aries
कारोबार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन से वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में शांति और सुखद वातावरण बना रहेगा। सकारात्मक सोच आपको महत्वपूर्ण काम पूरे करने में मदद करेगी।
♉ वृषभ Taurus
परिवार में खुशी और आपसी तालमेल बना रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी और जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। कारोबार में नए अवसर मिलने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी अच्छी खबर मिल सकती है। अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने में सफल रहेंगे।
♊ मिथुन Gemini
दोस्तों से उपयोगी सलाह मिल सकती है, जो किसी उलझन को सुलझाने में मदद करेगी। काम में मन लगाने के लिए आलस्य से बचना होगा। अनजान लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। जरूरतमंदों की सहायता करने का अवसर मिल सकता है। फैशन डिजाइनिंग से जुड़े विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी कुशलता की सराहना होगी और कारोबार में लाभ के संकेत हैं।
♋ कर्क Cancer
दोस्तों से उपयोगी सलाह मिल सकती है, जो किसी उलझन को सुलझाने में मदद करेगी। काम में मन लगाने के लिए आलस्य से बचना होगा। अनजान लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। जरूरतमंदों की सहायता करने का अवसर मिल सकता है। फैशन डिजाइनिंग से जुड़े विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी कुशलता की सराहना होगी और कारोबार में लाभ के संकेत हैं।
♌ सिंह Leo
आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और करियर में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में लाभ होने की संभावना है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य में सुधार महसूस हो सकता है। कोई नया काम शुरू करने का विचार भी मन में आ सकता है। महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले जीवनसाथी से चर्चा करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिल सकता है।
♍ कन्या Virgo
आपका प्रसन्नचित्त व्यवहार परिवार में खुशियां बढ़ाएगा। योजनाबद्ध ढंग से काम करने पर करियर में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। कार्यस्थल की चुनौतियों का सामना करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने की योजना बन सकती है। सामाजिक कार्यों में सहयोग देने का अवसर मिलेगा। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं और अचानक आर्थिक लाभ की संभावना भी है।
♎ तुला Libra
कारोबार में आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के काम सुचारु रूप से आगे बढ़ेंगे और पुराने लंबित कार्य पूरे हो सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को कोई उपहार देकर खुश कर सकते हैं। हालांकि दोस्तों के साथ बाहर जाने की योजना अचानक रद्द हो सकती है। जरूरी सामान संभालकर रखें और खानपान में तले-भुने खाद्य पदार्थों से परहेज करें।
♏ वृश्चिक Scorpio
परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। माता-पिता के साथ मंदिर जाने का अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार या नौकरी में कोई महत्वपूर्ण प्रस्ताव आर्थिक लाभ दिला सकता है। व्यस्तता बढ़ने के बावजूद परिवार की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास सफल रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल रह सकता है।
♐ धनु Sagittarius
किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न होगा। पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक चिंता कम हो सकती है। कार्यक्षमता में सुधार से तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। पर्याप्त नींद लें और स्वास्थ्य की अनदेखी न करें। इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रह सकता है।
♑ मकर Capricorn
संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने और आगे बढ़ने के अवसर बनने की संभावना है। फ्रीलांसिंग करने वालों की आमदनी बढ़ सकती है। कारोबार के सिलसिले में यात्रा लाभकारी साबित हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। ऑनलाइन कारोबार शुरू करने की योजना पर भी विचार कर सकते हैं।
♒ कुंभ Aquarius
परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम या समारोह की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा और पढ़ाई से जुड़ी पुरानी परेशानी दूर हो सकती है। कारोबार में नए अवसर सामने आ सकते हैं। सामाजिक दायरे में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। दोस्तों या सहकर्मियों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने से सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है।
♓ मीन Pisces
जीवनसाथी के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। उनकी सलाह से आमदनी का नया स्रोत तलाशने में मदद मिल सकती है। दोस्तों के साथ छोटी-मोटी अनबन हो सकती है, लेकिन बातचीत से स्थिति सुधरने की संभावना है। शिक्षण क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है।



