आज बनेगी मंगल शुक्र की अद्भुत युति ! वृषभ, तुला और धनु राशि के होंगे वारे न्यारे
आज प्रदोष व्रत और मास शिवरात्रि व्रत

शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 का पंचांग और राशिफल
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, ऐश्वर्य, प्रेम, सौंदर्य और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। मंगल ग्रह साहस, पराक्रम, ऊर्जा, आत्मविश्वास और उग्रता का माना जाता है। जब ये दोनों ग्रह किसी एक राशि में एक साथ आते हैं, तो उसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन के कई अहम क्षेत्रों पर पड़ता है। 13 जनवरी 2026 को शुक्र देवता मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इसके बाद 16 जनवरी 2026 को मंगल ग्रह भी मकर राशि में गोचर करेंगे। खास बात यह है कि मकर राशि में मंगल उच्च के होते हैं, ऐसे में शुक्र और मंगल की यह युति और भी प्रभावशाली मानी जा रही है।16 जनवरी 2026 को मकर राशि में मंगल-शुक्र की युति बनेगी, जो कुछ राशियों के लिए भाग्यशाली मानी जा रही है।
आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। दिन की शुरुआत ध्रुव योग और मूल नक्षत्र के साथ हो रही है। आज प्रदोष व्रत और मास शिवरात्रि जैसे विशेष धार्मिक योग बन रहे हैं।
तिथि व काल
आज त्रयोदशी तिथि रात्रि 10:22 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि प्रारंभ होगी।
पंचांग विवरण
विक्रम संवत: 2082
संवत्सर नाम: सिद्धार्थ
शक संवत: 1947
हिजरी सन्: 1447
मुस्लिम मास: 26 रज्जब
अयन: उत्तरायण
ऋतु: शिशिर ऋतु
मास: माघ
पक्ष: कृष्ण पक्ष
नक्षत्र व योग
नक्षत्र: मूल नक्षत्र (सम्पूर्ण दिन-रात्रि)
योग: ध्रुव योग रात्रि 9:06 बजे तक, इसके बाद व्याघात योग
करण: गर करण दिन 9:19 बजे तक, इसके बाद वणिज करण
दिशा शूल
आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल है, इसलिए इस दिशा में यात्रा से बचना शुभ माना जाता है।
राहु काल
राहु काल दिन 10:30 बजे से 12:00 बजे तक रहेगा।
विशिष्ट योग व व्रत
भद्रा रात्रि 10:22 बजे से
प्रदोष व्रत
मास शिवरात्रि
मेरु त्रयोदशी (जैन)
श्री आदिनाथ निर्वाण दिवस
गंडमूल (सम्पूर्ण दिन-रात्रि)
चंद्रमा की स्थिति
आज चंद्रमा सम्पूर्ण दिन-रात्रि धनु राशि में रहेगा।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के लिए
राशि: धनु
नक्षत्र: मूल
पाद: ताम्र पाद
नाम के प्रथम अक्षर: ये, यो, भ, भी
आज का राशिफल
16 जनवरी 2026 विशेष महत्व रखता है क्योंकि इस दिन मासिक शिवरात्रि और शुक्र प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग बन रहा है। यह दिन भगवान शिव को समर्पित है और मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से की गई पूजा से जीवन की अनेक बाधाएं दूर होती हैं। ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए सफलता, आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख के संकेत दे रही है।
मेष (Aries):
आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन किसी पर भी अधिक भरोसा करने से बचें और किसी से ज्यादा अपेक्षा न रखें। आपके व्यक्तित्व में आज आकर्षण बढ़ेगा, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। व्यावसायिक मामलों में निर्णय लेते समय गंभीरता जरूरी रहेगी। पारिवारिक संबंधों में नई ताजगी आएगी और घर में कोई शुभ कार्य भी हो सकता है। भाग्य आज आपका पूरा साथ देता नजर आ रहा है। घर की सजावट के लिए आप कुछ नया सामान खरीद सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल से खुशी मिलेगी और रिश्ते मजबूत होंगे।
वृषभ (Taurus):
आज का दिन आपके लिए मंगलकारी रहेगा और कामकाज सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और व्यापार में विस्तार के योग बनेंगे। निर्णय लेने में देर न करें। कई बार ज्यादा सोच-विचार करने से उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। मंगल और शुक्र की युति वृषभ राशि वालों के लिए बहुत ही भाग्यशाली मानी जा रही है। इससे किस्मत का पूरा साथ मिलने के योग बन रहे हैं संकेत हैं। इस दौरान धन लाभ के योग बनेंगे और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े युवा वर्ग को किसी वजह से करियर संबंधी योजनाएं फिलहाल टालनी पड़ सकती हैं, पर निराशा और तनाव हावी न होने दें। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। आपकी कला और मेहनत से आपको लाभ मिलेगा। लव लाइफ में प्रेमी से कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। कोई पुराना कर्ज आज समाप्त हो सकता है और अटका हुआ पैसा मिलने के संकेत हैं। परिवार में सुखद और सकारात्मक माहौल बना रहेगा।
मिथुन (Gemini):
आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा और आप अपनी बुद्धि से सही समय पर लाभ प्राप्त करेंगे। लव लाइफ में चल रहा तनाव दूर होगा और रिश्तों में मधुरता आएगी। आर्थिक मामलों में आज खर्च बढ़ सकता है, इसलिए हाथ समेटकर चलना जरूरी रहेगा। छात्रों को शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग हैं। बुध का गोचर आपके लिए लाभदायक साबित हो रहा है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
कर्क (Cancer):
आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। व्यवसाय से जुड़ी योजनाओं के लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए लाभकारी रहेगी। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें। गुप्त रूप से अपने कार्यों को अंजाम दें और योजनाओं पर मनन-चिंतन बढ़ाएं। घर के किसी सदस्य की लापरवाही या गलत बात चिंता दे सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के प्रयास सफल होंगे और आमदनी में वृद्धि के संकेत हैं। परिजनों के साथ आज मस्ती और मनोरंजन के पल बिताएंगे। परिवार का सहयोग आपके मनोबल को और बढ़ाएगा।
सिंह (Leo):
आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा और कमाई में वृद्धि के योग बनेंगे। किसी पुराने परिचित की मदद से फायदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में ईमानदारी से काम करने से आपका सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। अति आत्मविश्वास नुकसानदायक हो सकता है और बनते कामों में विघ्न पड़ सकता है। निजी व्यस्तताओं के कारण पारिवारिक मामलों को नजरअंदाज न करें। धन से जुडे फैसले सोच-समझकर लें। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के सहयोग से महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे।
कन्या (Virgo):
आपके द्वारा लिया गया कोई खास निर्णय निकट भविष्य में लाभदायक साबित हो सकता है। इसलिए किसी भी कार्य से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार करें, उचित परिणाम मिलेंगे। आज घर के सदस्यों के सहयोग से आपको लाभ मिलेगा। व्यापार और कारोबार में अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी। शिक्षकों और वरिष्ठों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सफलता पाने के लिए आप पूरे मन से मेहनत करेंगे। नए अवसर आपके सामने आएंगे और आर्थिक प्रयास सफल रहेंगे। लव लाइफ में अपने दिल की बात कह पाएंगे और संबंध मधुर होंगे। आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
तुला (Libra):
आज आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप अपने अंदर गजब का आत्मविश्वास महसूस करेंगे और हर परिस्थिति में काम पूरा करने की क्षमता रहेगी।भाग्य के सहयोग से आप अपने लक्ष्यों को पाने में सफल रहेंगे। मनचाहा परिणाम मिल सकता है।आर्थिक लेन-देन में सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में कुछ अनावश्यक आरोप लग सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें। आपके जीवन में एक नया दौर शुरू हो सकता है। नए अधिकारियों के सामने खुद को साबित करने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संतान को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। लव लाइफ में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
वृश्चिक (Scorpio):
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा और सहकर्मियों का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। पुरानी समस्याओं का समाधान मिलेगा। लव लाइफ में प्रेम की प्रगाढ़ता से मूड खुशनुमा रहेगा। मित्रों के साथ को आनंददायक समय बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में कठिन काम सामने आएंगे, लेकिन आप उन्हें सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। इससे आपका प्रभाव बढ़ेगा और आर्थिक लाभ भी होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
धनु (Sagittarius):
आज का दिन अनुकूल रहेगा और पारिवारिक तनाव दूर हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी जरूरी रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात आपको खुशी देगी। करियर में कुछ बदलाव के संकेत मिल सकते हैं। नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा, जिससे आपकी पहचान बढ़ेगी। वहीं, मंगल-शुक्र की युति धनु राशि के धन और वाणी स्थान में बन रही है। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। आपकी वाणी में आकर्षण आएगा, जिससे लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। बातचीत और संवाद के जरिए काम बनेंगे। इस समय आय के नए स्रोत बन सकते हैं और धन लाभ की संभावना भी प्रबल रहेगी। भाई की सहायता से भी लाभ मिलने की संभावना है।
मकर (Capricorn):
आज का दिन कुल मिलाकर आपके लिए अनुकूल रहेगा। परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों की मदद से कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और बाहरी खानपान से परहेज करें। नौकरी और व्यवसाय में विरोधियों से सावधान रहना होगा। बैंकिंग से जुड़ा कोई काम आज सफल हो सकता है। धैर्य और समझदारी से फैसले लेना फायदेमंद रहेगा।
कुंभ (Aquarius):
आज सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। जरूरत से ज्यादा सोचने से बचें और वर्तमान पर ध्यान दें। व्यापार में तेजी बनी रहेगी। किसी पारिवारिक सदस्य से विवाद हो सकता है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। शाम के समय मित्रों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। मानसिक शांति बनाए रखना आपके लिए जरूरी रहेगा।
मीन (Pisces):
किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात आपको नई दिशा दे सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन बच्चों को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। इस समय सोसाइटी या सामाजिक गतिविधियों से दूरी रखें। पड़़ोसियों से अनबन की स्थिति बन सकती है। संतान से जुडे कामों में रुकावटें आ सकती हैं। गैरकानूनी कामों से दूर रहें। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास सफल होंगे। किसी परिचित के माध्यम से व्यापार में लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी रहेगा। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। छात्रों को शोध और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।




